सर्वे:- इंडिया टूडे और एक्सिस पोल के द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार बीजेपी का कमल खिलता नज़र आ रहा है, यूपी विधानसभा चुनाव में BJP 170-183 सीट जीत सकती है। वहीं CM के लिए मायावती पहली पसंद है उनके खाते में 115-124 सीट आ सकती है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी को 94-103 सीटों पर जीत मिल सकती है। सर्वे के अनुसार शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री बनाने का लाभ कांग्रेस को मिलता नहीं दिख रहा है। कांग्रेस का दहाई के अंक में पहुंचने में भी मुश्किल दिखाई दे रहा है।

यह सर्वे 5 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच कराया गया। 403 विधानसभा क्षेत्रों में 22,231 लोगों से राय ली गई।

  • पूर्वी क्षेत्र भजपा को सबसे ज्यादा फायदा 
  • सर्वे के अनुसार पूर्वी यूपी की अगर बात की जाए तो भाजपा 33 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है।  इस क्षेत्र में विधानसभा की 167 सीटें हैं। इस क्षेत्र में दूसरे नम्बर पर बसपा है जिसे 28 फीसदी सीट मिलने की बात कही जा रही है, और वहीँ  सपा को 22 फीसदी और कांग्रेस 5 फीसदी वोट मिल सकते हैं।
  • पश्चिमी क्षेत्र में भी भाजपा की लहर
  • पश्चिमी यूपी में भी भाजपा की लहर दिख रही है, 136 सीटों में 31 फीसदी वोटों के साथ भाजपा बढ़त बना सकती है। वहीँ  बसपा और सपा को 27-27 फीसदी वोट मिल सकते हैं। जबकि कांग्रेस के पक्ष में चार फीसदी और अन्य को 11 फीसदी वोट मिल सकते हैं।
  • सपा मध्य क्षेत्र में आगे 
  • सपा को 81 सीटों में 29 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है जबकि दूसरे नम्बर पर उसकी प्रतिद्वंद्वी बसपा है जिसे सपा से एक फीसद कम यानी 28 फीसदी वोट मिल रहा है। कांग्रेस को यहां 6 फीसदी और अन्य के खाते में 11 फीसदी वोटर दिख रहे हैं।
  • बुंदेलखंड में बसपा आगे
  • बुंदेलखंड में 34 फीसदी वोटों के साथ बसपा सबसे आगे है। भाजपा 32 फीसदी वोटों के साथ दूसरे और सपा 16 फीसदी के साथ तीसरे नंबर पर आ सकती है। कांग्रेस को 06 फीसदी और अन्य को 12 फीसदी वोट जा सकते हैं।
  • मायावती सीएम पद के लिए पहली पसंद (वोट प्रतिशत)
    मायावती: 31%
    अखिलेश: 27%
    राजनाथ सिंह: 18%
    योगी आदित्यनाथ: 14%
    प्रियंका वाड्रा: 02%
    शीला दीक्षित : 01%

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here