नोटबंदी को एक महीने पुरे हो गए और अभी भी विरोध और केंद्र सरकार पर हमला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
विरोध के कड़ी में अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रघुवंश प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए ‘निकम्मा’ करार दिया। उन्होंने कहा कि देश में एक थीं अम्मा और दूसरा है निकम्मा। अम्मा के लिए पूरा देश रो रहा है। वहीं, निकम्मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू नोटबंदी के कारण सौ से अधिक लोग मर गए हैं।
- रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि नोटबंदी के कारण पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। लोग अपने रूपये निकालने के लिए भी परेशान है। अधिकांश एटीएम बंद रहते हैं। बैंक में लिंक फेल का बोर्ड लगा दिया जाता है।
रधुवंश ने प्रधानमंत्री पर सीधा आरोप लगाया कि उन्होंने काले धन वालों को पहले ही नोटबंदी के बारे में बता दिया था। इस कारण उन्होंने अपना काला धन ठिकाने लगा दिया।
[…] […]