दिल्ली:- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बिच गठबंधन को लेकर सुगबुगाहट कई दिनों से चल रहा है। कभी हाँ और कभी ना के बीच एक बार फिर से गठबंधन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।

दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को खुलकर कांग्रेस के साथ गठबंधन की वकालत की। उन्होंने कहा कि अगर दोनों पार्टियां अगला विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ती हैं तो 300 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की जा सकेगी। हालांकि, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी अपने दम पर राज्य की सत्ता में वापसी करने में सक्षम है।

गौरतलब है कि दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में अखिलेश ने यह टिप्पणी की। 

उन्होंने कहा कि सपा अपने दम पर राज्य में बहुमत हासिल करेगी, लेकिन अगर उनके साथ कांग्रेस आती है तो गठबंधन राज्य की 404 सीटों में से 300 पर जीत हासिल कर सकता है। साथ ही अखिलेश ने यह भी कहा कि किसने प्रशांत किशोर की नेताजी से मुलाकात करवाई। इसे जानने में उनकी भी रुचि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here