MCD:- दिल्ली नगर निगम चुनाव में अब ज्यादा समय नही बचा है सिर्फ दो दिन बाद यहां चुनाव है। लेकिन वोटिंग से पहले एक बड़ा सर्वे आया है जिसमे परिणाम बिल्कुल अलग दिख रहा है पहले के अपेक्षा।
दरअसल एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर सर्वे किया है। सर्वे में जो परिणाम आ रहा है उसे देखकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के होश उड़ गए है। इस सर्वे में इस सर्वे में एमसीडी पर बीजेपी की बादशाहत बरकरार रहेगी, ऐसा अनुमान लगाया गया है। सर्वे के अनुसार, दिल्ली नगर निगम 2017 के चुनाव में कुल 272 सीटों में बीजेपी को 179 सीटें मिलेंगी, जबकि आम आदमी पार्टी 45 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहेगी। कांग्रेस 26 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर खिसकती दिखाई गई है। इसके अलावा अन्य के खाते में 22 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है।
वहीं साउथ दिल्ली में परिणाम कुछ अलग ही दिख रहा है। साउथ में बीजेपी को 39 फीसदी, AAP को 32 फीसदी, कांग्रेस को 20 प्रतिशत व अन्य को 9 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।