UP Election को लेकर DB LIVE का ओपिनियन पोल, सपा की बन रही सरकार

0
196
up chunav opinion poll, up election opinion poll, up election news, up breaking, samachar up

अगले साल यूपी विधानसभा चुनाव होने हैं। ( UP Election news in hindi ) उससे पहले सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति का इतिहास है कि यहां एक ही सरकार लगातार दो बार सत्ता की चाबी नहीं पाई है। इसी इतिहास को बदलने के लिए योगी सरकार पूरे जोरो-शोरो से जुट गई है।

भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की मानें तो इस बार भी बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है, लेकिन हाल ही में आए एक ओपिनियन पोल ने सभी की नींद उड़ा दी है। दरअसल, एक ऑनलाइन न्यूज चैनल DB LIVE के ओपिनियन पोल में सपा सरकार बनाते दिख रही है। UP Election news in hindi

DB LIVE के ओपिनियन पोल के मुताबिक समाजवादी पार्टी 2022 में सरकार बनती दिख रही है। वहीं, भाजपा दूसरे नंबर पर रहेगी। इतना ही नहीं इस पोल के अनुसार कांग्रेस को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। कांग्रेस को 24-32 सीटें मिलने के आसार हैं। UP Election news in hindi

वीडियो में देखें–

 

 

DB LIVE पोल के मुताबिक एक नजर में देखें किसे कितने सीटें मिलेंगी

  • सपा + 195-203
  • भाजपा + 147-155
  • बसपा – 12-20
  • कांग्रेस- 24-32
  • अन्य- 5-13

बता दें, चैनल के मुताबिक ये पोल कृषि कानून वापस लेने के एलान के बाद का है। इस ओपिनियन पोल के वक्त पैनल पर कई वरिष्ठ पत्रकार भी बैठे हैं, जिनका मानना है कि भाजपा को काफी नुकसान होने वाला है।

 

क्या है APB NEWS- C VOTERS का पोल- UP Election news in hindi

DB LIVE और ABP NEWS- C VOTERS के सर्वे में काफी अंतर है। सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत बीजेपी और उसके पार्टियों को मिलता नजर आ रहा है। इस सर्वे में बीजेपी+ को 40 प्रतिशत तक वोट मिलता दिखाई दे रहा है, जबकि समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दलों को 32 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। सर्वे से पता चला है कि इस बार बीजेपी+ को सपा+ से करीब आठ फीसदी वोट ज्यादा मिलते दिख रहे हैं। up election latest news

कुल सीट-403

BJP+ 40%              40%
SP+  32 %             32%
BSP  15%              14%
कांग्रेस-  7%            8%
अन्य-   6%              6%

 

नोट- SAMACHAR UP खबरों के आधार पर खबर को छापता है। यहां किसी पार्टी-विशेष से प्रभावित होकर खबरें नहीं छपती। UP Election news in hindi