राजस्थान में एक बार फिर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गाँधी, पढ़ें इन दस पॉइंट में पूरा भाषण…

राजस्थान:- नोटबंदी को लेकर मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा कांगेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर लगातार विरोध कर करें है इन्ही सिलसिले में अब राजस्थान के बारां में आज (सोमवार) को एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कैशलेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वैसे ही किसानों, गरीबों का कैश जला दिया, अब देश के सारे गरीब ऐसे ही कैशलेस हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:- नोटबंदी को लेकर पूर्व पीएम का बयान 

 

पढ़िये पूरा भाषण राहुल ने और क्या कहा-

 

  1. आपने किसानों, गरीबों सबका कैश तो जला दिया, आपने सबको कैशलेस बना तो दिया है
  2. इनका लक्ष्य यही है कि गरीबों का पैसा खीचों, अमीरों को सींचो
  3. देश में हर रोज किसान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन सरकार किसानों की मांग पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती है
  4. पॉलिसी अच्छी थी, प्लानिंग खराब, राजनाथ सिंह जी आप मोदी जी को नहीं समझे
  5. मोदी जी आपके इस नोटबंदी के यज्ञ में हिन्दुस्तान और राजस्थान के किसान की बलि चढ़ाई है
  6. आपने जितना मेरा मजाक उड़ाना चाहते हैं करिए, लेकिन मेरे सवाल का जवाब दे दीजिए, क्योंकि ये मैं नहीं देशवासी पूछ रहे हैं
  7. हिंदुस्तान के चोर सबसे होशियार होते हैं और कंजूस भी होते हैं, ये एक प्रतिशत लोग अपना काला धन कैश में नहीं रखते हैं, रियल एस्टेट में रखते हैं, स्विस बैंक में रखते हैं
  8. संसद में राजनाथ सिंह खड़े होते हैं, कहते हैं पॉलिसी अच्छी थी प्लानिंग खराब, राजनाथ जी आप मोदी जी को नहीं समझे
  9. ये फैसला हिन्दुस्तान के गरीब, किसान, मजदूर और हमारी माताओं-बहनों के खिलाफ था
  10. सरकार किसानों से उनकी जमीन लूटना चाहती है, हम किसानों के हितों की रक्षा करना चाहते हैं

यूपी चुनाव के लिये भाजपा ने बनाया ये प्लान, इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी किया गया था इस्तेमाल…

चुनाव:- कुछ ही महीने बचे है अब यूपी विधानसभा चुनाव के लिये ऐसे में वोटरों को लुभाने के लिए हर एक पार्टी कुछ न कुछ तरीके अपना रहीं है वोट बटोरने के लिए। इसी सिलसिले में भाजपा अब ऐसा दांव खेलने जा रही है जिससे वोट बटोरने का काफी हद तक मदद मिल जायेगा दअरसल इस बार बीजेपी आईटी के सहारे आगामी यूपी विधानसभा फतह करने की तैयारी में है।

आपको बतादें की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन के अवसर पर रविवार को बीजेपी ने पूरे प्रदेश में अपने अटल आईटी सेंटर्स का उद्घाटन किया। बीजेपी का यह आईटी सेंटर यूपी के सभी जिलों में खोला गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी की काशी में नीचीबाग स्थित पार्टी के महानगर कार्यालय में अटल आईटी सेंटर का उद्घाटन हुआ। बता दें कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौय व प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने पूरे यूपी में ऑनलाइन अटल आईटी सेंटर्स का शुभारंभ किया। 

गौरतलब है कि बीजेपी 2014 के लोकसभा चुनाव की तरह ही यूपी विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया को अपना प्रमुख हथियार बनाने की तैयारी में है। 2014 लोकसभा चुनाव में जिस तरह से सोशल मीडिया पर बीजेपी की लहर थी, पार्टी एक बार फिर उसी लहर को बनाने की कोशिश कर रही है। आईटी सेंटर्स के माध्यम से बीजेपी यूपी के लगभग डेढ़ करोड़ फेसबुक व साढ़े पांच करोड़ व्हाट्सऐप यूजर्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर उपस्थित जनता को साधना चाहती है।  

राहुल गाँधी के डाका डालने वाले बयान पर भाजपा ने किया तीखा पलटवार…

नई दिल्ली:- ​नोट बंदी को लेकर उत्तराखंड रैली करने पहुंचे राहुल गांधी नोटबन्दी की तुलना गरीबों के अधिकारों पर डकैती डालने से कर दी थी. उसके बाद अब भाजपा भी राहुल गाँधी के बयान पर पलटवार किया है।

ये भी पढ़ें:- राजपाल यादव को चुनावी रण में कूदने का कारण…

दरअसल बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस देश के गरीबों पर डाका डालने का असली काम करती रही है. पिछले दस सालों में कांग्रेस ने जितने भी भ्रष्टाचार किये हैं उसकी वजह से देश के आम आदमी को बहुत परेशानी हुई है, अगर कांग्रेस उन दिनों में गरीबों के हितों के लिए काम करती तो आज बहुतों को आज वह ज़िन्दगी न बितानी पड़ती जैसा वे आज बिता रहे हैं, इसलिए कांग्रेस को इस प्रकार की टिप्पणी से बचना चाहिए.


गौरतलब है कि राहुल गांधी ने उत्तराखण्ड में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नोटबन्दी के कारण देश के करोड़ों मजदूरों की ज़िन्दगी पर भारी असर पड़ा है. और यह सब केवल कुछ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की वजह से किया गया है.जिसके बाद भाजपा के तरफ से ये पलटवार किया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस में बम्पर भर्ती, जानिये कैसे करें आवेदन…

​भर्ती:- अगर आप उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए इच्छुक हैं तो आपके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने 1,478 पदों पर वैकेंसी निकाली है. यह नोटिफिकेशन उत्‍तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड यानी UPPRPB ने जारी किया है. जानिए डिटेल्‍स…

वैकेंसी डिटेल्‍स

कुल पद: 1,478

पद का नाम:-फायरमैन

श्रेणी के अनुसार पद

जनरल: 739

ओबीसी: 399

एससी: 310

एसटी: 30
योग्‍यता

मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से 12वीं पास होना चाहिए.

आयु:- 22 वर्ष से अधिक आयु नहीं होनी चाहिए. रिजर्व केटेगरी को नियमों के अनुसार ही छूट मिलेगी.

एचपी पीएससी: प्रोजेक्ट मैनेजर पद पर बहाली

कैसे एप्‍लाई करें

ऑफिशियल वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर जाएं.

फॉरमेट में डिटेल्‍स भरें.

सब्मिट करें और भविष्‍य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें. महत्‍वपूर्ण तिथि- 30 जनवरी 2017 से पहले एप्‍लाई करें.

नोटबंदी को लेकर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने फिरसे उठाया बड़ा सवाल…

नई दिल्ली:- ​नोट बंदी को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्र सरकार की संसद में आलोचना करने के बाद अब एक बार फिरसे सरकार पर सवाल उठाया है।

दरअसल वित्त संबंधी संसदीय समिति की बैठक में मनमोहन सिंह ने कहा, ‘क्या आरबीआई को सरकार के नोटबंदी के फैसले पर विचार-विमर्श करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था।’ मनमोहन सिंह ने नोटबंदी के निर्णय को देख रहे पैनल को सुझाव दिया की ,‘जब हम चर्चा करें तो आरबीआई के गवर्नर भी पैनल के सामने मौजूद होने चाहिए।’ मनमोहन सिंह ने बताया कि आरबीआई के मुताबिक सरकार ने नोटबंदी का फैसला 7 नवंबर को लिया और रिजर्व बैंक के बोर्ड ने 8 नवंबर को उस पर निर्णय लिया।

इसलिए यह बेहतर होगा अगर पैनल सरकार को पहले सुने और उसके बाद रिजर्व बैंक के गवर्नर को। मनमोहन सिंह ने कहा कि पैनल तब आरबीआई के गवर्नर से संस्था की स्वायत्तता के बारे में पूछ सकता है।

आखिरकार राहुल गाँधी ने आंकड़ों के साथ किया बड़ा खुलासा, मोदी ने किया इतने करोड़ का घोटाला…

नई दिल्ली:- आखिरकार राहुल गांधी ने आज उस खुलासे का जिक्र कर ही दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री के निजी भ्रष्टाचार की जानकारी है।
राहुल ने रैली के मंच से चिट लहराते हुए ये आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने गुजरात का सीएम रहने के दौरान सहारा कंपनी से 6 महीने में 9 बार पैसे लिए थे। आईटी के छापे में इसका खुलासा हुआ था। 

  • राहुल ने कहा कि 2013 में पड़े आईटी के छापे के बाद सामने आया कि सहारा ने नरेंद्र मोदी को पैसा दिया। सहारा के लोगों ने अपनी डायरी में लिखा है कि हमने 6 महीने में 9 बार नरेंद्र मोदी जी को पैसा दिया है।

उन्होंने सारे आंकड़ों के साथ कहा  22 नवंबर 2014 को सहारा पर रेड हुई। सहारा के रिकॉर्ड में जो लिखा था वो बताता हूं। 30 अक्टूबर 2013 को ढाई करोड़ मोदी जी को दिया गया। 12 नवंबर 5 करोड़ दिया गया। 29 नवंबर को 5 करोड़ लिखा था। 6 दिसंबर को 5 करोड़ दिया गया। 19 दिसंबर को 5 करोड़,14 जनवरी 2104 को 5 करोड़, 28 जनवरी को 5 करोड़, 22 फरवरी को 5 करोड़ दिए गए।

  • राहुल ने कहा कि छह महीने में 9 बार सहारा ने मोदी जी को पैसा दिया है। मोदी जी बताइए ढाई साल से आयकर के पास है। आयकर ने कहा है इस पर जांच होनी चाहिए। इस ओर जांच क्यों नहीं हुई? ये सच है या झूठ देश को बताइए। आपने पूरे देश को लाइन में रखा, उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाया। अब मैं देश की ओर से पूछ रहा हूं जो ये इनफार्मेशन इनकम टैक्स के पास है, क्या यह सच है और इसमें जांच कब होगी?

 

आप एक निष्पक्ष जांच इस मामले में कराइए। बिरला का भी रिकॉर्ड है। आप पीएम हैं, आप पर सवाल है। आयकर के साइन हैं। आप खुद बताइए कि यह सच है या नहीं?
साभार:- News18india

पीएम के शब्द खोखलें हैं, नोटबंदी पर अब तक 125 बार नियम बदल चुकें हैं:-Rahul Gandhi

नई दिल्ली:- ​नोटबंदी के बाद से मोदी सरकार पर अगर सबसे ज्यादा कोई विरोध कर रहा है तो वो है राहुल गाँधी। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने नोटबंदी को लेकर एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोला। 

राहुल ने कहा कि पीएम के शब्दों में वजन होना चाहिए। नोटबंदी पर अब तक 125 बार नियम बदल चुके हैं। राहुल ने पूरे तेवर में कहा कि इनके शब्द खोखले कैसे हैंआने वाले वक्त में ये हम बताएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम ने देश से वादा किया था कि आप 30 दिसंबर तक बैंक में पैसा डाल सकते हैं। लेकिन कल ये नियम फिर बदल दिया। ये वादा भी खोखला था।
आपको बतादें की 16 दिसंबर को सुबह पीएम से मुलाकात करने के बाद से राहुल और आक्रामक हो गए हैं। गोवा में उन्होंने रैली में संबोधन के दौरान ही पीएम को फेंकू तक कह दिया था। राहुल ने कहा था कि पीएम झूठ बोलते हैं।

तो इस कारण से चुनावी मैदान में उतर रहें है राजपाल यादव, दूसरी पार्टियों को हो जायेगी परेशानी…

यूपी चुनाव:- बॉलीवुड में अपना लोहा मनवा चुके अभिनेता राजपाल यादव अब राजनैतिक मैदान में भी कूद गए हैं। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजपाल यादव अपनी खुद की नई पार्टी ‘सर्व समभाव पार्टी’ के साथ उतरेंगे जहा वो 403 में से 390 सीटों पर अपने दिग्गजों को उतारेगी।

जानकारों के मुताबिक राजपाल यादव के चुनावी रण में आने से दूसरी पार्टियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। हालाँकि राजपाल यादव ने हाल ही में एक निजि चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वो ना ही सीएम बनना चाहते हैं और ना ही अखिलेश यादव पार्टी का वोट काटना चाहते है। उन्होनें ये कहा कि वो अपने काम से पार्टी की पहचान बनाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:- मेरठ सीट के लिए मायावती ने चला ये चाल..

अपने इस इंटरव्यू में राजपाल ने ये भी कहा कि वो राजनिति में आने की तैयारी कई वर्षों से कर रहे थे।साथ ही उन्होने ये भी कहा कि अगर हमारी पार्टी चुनाव में जीतती है तो हम वो करेंगे जो पिछले 1सालों से नहीं हुआ।मतलब साफ है कि राजपाल यादव यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैॆ।

नोटबंदी के बाद भाजपा की लगातार चौथी बम्पर जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ…

चंडीगढ़:- ​नोटबंदी के बाद ये लगातार चौथा चुनाव है जहाँ भाजपा ने बम्पर तरीके से अपने जीत का परचम लहराया है।
दअरसल चंडीगढ़ में  हुए 26 सीटों  में अभी तक 24 सीटों का नतीजा आ गया है, जिसमे बीजेपी को इस चुनाव में अच्छी बढ़त मिलती दिख रही है. 24 में से 19 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वही कांग्रेस ने अब तक 4 सीटों पर कब्ज़ा कर ली है , और एक अकाली दल ने।
Also Read:- मेरठ सीट के लिये भाजपा के लिये मुसीबत बनी मायावती

 गौरतलब है कि चंडीगढ़ में सोमवार(19 दिसंबर) को 57 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। नोटबंदी के बाद यह लगातार चौथा चुनाव है जहां भाजपा के पक्ष में नतीजे गए हैं। इससे पहले भाजपा ने महाराष्‍ट्र, गुजरात और राजस्‍थान के निकाय चुनावों में फतेह हासिल की थी। चंडीगढ़ निकाय चुनाव के परिणाम अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा-अकाली गठबंधन के लिए अच्‍छी खबर है। यह गठबंधन 10 साल से पंजाब की सत्‍ता में है।


चंडीगढ़ नगर निगम के चुनावों में बीजेपी की जीत इसलिए अहम है कि क्योंकि जहां नोटबंदी से आम लोगों को खासी परेशानी का सामना है, वहीं दूसरी तरफ अगले साल सूबे में विधानसभा चुनाव है. ऐसे में बीजेपी की ये जीत सत्ता में वापसी की उम्मीद लगा बैठे कांग्रेस के लिए बड़ा धक्का है.

मेरठ सीट के लिये मायावती ने चली ऐसी चाल, जिससे भाजपा को हो सकता है बड़ा नुकसान..

मेरठ:- ​यूपी विधानसभा चुनाव के अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, ऐसे में हर एक पार्टी चुनाव जीतने के लिए पूरी दांव लगा रही है। 
चुनाव जीतने के लिए सभी पार्टी हरसंभव प्रयास कर रही है, कौनसा कैंडिडेट्स कहा खड़ा करें इसका भी गहमागहमी भी लगातार जारी है।

Also Read:- राहुल गाँधी की रैली में लगे मोदी मुर्दाबाद के नारे

इन्ही सिलसिले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने ऐसी चाल चल दी है जिससे भाजपा को भारी नुकसान हो सकता है। दरअसल  मेरठ शहर विधानसभा सीट पर अब भाजपा के लिए खतरे की घंटी दिखाई दे रही है, क्योंकि मायावती ने इस सीट पर ऐसा कार्ड खेला है जो भाजपा की चाल को पूरी तरह से बिगाड़ सकती है।

 

दरअसल आपको बता दें कि बसपा ने इस सीट से पंजाबी कार्ड खेला है। यहां से बसपा की ओर से पंकज जौली को टिकट दिया गया है। पंकज जौली पंजाबी वोट बैंक को पूरी तरह प्रभावित करेंगे। इस सीट पर पंजाबी वोटों की संख्या करीब 20 हजार के आसपास है। वहीं बसपा का मुस्लिम वोट और दलित वोट बैंक भी पंकज जौली को काफी फायदा पहुंचाएगा।