तो ये विडियो देखकर पीएम मोदी ने कहा भिखारी के पास भी है स्वाइपिंग मशीन, देखें विडियो…

मुरादाबाद:- शनिवार को मुरादाबाद में बीजेपी की परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबन्दी को लेकर कहा कि लोगों को नोटबंदी के दौर में डिजिटल ट्रांजक्शन का इस्तेमाल करना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान एक सोशल मीडिया पर वायरल विडियो का जिक्र किया और कहा कि भिखारी के पास भी स्वाइपिंग मशीन है।

देखिये ये है वो वीडियो :-


हालाँकि प्रधानमंत्री ने इस विडियो की सत्यता का दावा नही किया। ये वीडियो यूट्यूब पर काफी पुराना है और अब वायरल हो रहा है।

सचिन को किडनैप करना चाहतें हैं ब्रिटेन के पूर्व पीएम…

0

क्रिकेट:- इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत दौरे पर है और उसका अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इसपर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने सचिन को किडनैप करने की बात कर दी।

दअरसल डेविड कैमरन ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार सचिन तेंदुलकर का अपहरण करने की सोच सकता है। कैमरन ने कहा कि उनका देश सचिन को किडनैप कर उन्हें ब्रिटिश क्रिकेट टीम को प्रशिक्षित करने का काम सौंपना चाहेगा। 

गौरतलब है कि हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में बोलते हुए कैमरन ने यह बात कही। भारत और ब्रिटेन के बीत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह इसे आधुनिक दौर में भी जारी रखते हुए नौकरियों और निवेश के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। 

अखिलेश ने किया रास्ता साफ़ हो सकता है कांग्रेस के साथ गठबंधन…

दिल्ली:- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बिच गठबंधन को लेकर सुगबुगाहट कई दिनों से चल रहा है। कभी हाँ और कभी ना के बीच एक बार फिर से गठबंधन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।

दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को खुलकर कांग्रेस के साथ गठबंधन की वकालत की। उन्होंने कहा कि अगर दोनों पार्टियां अगला विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ती हैं तो 300 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की जा सकेगी। हालांकि, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी अपने दम पर राज्य की सत्ता में वापसी करने में सक्षम है।

गौरतलब है कि दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में अखिलेश ने यह टिप्पणी की। 

उन्होंने कहा कि सपा अपने दम पर राज्य में बहुमत हासिल करेगी, लेकिन अगर उनके साथ कांग्रेस आती है तो गठबंधन राज्य की 404 सीटों में से 300 पर जीत हासिल कर सकता है। साथ ही अखिलेश ने यह भी कहा कि किसने प्रशांत किशोर की नेताजी से मुलाकात करवाई। इसे जानने में उनकी भी रुचि है।

गुजरात से सामने आया कालेधन का अबतक का सबसे बड़ा खुलासा…

0

गुजरात:-  कालेधन के खिलाफ 8 नवम्बर को पीएम मोदी ने नोटबंदी जैसा बड़ा फैसला लिया लेकिन अब उनके गृहराज्य गुजरात से ही देश की अब तक की सबसे बड़ी बेहिसाबी आमदनी का खुलासा हुआ है।

दरअसल गुजरात के प्रॉपर्टी डीलर महेश शाह ने सरकार की इनकम डिक्लेरेशन स्कीम के तहत 13,860 करोड़ रुपए कैश होने की घोषणा की है। बेहद सामान्य घर में रहने वाले शाह को वीडीआईएस योजना के तहत इस रकम पर चार किश्तों में 45 प्रतिशत टैक्स भरना था। 30 नवम्बर से पहले शाह को इसकी पहली किश्त का 25 प्रतिशत यानी 1560 करोड़ रुपये जमा करना था लेकिन आखिरी तारीख तक उसने ऐसा नहीं किया और अब वो फरार बताया जा रहा है।

images-1

गौरतलब है की स्वैच्छिक घोषणा योजना (आईडीएस) के तहत घोषित 65,000 करोड़ रुपए में से 20 प्रतिशत सिर्फ शाह ने दिया था। पिछले 2-3 सालों में वह टैक्स के रूप में दो से तीन लाख रुपए देते थे। महेश शाह गुजरात में 4-BHK अमार्टमेंट में रहते हैं। वह काम पर ऑटोरिक्शा से जाने के लिए भी मशहूर हैं।

 

 

पुलिस भर्ती के लिये यहाँ पर निकली है भर्ती, जल्दी अप्लाई करें…

भर्ती:- अगर आप पुलिस की भर्ती में दिलचस्पी रखते है और वैकेंसी का इंतज़ार कर रहें है तो आपके लिए झारखंड ने सैप में विभिन्न पदों प्रनुबंध के आधार पर 609 वैकेंसी निकली है।
उम्मीदवार अपने दस्तावेजों के साथ सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
वैकेंसी डिटेलः

हवलदार (सामान्य): 34 पद

सामान्य सिपाही: 548 पद

चालक सिपाही: 6 पद

रसोईया: 21 पद

एज लिमिटः 35 से 55 वर्ष

कैसे करें अप्लाईः

उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए 8 और 22 दिसंबर, 2016 को सुबह 10.30 बजे ‘मुख्यालय, झारखंड सशस्त्र पुलिस- 01, डोरंडा, रांची’ पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मुख्यालय के पते पर संपर्क करें। 

सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने एक बार फिर अरुण जेटली पर लगाया आरोप…

 

SAMACHARUP:-

अपने बेबाक बयान से जाने जाने वाले भाजपा नेता और राज्‍य सभा सांसद सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने एक बार फिर अरुण जेटली को देश में नोटबंदी के चलते बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी लाइनों के लिए जिम्‍मेदार ठहराया है।

 

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के लिए जो तैयारियां होनी चाहिए थी वह वित्‍त मंत्रालय की ओर से नहीं की गई। नोटबंदी से लोगों को परेशानी हुई है। इसके लिए जेटली जिम्‍मेदार है। हालांकि उन्‍होंने साफ किया कि इससे 2019 के लोकसभा चुनावों पर असर नहीं होगा। 

subramanian-swamy

  • गौरतलब है की एबीपी न्‍यूज के शिखर सम्‍मेलन कार्यक्रम में स्वामी ने अरुण जेटली के साथ साथ विपक्षियों पर भी जम कर निशाना साधा। वहीँ राहुल गांधी के टि्वटर अकाउंट के हैक होने पर स्‍वामी ने कहा कि उनके (राहुल) के एक पुराने कर्मचारी ने नौकरी से निकाले जाने का बदला लिया है। उन्‍होंने कहा कि उस कर्मचारी के पास टि्वटर हैंडल का पासवर्ड था। भाजपा नेता ने इनकम टैक्‍स को हटाने की मांग एक बार फिर से दोहराते हुए कहा कि इससे लोगों को लाभ मिलेगा। राम मंदिर मुद्दे पर उन्‍होंने कहा कि इलाहाबाद कोर्ट में फैसला हमारे पक्ष में आया है। 4 जनवरी को अगली सुनवाई होगी। राम जन्‍मभूमि राम मंदिर से जुड़ी है।

 

रीता बहुगुणा ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप…

मथुरा:- कुछ समय पहले तक कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी जो कांग्रेस की तारीफों के पुल बाँधा करती थी, वही आज कांग्रेस पर जम कर आरोपी लगा रहीं है।
भाजपा का दामन थाम चुकीं जोशी का कहना है कि लगातार नकारात्मक राजनीति की वजह से ही कांग्रेस डूब रही है। जोशी को लगता है कि अभी कांग्रेस का ग्राफ और गिरना है।

उन्होंने कांग्रेस का विरोध करते हुए कहा शीला दीक्षित को जनता ने अस्वीकार कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को संगठन का अनुभव नहीं है। वह अपने ग्लैमर से खुद जीत सकते हैं, लेकिन कांग्रेस को वोट नहीं दिला सकते। इस विधानसभा चुनाव में पार्टी आठ-दस सीटों पर सिमटकर रह जाएगी।

गौरतलब है कि गुरुवार को मथुरा से लखनऊ लौटते वक्त डॉ.रीता बहुगुणा कांग्रेस के पूर्व विधायक श्याम मिश्रा के आवास पर कुछ समय के लिए रुकीं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले से आम जनता को बेशक परेशानी हो रही हो, लेकिन जनता ने इस फैसले को स्वीकार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशीनगर में हुई रैली में जुटी दो लाख लोगों की भीड़ इसका प्रमाण है। निकाय चुनावों में भाजपा को जीत मिलना साफ इशारा है। 

अगर आपने आधार कार्ड नहीं बनवाया है तो आपको हो सकती है ये बड़ी परेशानी.??

नई दिल्ली:- अगर आप अभी भी आधार कार्ड नहीं बनवाएं है तो आपके लिए बड़ी परेशानी हो सकती है।

  • दरअसल IOC ने निर्देश जारी किया है कि 1 दिसंबर से पहले जितने आधार कार्ड गैस एजेंसी से लिंक है उन्हें सब्सिडी दी जाएगी लेकिन अगर दिसम्बर से पहले तक बिना आधार कार्ड के चल रहे गैस कनेक्शन पर दी जा रही सब्सिडी बंद कर दी जाएगी। 

गौरतलब है कि अगर आपने अपना आधार कार्ड रसोई गैस एजेंसी लिंक नहीं कराया है तो आज से आपको इस पर मिलने वाली सब्सिडी बंद हो जाएगी। इसलिए अगर आपने अपना आधार लिंक नहीं करवाया है तो जल्द से जल्द करवा लें वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

आइओसी का कहना है कि आप 1 दिसंबर के बाद सब्सिडी में कोई फायदा नहीं उठा सकते हैं लेकिन अपने गैंस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक कराने की अंतिम तिथी 31 दिसंबर रखी गई है। अगर आप इस तयसीमा के अंदर अपने आधार कार्ड को लिंक करा देते हैं तो आप इसका फायदा उठा सकते हैं वरना आप हमेशा के लिए इसके फायदे से वंचित रह जाएंगे। 

राहुल गाँधी का ट्विटर अकाउंट हैक, कांग्रेस ने डिजिटल सुरक्षा पर उठाये सवाल…

SAMACHARUP:-  रात करीब पौने नौ बजे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट हैक कर लिया गया। अकाउंट को हैक करने के बाद उनके हैंडल से उनके और उनके परिवार के बारे में अपशब्द लिखे गए है।

  • उनके अकाउंट से किए गए ट्वीट्स में लिखा गया है, ‘मेरा परिवार देश को पिछले 60 साल से लूट रहा है। मैं भी आम लोगों को लूटना पसंद करता हूं।’ इसके अलावा उनके और उनके परिवार के लिए कई अपशब्द और गाली कहे गए हैं।

hack

लगातार सात ट्वीट के बाद  Legion नाम के हैकर ग्रुप ने इसकी जिम्‍मेदारी ली है। हालांकि, करीब 10 मिनट बाद राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए अपशब्द वाले ट्वीट्स को हटा दिया गया। कुल सात ट्वीट्स किए गए थे।  हैक करने वाले समूह ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में ‘कांग्रेस के हथकंडों का पूरा खुलासा किया जाएगा।’ यह भी लिखा गया कि यह ‘भ्रष्‍टाचार के युग का अंत है।’ राहुल गांधी के कार्यालय ने पुष्टि की है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक किया गया है। इस संबंध में साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

 

हैकिंग के बाद कांग्रेस ने सभी भारतीयों की डिजिटल सुरक्षा पर सवाल उठाए और कहा कि यह देश में मौजूद फासीवादी संस्कृति की असुरक्षा को दिखाता है। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ऐट द रेट ऑफ ऑफिसऑफआरजी की हैकिंग हम सब के ईद गिर्द डिजिटल सुरक्षा की कमी को साबित करता है। हरेक डिजिटल सूचना तक पहुंचा जा सकता है, तोड़ा मरोड़ा जा सकता है।

जब अचानक गायब हो गया ताजमहल, देखें वीडियो…

आगरा:- आगरा में कल आधी रात अचानक ताजमहल गायब हो गया, जिसे देखने के लिए कइयों की भीड़ जुट गयी।

दरअसल आगरा में इस ठंड का पहला कोहरा पड़ा। आधी रात के बाद कोहरे के चलते विजिबिलिटी लगभग शून्य रही। सुबह 6 बजे सैलानियों के लिए खुल जाने वाले ताज को पर्यटकों का काफी देर इंतजार करना पड़ा। सैलानी आए भी तो टुकड़ों में। कोहरे की सफेदी में संगमरमरी सफेदी दब गई।

ये रहा वीडियो:-👉

 

दूर से पहली नजर वाला ताज का दीदार करने की जगह पर्यटकों को ताजमहल की भव्यता देखने उसके नजदीक जाना पड़ा। कई सैलानियों ने अपना कार्यक्रम धूप निकलने तक के लिए स्थगित कर दिया। वहीं, कुछ सैलानी इस मौसम का भी मजा लेते नजर आए।

कोहरे के बीच विदेशी सैलानियों की संख्या और दिनों की तुलना में कम नजर आ रही है।