बिहार का ये कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड में कांग्रेस को दिलायेगा जीत…

Election:- चुनाव की तारीख सर पर है ऐसे में हर एक पार्टी पूरा हथकंडा अपनाने में लगी हुई है। इन्ही बीच कांग्रेस भी उत्तराखण्ड चुनाव के लिये फिरसे अपने पुराने सलाहकार को बुला लिया है।

दरअसल चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए लगाया है कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड में पार्टी मामलों की प्रभारी अंबिका सोनी ने कहा कि किशोर पहाड़ी राज्य में पार्टी की मदद करेंगे जहां 15 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि चूंकि राज्य में चुनाव प्रचार के लिए बहुत कम वक्त बचा है इसलिए किशोर उत्तराखंड में पार्टी के प्रचार के लिए और राज्य के कांग्रेस नेताओं के साथ तालमेल से काम करेंगे।

आपको बता दें प्रशांत किशोर( पीके) उत्तरप्रदेश और पंजाब के बाद यह तीसरा राज्य है जहां वह पार्टी के लिए काम करेंगे।

साक्षी महाराज के बयान पर डीएम चन्द्रकला ने उठाया ये सख़्त कदम…

मेरठ:- ​भाजपा सांसद साक्षी महाराज द्वारा दिए गए मुस्लिम महिलाओं पर विवादित बयान के बाद अब जिले की जिलाधिकारी बी.चन्द्रकला जो हमेशा से ही अपने सख्त तेवर और कड़े फैसलों की वजह से जनता से लेकर अधिकारियों तक चर्चा का विषय बनी रहती है। उन्होंने सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

जिलाधिकारी चन्द्रकला ने मामले की गंभीरता को समझा और उन्होंने फौरन एडीएम सिटी को संत समागम में साक्षी महाराज के बयान की जांच करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यदि साक्षी महाराज ने कोई भी विवादित बयान दिया हैतो उनके खिलाफ नियम तहत कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी।

गौरतलब है कि मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जनसँख्या बढ़ोत्तरी उस समुदाय के वजह से जहाँ 4 पत्नी रखी जाती है और 40 बच्चे पैदे किये जाते है। हालाँकि उन्होंने बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, ‘जनसंख्या बढ़ रही है, जमीन कम है। मैंने केवल कहा था कि महिलाएं मशीन नहीं है।

सिर्फ इस फिल्म से पीछे है ‘दंगल’ पछाड़ी तो बन जायेगी सबसे बड़ी फिल्म…

दंगल:- बॉलीवुड की अबतक की सबसे बड़ी फ़िल्म बनने जा रही ‘दंगल’ अब सिर्फ एक कदम दूर है। आमिर की फ़िल्म ‘दंगल’ सलमान की बजरंगी भाईजान’ को पीछे छोड़ती हुई अब सिर्फ अपने ही फिल्म पीके से पीछे है।

दरअसल दंगल की कुल कमाई अब तक 321 करोड़ हो चुकी है, वहीं इससे ज्यादा सिर्फ पीके 339 करोड़ के साथ सबसे ऊपर है जिससे दंगल सिर्फ महज 18 करोड़ पीछे है।

वहीं दूसरी तरफ सलमान खान की सुल्तान जो क़ि 2016 की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म थी उसे भी पछाड़ दिया है।

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही इस फिल्म को बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म हर दिन एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर जनसंख्या बढ़ोत्तरी पर दिया विवादित बयान…

मेरठ:- अपने विवादित बयान से जाने जाने वाले मशहूर सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर जनसँख्या बढ़ोतरी को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दे दिया।

दरअसल मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विवादित सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि जनसंख्या में बढ़ोतरी उस समुदाय के वजह से हो रही है, जिसमें चार पत्नियां रखी जाती हैं और 40 बच्चे पैदा किए जाते हैं। सीधे तौर पर मुस्लिमों का नाम नहीं लेते हुए उन्होंने कहा, जनसंख्या में बढ़ोतरी हिंदुओं की वजह से नहीं हो रही है। यह उस समुदाय की वजह से हो रही है, जिसमें चार पत्नियां रखना और 40 बच्चे पैदा कर सकते हैं।’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘माताएं केवल बच्चे पैदा करने की मशीनें नहीं हैं, हिंदू हो या मुस्लिम सभी माताओं का सम्मान किया जाना चाहिए।’

  • आपको बता दें की कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने साफ़तौर पर आदेश दिया था कि धर्म और जाती के आधार पर वोट नहीं मांगे जायेंगे लेकिन उनका यह बयान साफतौर पर सुप्रीम कोर्ट के उस नियम का उल्लंघन है। इसपर कांग्रेस के नेता केसी मित्तल ने कहा, ‘जाति और धर्म पर आधारित साक्षी महाराज का भाषण भड़काऊ है। यह एमसीसी और सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का उल्लंघन है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी इसके खिलाफ चुनाव आयोग जाएगी।

हालाँकि उन्होंने बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, ‘जनसंख्या बढ़ रही है, जमीन कम है। मैंने केवल कहा था कि महिलाएं मशीन नहीं है। ऐसे में चार पत्नियां रखना, 40 बच्चे पैदा करना और तीन तलाक स्वीकार्य नहीं हैं।’ गौरतलब है कि यूपी में फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव हैं। वहां पर अभी आचार संहित लगी हुई है। 

शीला दीक्षित द्वारा दिये गये गठबंधन को लेकर बयान पर राजब्बर ने कहा…

यूपी चुनाव:- ​कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर लगाये जा रहे अटकलें को कांग्रेस नेता राजबब्बर ने एक बार फिर ख़ारिज कर दिया।

  • दरअसल प्रदेश अध्य्क्ष राज बब्बर ने सपा के गठबंधन और प्रत्याशियों की सूची पर बयान दिया है। और कहा कि वो सभी 40विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जिससे गठबंधन की गुंजाईश न के बराबार हो ।

गौरतलब है कि हाल ही में शीला दीक्षित ने गठबंधन की सूरत में कहा था वो अखिलेश यादव के लिए पीछे हट सकती है।

गठबंधन को लेकर जब राज बब्बर  से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सपा से गठबंधन के बारे में फिलहाल मुझे कोई जानकारी नहीं है। वहीं उन्होंने प्रत्याशियों की सूचि के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस 403 सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुटी है। प्रत्याशियों की लिस्ट का ऐलान 10 दिन में कर दिया जाएगा।

गोवा चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, टूटा गठबंधन…

गोवा चुनाव:- ​बुधवार(4 जनवरी) को चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख तय कर दी जिसके बाद सभी पार्टीयों में एक कर्रेंट सा लग गया है, चाहे चुनाव प्रचार हो या गठबंधन की बात सारा फैसला जल्द से जल्द लेने लगे हैं।

  • इसी क्रम में चुनाव की तारीख आने के बाद  सबसे पहले भाजपा के लिये एक बुरी खबर आ गयी, दरअसल महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) ने गोवा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से शुक्रवार को अपना गठबंधन तोड़ दिया। 

गौरतलब है कि (एमजीपी) के अध्यक्ष दीपक धवालिकर ने गुरुवार को मीडिया में गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा को लिखा एक पत्र जारी किया। इस पत्र में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन के तोड़ने की घोषणा की है। धवालिकर ने अपने पत्र में कहा कि चुनाव परिणामों के बाद भाजपाएमजीपी सरकार ने प्रशासन का कार्यभार संभाला और हमने कई मुद्दों पर मतभेदों के बावजूद अपना सहयोग जारी रखा। मतभेदों के कारण हाल ही में एमजीपी विधायकों को कैबिनेट से निष्कासित कर दिया गया। 

आपको बता दें कि एमजीपी के मंत्रियों दीपक और सुदीन धवालिकर को मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने बीते महीने बर्खास्त कर दिया था। एमजीपी के दोनों मंत्रियों के खिलाफ मुख्यमंत्री के नेतृत्व की आलोचना के बाद यह कदम उठाया गया था। जिसके चलते दरार आना शुरू हो गया था अंततः 4 जनवरी को चुनाव की तारीख आने के बाद ये फैसला ले लिया गया।

Election polls:- इस जगह पर कांग्रेस को हटाके भाजपा कर सकता है बड़ा उलटफेर…

सर्वे:- ​बुधवार(4 जनवरी) को यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया। ऐसे में अब सर्वे का सिलसिला तेज़ होने लगा है, सारे न्यूज़ चैनल अपने अपने तरीकों से जनता का रुख जानने के लिये हरसंभव प्रयास करेंगे

वहीँ एबीपी न्यूज़-लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका लग सकता है।

दरअसल सर्वे के मुताबिक 70 सीटों वाले उत्तराखंड में बीजेपी सत्ता में आ सकती है। सर्वे के मुताबिक सूबे में बीजेपी को 35 से 43 सीटें मिल सकती हैं। यह सर्वे 5 से 12 दिसंबर के बीच किया गया है। उत्तराखंड में 15 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं जबकि नतीजे 11 मार्च को आएंगे।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में अभी कांग्रेस की सरकार है। सर्वे में सामने आया है कि कांग्रेस का प्रदर्शन फीका रह सकता है। बीजेपी को जहां 40 फीसदी वोटर्स का समर्थन हासिल हो सकता है, वहीं कांग्रेस के खाते में 33 प्रतिशत वोट आने का अनुमान है। जहां तक इलाकों में वर्चस्व की बात है, सर्वे के मुताबिक गढ़वाल और मैदानी इलाकों में बीजेपी का दबदबा है, वहीं कुमाऊं में कांग्रेस के दबदबे का अनुमान है।

बज गया चुनावी बिगुल, पढ़िये चुनाव के दौरान क्या रहेगा नियम-कानून…

​चुनावी बिगुल:- उत्तर प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच आज चुनाव आयोग पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है, पांचो राज्यों का चुनाव चार चरण में होगा।

पहला चरण: 11 फरवरी

दूसरा चरण: 67 सीटों पर, वोटिंग 15 फरवरी

तीसरा चरण: 69 सीटों में 19 फरवरी को वोटिंग

चौथा चरण: 23 फरवरी को वोटिंग

तारीखों के अलावा चुनाव आयोग ने क्या-क्या कहा पढ़ें…

  • -690 में से 133 सुरक्षित सीटों पर होगी वोटिंग
  • -सभी वोटरों को फोटो वोटर पर्ची दी जाएगी
  • -5 राज्यों में कुल 1 लाख 85 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं
  • -सभी राज्यों में ईवीएम लगा दी गई हैं
  • -वोटरों को रंगीन वोटर गाइड भी दिए जाएंगे
  • -गोवा में वोटर जान पाएंगे किसे वोट दिया
  • -ईवीएम पर नोटा विकल्प का भी इस्तेमाल कर सकते हैं वोटर
  • -कुछ जगहों पर महिलाओं के लिए अलग बूथ
  • -कई जगह ईवीएम मशीनों में उम्मीदवारों की फोटो भी होगी
  • -चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू
  • -उम्मीदवारों को बताना होगा कि उन पर कोई बकाया नहीं
  • -उम्मीदवारों को नो डिमांड सर्टीफिकेट देना होगा
  • -पार्टियां प्रचार में प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करें
  • -रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर रोक
  • -यूपी, पंजाब, उत्तराखंड में उम्मीदवार 28 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं
  • -मणिपुर और गोवा में उम्मीदवार 20 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं
  • -उम्मीदवार को फोटो देना होगा और बताना होगा कि विदेशी नहीं है
  • -20 हजार से ज्यादा का लेनदेन बैंक के जरिए किया जाए

‘आप’ का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, नोटबंदी के पैसे को यहाँ पर हुआ इस्तेमाल, दर्ज हो मुकदमा…

Varanasi:- नोटबंदी मामले में आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को घेरने के लिये अब उनके ही संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सड़कों पर उतर गयी।

  • दरअसल आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को ‘चौराहे पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन करते हुए कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी से हुए मौतों के लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार बताते हुए उन पर मुकदमा चलाने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा भ्रष्टाचारी, कालाबजारी, आंतकवाद सब पहले की तरह ही है। नोटबंदी का फायदा बीजेपी को हुआ, जिसने जमीन खरीदा, करोड़ों की बाइक खरीदी। इन सब मामलों पर पीएम चुप्पी साधे हुए हैं, जो बताती है कि यह आर्थिक नहीं चुनावी एजेंडा था।

गौरतलब है कि लहुराबीर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में ‘आप’ ने पीएम मोदी से सवाल किया कि क्या नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने पर भारत विकास की पथ पर अग्रसर हो गया?, कितना कालाधन देश के खजाने में आया?, क्या भ्रष्टाचारियों पर नकेल लग गया? साथ ही पूछा कि लाईनों में लगे लोगों की मौत की जिम्मेदार कौन है?, व्यापार, मजदूरी सब कुछ चौपट हो गया है, इन सबका का जिम्मेदार कौन है? देश के प्रधानमंत्री इसका जवाब क्यों नहीं देते हैं?

ये आया बड़ा सर्वे, जानिये यूपी चुनाव में कौन है सबसे आगे…

सर्वे:- ​यूपी चुनाव में जहाँ एक तरफ नोट बंदी की मार वहीँ दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी में पारिवारिक लड़ाई के बाद पहली बार एबीपी न्यूज़ के द्वारा सर्वे किया गया है।

सर्वे में अखिलेश यादव पसंदीदा नेता बनकर उभरे हैं सीएम के तौर पर मायावती यूपी के लोगों की दूसरी पसंद बताई जा रही हैं। सर्वे में अखिलेश को 28, मायावती को 21, योगी आदित्‍यनाथ को 4 फीसदी और मुलायम को 3 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है। सर्वे में हिस्‍सा लेने वाले 34 फीसदी लोग सीएम अखिलेश से संतुष्‍ट हैं, वहीं 32 फीसदी ने पीएम मोदी के काम पर संतुष्टि जताई है।

  • 75 फीसदी यादव वोटर सपा के साथ है। 
  • जबकि बीएसपी के साथ 4, भाजपा के साथ 14 और कांग्रेस के साथ 5 फीसदी यादव वोटर हैं। 
  • 54 फीसदी मुस्लिम सपा के साथ हैं, जबकि बसपा के साथ 14 प्रतिशत वोटर हैं। 9 फीसदी ने भाजपा को वोट देने की बात कही और 7 ने कांग्रेस का साथ देने को कहा।
  •  12 फीसदी सवर्ण वोटर सपा, 8 फीसदी बसपा, 55 फीसदी भाजपा , 10 प्रतिशत कांग्रेस के साथ हैं।
  • 56 फीसदी अन्‍य दलित बीएसपी, 16 फीसदी सपा, 13 फीसदी भाजपा तथा 11 प्रतिशत कांग्रेस के साथ हैं। 
  • जाटव में 7 फीसदी, बीएसपी 74 फीसदी, भाजपा 8 फीसदी और कांग्रेस को 4 फीसदी ने वोट देने की बात कही।

वहीँ इसके अलावा सर्वे के अनुसार अगर समाजवादी पार्टी बिखर जाती है और यादव कुनबा अलग-अलग चुनाव लड़ता है, तो बीजेपी 158-168 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी. अखिलेश के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी 82-89 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक जाएगी, जबकि दूसरे नंबर पर बीएसपी आ जाएगी, जो 110-120 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी. मुलायम के नेतृत्व वाली पार्टी को 9-15 सीटें ही मिलेंगी.