रेलवे ग्रुप D में बम्पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Latest Railway Job

Samacharup अगर आप भी रेलवे में नौकरी के लिए इच्छुक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल रेलवे ने कई पदों पर भर्तियां निकाली है। तो बिना देर किए ध्यान पूर्वक पढ़ें और आवेदन को भरें।

पद के नाम

  • ट्रैकमैन,
  • केबिनमैन,
  • लीवरमैन,
  • प्वाइंट्समैन,
  • हेल्पर- II,
  • कीमैन,
  • शंटर,
  • वेल्डर,
  • फिटर,
  • पोर्टर,
  • हेल्पर- II (मेकैनिकल),
  • हेल्पर- II (एसएंडटी),
  • गैंगमैन,
  • स्विचमैन,
  • ग्रेड डी (इंजीनियरिंग),
  • ग्रेड डी (स्टोर)

पद संख्या
62907

उम्र

आवेदक की उम्र 18 से 31 साल के बीच हो.

योग्यता

आवेदक दसवीं पास हो या इसके समक्ष शिक्षित हो.

नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी 2018 को सुबह दस बजे से शुरू होंगे. आवेदन की आखिरी तरिख 12 मार्च 2018 रात 11 बजकर 59 मिनट तक है.अधिक जानकारी के लिए indianrailways.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Latest Railway Job
Government Job

आम बजट 2018: जानिए बजट की बड़ी बातें…

budget2018

बजट की बड़ी बातें 

 

  • 70 लाख नौकरियां पैदा करेंगे
  • 4 करोड़ गरीबों को सौभाग्य योजना के तहत बिजली
  • 3600 नई रेल लाइन
  • 50 करोड़ गरीबों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार
  • बिटक्वाइन जैसी करेंसी नहीं चलेगी
  • फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना
  • सरकारी कंपनियों के शेयरों को बेचकर 2018-2019 में 80 हजार करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य: जेटली
  • बिटक्वाइन जैसी करेंसी नहीं चलेगी
  • फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना
  • 50 करोड़ गरीबों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार
  • 4 करोड़ गरीबों को सौभाग्य योजना के तहत बिजली
  • अब हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई जहाज में चलेंगे।

 

  • वित्त मंत्री #ArunJaitley ने कहा- 100 स्मारकों को आदर्श बनाया जाएगा, हर जिले में स्किल केंद्र खोले जाएंगे
  • शिक्षा में सुधार के लिए अगले 4 साल में 1 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च गंगा सफाई के लिए 187 योजनाओं को मंजूरी
  • डिजिटल इंडिया के लिए 3 हजार 73 करोड़, देश में क्रिप्टो करेंसी नहीं चलेगी: जेटली
  • 10 शहरों का आईकॉनिक टूरिज्म लोकेशन की तर्ज पर बनाया जाएगा, देश में एयरपोर्ट की संख्या अब 124 पहुंची: जेटली
  • नई नौकरियों में 12% EPF देगी सरकार: जेटली
  • 9 हजार KM नेशनल हाइवे बनाने का काम पूरा: जेटली
  • धार्मिक पर्यटन शहरों के लिए हेरिटेज सिटी परियोजना, 100 स्मारकों को आदर्श बनाए जाएगा-
  • वित्त मंत्री #ArunJaitley ने कहा- 600 रेल स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा. मुंबई में लोकल नेटवर्क का दायरा बढ़ाया जाएगा
  • माल ढुलाई के लिए 12 वेगन बनाए जाएंगे. मुंबई में 90 किलोमीटर तक पटरी का विस्तार किया जाएगा
  • शिक्षा स्वास्थ्य पर 1% टैक्स बढ़ा, 3% से बढ़कर 4% हुआ
  • मिडिल क्लास को झटका – इनडायरेक्ट डैक्स: कस्टम ड्यूटू बढ़ी, मोबाइल और टीवी महंगे होंगे. –
  • शेयर खरीदने बेचने पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स 10% होगा

 

जानिए देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत के बारे में…

0

National News-

SamacharupDesk:- देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में ओम प्रकाश रावत को चुना गया है। रावत को इसी महीने रिटायर होने जा रहें मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति की जगह पर आयुक्त किया जाएगा। पढ़िए ओपी रावत के बारे में विस्तार से…

#- ओपी रावत का जन्म 2 दिसंबर 1953 में उत्तर प्रदेश में हुआ था।

who is op rawat

#- मध्यप्रदेश कैडर के ओम प्रकाश रावत 1977 बैच के रिटायर्ड आइएएस ऑफिसर हैं। रावत भौतिक विज्ञान में BSc और MSc हैं।

who is op rawat

#- इसके अलावा उन्होंने सोशल डेवलपमेंट प्लानिंग में पोस्टग्रेजुएशन भी कर रखी है।

उन्हें ‘वन अधिकारों की मान्यता’ के लिए सार्वजनिक प्रशासन में बेहतरीन सेवा के लिए 2010 में प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

who is op rawat

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त चुने जाने के बाद इनका कार्यकाल 11 महीने का रहेगा। वहीं दिसंबर 2018 में रिटायर होने के पहले उनके कार्यकाल में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के अलावा पूर्वोत्तर के कई राज्यों में चुनाव होंगे।

घोरावल में पेयजल को लेकर समस्या, नहीं मिल रहा शुद्ध पीने को पानी

उत्तर प्रदेश – सोनभद्र जिले के घोरावल में शुद्ध पेयजल न मिलने को लेकर मामला सामने आया है। यहां रहने वाले लोगों को करीब एक महीने से पीने के लिए आरो के पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

घोरावल के ही रहने वाले प्रशांत ने बताया कि हमारे यहां कुल 10 वार्ड है एक दो वार्ड को छोड़कर सभी वार्ड मे पानी मिलता ही नहीं। यहां करीब एक महीने से सभी को आरो का पानी खरीदना पड़ रहा है। बड़े अधिकारियों को बार बार कहने के बावजूद कोई एक्शन नही लिया जा रहा।

Ghorawal news in hindi

हालांकि इस मामले को लेकर नगरवासियों ने उपजिलाधिकारी को आज ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन देने पहुँचे भाजपा से विजयी प्रत्यासी वार्ड नं 5 के दीपक यादव, वार्ड नं 2 के रमेश उमर, वार्ड नं1 के सभासद पति प्रेमप्रकाश, वार्ड नं 9 के तिवारी जी और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश उमर मौजूद रहे।

नोट- आप भी बन सकते हैं अपने नगर-मोहल्ले का पत्रकार। अगर आपके आस-पास भी कोई खबर, वीडियो या कोई सुचना हो तो आप ट्वीटर पर @samacharup को टैग करके ट्वीट कर सकते हैं, या आप हमारे फेसबुक पेज facebook.com/samacharup पर भी मैसेज कर सकते हैं।

Latest Job -मध्य प्रदेश जल निगम में कई पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

MP Sarkari Naukri

Sarkari Job -असिस्टेंट इंजीनियर और सब इंजीनियर के लिए मध्य प्रदेश जल निगम ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। अगर आप भी इस पद के लिए इच्छुक हैं तो ये खबर ध्यान से पढ़ें।

पद के नाम-
1-Assistant Engineer
2-Sub Engineer

( MP Sarkari Naukri )

पद संख्या-
Assistant Engineer-16
Sub Engineer-45

योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से बिटेके और गेट परीक्षा में पास होना जरूरी है।

आयु सीमा- 21 से 40 तक

स्थान- भोपाल

MP sarkari job

चयन प्रक्रिया- गेट में नंबर के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।

सैलरी-
Assistant Engineer- 50000 प्रतिमाह
Sub Engineer- 35000 प्रतिमाह

कैसे करें आवेदन- आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश जल निगम के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर 30 जनवरी से पहले ध्यान पूर्वक फॉर्म भर सकते हैं।

( MP Sarkari Naukri )

2019 लोकसभा चुनाव से पहले सपाइयों का ये मास्टर प्लान!

UP NEWS IN HINDI – 2019 लोकसभा चुनाव में अभी काफी वक्त जरूर है लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अभी से कमर कस ली है। और इसके लिए उन्होंने पूरा सेटअप भी तैयार कर लिया है।

  • दरअसल ये हम नही खुद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने इस बात की खबर दी है। उनके मुताबिक सपा मिशन 2019 के लिए सपाई अब गांव-गांव में एजेंट बनाएंगे और प्रभातफेरी निकलेंगे।

पोल खोलने की तैयारी

मिली खबर के अनुसार सपाई अखिलेश सरकार के पांच साल, पीएम मोदी के चार और योगी आदित्यनाथ के 9 महीनों के काम को ग्रामीणों के सामने पोल खोलेंगे।

akhilesh yadav news

कार्यकर्ता जेल जाने तक को तैयार

प्रचार को लेकर सपा कार्यकर्ताओं  ने सीधे तौर पर कहा कि अगर उनको इसके जेल भी जाना पड़ेगा यो जाएंगे लेकिन गांव गांव तक जाकर मौजूदा सरकार की पोल खोलकर रहेंगे।

जबरदस्त फीचर्स के साथ आया Samsung का यह नया स्मार्टफोन..

0

Gadgets News– इन दिनों स्मार्टफोन को नए अंदाज में बाजार में लाना कंपनियों के बीच जैसे जंग छिड़ गई हो। यही कारण है कि सभी कंपनियां बेहतरीन फीचर्स के साथ स्मार्टफोन मार्केट में पेश कर रही हैं। इन्ही बीच सैमसंग इंडिया ने भी सभी कंपनियों को चुनौती देते हुए बुधवार को Galaxy A8 प्लस स्मार्टफोन फ्लैगशिप फीचर्स के साथ लांच किया।

क्या है फीचर्स

  • इस फ़ोन की कीमत 32,990 रुपये है। इसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल मेमोरी है।
  • इसका स्क्रीन 6 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड इंफिनिटी डिस्प्ले है तथा इसका एस्पैक्ट रेशो 18.5:9 है।
  • इस फोन की बैटरी 3,500 एमएएच की है।
  • यह फोन ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ आता है।
  • इसमें ड्यूअल फ्रंट कैमरा सेटअप है, जिसे सैमसंग ने पहली बार पेश किया है
  • इसमे 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का एफ 1.9 ड्यूअल-फ्रंट कैमरा सेटअप है।

वहीं सैमसंग इंडिया के महाप्रबंधक आदित्य बब्बर ने आईएएनएस को बताया, “गैलेक्सी ए8प्लस के कई फीचर्स ऐसे हैं, जो हमारे फ्लैगशिप डिवाइसों- सैमसंग एस8, एस8 प्लस और नोट8 में हैं.”

​रेलवे परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, परीक्षार्थियों के लिए पेपर देने से पहले ये जानकारी जरूरी !

Latest Railway Job 2018

Govt Job –अगर आप रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं, परीक्षाएं देते हैं तो आपके लिए इस खबर को जरूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि रेलवे ने अपने भर्ती के लिए बड़ा बदलाव किया है।

दरअसल रेलवे ने अपने भर्ती प्रक्रिया के लिए जहां दो साल में पूरी होती थी वहीं अब यह सिर्फ छः महीनों में पूरी की जाएगी। बता दें कि वर्तमान समय मे वर्तमान समय में रेलवे में बड़ी संख्या में विभिन्न पद खाली पडे़ है।

गौरतलब है कि बीते कुछ सालों से रेलवे कर्मचारियों की कमी से जूझ रही है। जिसको देखते हुए अब कम समय मे ज्यादा भर्ती करने का प्लान बनाया है, और इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है।

ऑनलाइन परीक्षा के लिए तैयारी

रेलवे ने भर्ती प्रक्रिया को कम समय में पूरा करने के लिए ऑनलाइन परीक्षा शुरू करने की योजना बना रही है। बता दें कि दिसंबर 2016 में रेलवे कर्मचारियों की संख्या 13 लाख थी।

खाली पड़ें है ये पद

रेलवे में इस समय Group C और Group D में 2,25,823 पद रिक्त है, वहीं सुरक्षा कैटेगरी में 1,22,911 पद खाली पडे़ है। इसके अलावा 17,464 पद लोको रनिंग स्टाफ के रिक्त पडे़ हैं।

साभार- पत्रिका

​खरीदिये Nokia का यह स्मार्टफोन मात्र 900 रुपये में प्लस 50GB तक फ्री डेटा..!

0

Latest top five lowest price smartphones.

Tech News – अगर आप भी Nokia के फैन्स है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरसअल Nokia ने अपने यूजर्स के लिए Nokia 5 स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट दे रही है। 

कैसे खरीदें फ़ोन

बता दें कि 13,500 का मिलने वाला यह स्मार्टफोन आपको मात्र 900 रुपया में मिल सकता है। इसके लिए आपको फ्लिपकार्ट पर जाना होगा। Nokia 5 पर फ्लिपकार्ट पर 12,500 रुपए का एक्स्चेंज ऑफर दिया जा रहा है।

मतलब इस फोन को खरीदने के बदले अगर आप कोई पुराना फोन एक्सचेंज करेंगे तो इस पर 12,500 रुपए तक  की छूट मिल सकती है। इस तरह से यह फोन केवल 999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

5GB एक्स्ट्रा डेटा

इसके अलावा आपको बता दें कि अगर आप इस फ़ोन पर हर महीने 300 से ज्यादा का रिचार्ज करते हैं तो आपको 5GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। इस फोन को क्रेडिट कार्ड से EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

​Gujarat Election Chunav Result 2017: देखें कौन चल रहा है आगे..

Gujarat Election Chunav Result 2017 Live (गुजरात विधानसभा इलेक्शन चुनाव परिणाम 2017)

Election News – गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। 182 सीटों पर हुए मतदान पर जीत के कड़ी टक्कर देखने को मिल रहा है।
शुरुआती रुझान

अभी तक आये रुझान में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार तो बना रही है लेकिन कांग्रेस भी पीछे नही है। अब तक के आये रुझानों में भाजपा 104 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं कांग्रेस 77 के साथ दूसरे नम्बर पर।

हिमांचल में भी भाजपा आगे

वहीं दूसरी तरफ हिमांचल प्रदेश 68 सीटों पर हो रहे मतगणना में शुरुआती रुझान में भाजपा 42 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 22 सीटों पर कांग्रेस।

गौरतलब है कि बीते दिन एग्जिट पोल में भाजपा को 100 से ज्यादा सीट मिलने का अनुमान जताया था।