Friday, January 16, 2026

दिल्ली MCD चुनाव से पहले इन राज्यों में भाजपा की हुई बड़ी हार.!!

Samacharup:- ​दिल्ली MCD चुनाव होने में अब ज्यादा दिन बचे है, ऐसे में हर एक पार्टी कार्यकर्ता जोरो शोरो से चुनाव प्रचार में लगे हुए है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ भाजपा के लिए बुरी खबर आ रही है। दरअसल सिक्किम और झारखंड राज्य में हुए विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के उम्मीदवार डी. आर. थापा ने अपर बर्तक विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सुरेश खनल शर्मा को पराजित कर दिया। थापा को 8000 से अधिक वोट हासिल हुए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को हुए मतदान में थापा को कुल 8,406 वोट हासिल हुए थे, जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी शर्मा को मात्र 374 वोट मिले। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस उम्मीदवार सुमित्रा राय को सिर्फ 98 मत मिले।

  • तो वहीं झारखंड में हुए विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की हार मिली। जहां साइमन मरांडी ने झामुमो की टिकट पर चुनाव लड़ करीब 65 हजार वोट हासिल कर जीते। इनके प्रतिद्वंदी भाजपा के हेमलाल मुर्मू को 52 हजार से ज्यादा वोट मिले। मसलन 13 हजार वोटों से हारे।

बहरहाल इस प्रदर्शन का कितना प्रभाव दिल्ली में होने वाले MCD चुनाव पर पड़ेगा ये तो आने वाला वक़्क्त ही बताएगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter twitter=" " youtube=" " style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15900" manual_count_twitter="2300" facebook="samacharup" manual_count_youtube="500"]

Trending News