Friday, April 17, 2026

बड़े हनुमाम मंदिर के महंत आनंद गिरी को सिडनी पुलिस ने किया गिरफ्तार !

प्रयागराज स्तिथ बड़े हनुमान ( जिन्हें सब लेटे हनुमान के नाम से भी जानते है) के महंत योग गुरु आनंद गिरी को दो महिलाओं पर यौन हमले के जुर्म में सिडनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के मुताबिक ये मामला 2016 का है। पीड़ित महिला का आरोप है कि आनंद गिरी को घर पर प्रार्थना के लिए बुलाया था, उस वक्त पीड़ित के बेडरूम में योग गुरु ने उसपर यौन हमला किया।
इसके बाद साल 2018 में भी योग गुरु के ऊपर एक 38 साल की महिला ने यौन हमले का आरोप लगाया। इस महिला का आरोप है कि प्रार्थना के लिए जब योग गुरू उसके घर पर आए तो उन्होंने उनके लाउंज में उसपर यौन हमला किया था।

फिलहाल दो महिलाओं द्वारा आरोप लगने के बाद सोमवार 6 मई को योग गुरु को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आनंद गिरी के गुरू महंत नरेंद्र गिरी ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि आनंद गिरी प्रयागराज जिले स्थित बड़े हनुमान मंदिर के महंत भी हैं। ग्रेजुएशन तक पढ़ाई करने वाले आनंद गिरी योग विद्या पर डॉक्टरेट कर रहे हैं।

[td_block_social_counter twitter=" " youtube=" " style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15900" manual_count_twitter="2300" facebook="samacharup" manual_count_youtube="500"]

Trending News