यूपी : दो दिनों के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब गुरुवार सुबह सात बजे तक रहेगी बंदी

0
591
UP ME BADHEGA LOCKDOWN lockdown in up, up me lockdown, UP LOCKDOWN NEWS

यूपी सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन दो दिनों के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब 6 मई मतलब गुरुवार सुबह सात बजे तक बंदी रहेगी।

बता दें कि इसके पहले शुक्रवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन घोषित किया गया था जो दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। ये आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक में दिए हैं।

29 अप्रैल को योगी सरकार ने प्रदेश में शुक्रवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन करने का निर्णय लिया था और आज तीन मई को दो दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। जो कि दिखाता है कि यूपी में हालात कितने मुश्किल होते जा रहे हैं।