Tuesday, March 3, 2026

यूपी चुनाव में जीत के लिये भाजपा करने जा रही है ये टोटका…

उत्तर प्रदेश:- ​19 दिसंबर को भाजपा कानपुर में सबसे बड़ी रैली करने जा रही है, और कहा जा रहा है इस रैली में अब तक का सबसे ज्यादा भीड़ जुटेगी। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी एक टोटका करने जा रही हैं।

  • दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के कानपुर में रैली करने वाले हैं। ऐसे में मोदी के लिए उनकी लकी कुर्सी को भी तैयार कर लिया गया है। बीजेपी कार्यकर्ता चाहते हैं कि पीएम मोदी कानपुर रैली के दौरान उसी कुर्सी पर बैठें

      गौरतलब है कि पार्टी कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के मुताबिक, कुर्सी से जुड़ा एक पुराना किस्सा है जो पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुद बताया। उन्होंने कहा कि पीएम बनने से पहले सबसे पहली ‘विजय शंखनाद’ रैली मोदी ने 19 अक्टूबर 2013 को कानपुर में की थी। उस रैली के दौरान नरेंद्र मोदी उसी कुर्सी पर बैठे थे। बीजेपी की तरफ से पीएम कैंडिडेट के रूप में वह उनकी पहली रैली थी। उसके बाद बीजेपी ने यूपी में 80 में से 7सीटें जीत ली थीं। तब से पार्टी कर्यकर्ताओं ने मान लिया कि वह कुर्सी लकी है।

      कानपुर के बीजेपी नेताओं ने कुर्सी को संभाल कर रखने के लिए एक ग्लास का चैंबर भी बनवा लिया था। कुर्सी पिछले तीन सालों से पार्टी के जिला कार्यालय में रखी हुई थी। कुर्सी के अलावा वह ग्लास जिससे पीएम मोदी ने रैली के दौरान पानी पिया वह भी रखा हुआ है। उसके अलावा एक डिब्बा और है। उसमें मशहूर ठग्गू के लड्डू रखे हुए हैं। जो कि मोदी को भेंट किए गए थे।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      [td_block_social_counter twitter=" " youtube=" " style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15900" manual_count_twitter="2300" facebook="samacharup" manual_count_youtube="500"]

      Trending News