Monday, October 13, 2025

प्रियंका गाँधी के आने से अब कई गुना ताकतवर हो जायगा कांग्रेस…

उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता काफी दिनों से प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग कर रहे हैं। अब उनकी मांग पूरा  होता नज़र आ रहा, दरअसल  प्रियंका गाँधी चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार हो  गयी, मीडिया रिपोर्टों की मानें तो चुनाव प्रचार अभियान की तैयारियों को लेकर सोमवार को हुई पार्टी की एक अहम बैठक में प्रियंका गांधी शामिल हुईं। यह पहली बार है जब प्रियंका पार्टी की किसी आधिकारिक बैठक में शामिल हुई हैं

 

यूपी में जहां बसपा प्रमुख मायावती अपनी पार्टी की ओर से सीएम पद की दावेदार होंगी तो भाजपा में भी स्‍मृति ईरानी और सुषमा स्‍वराज का नाम चल रहा है। ऐसे में अब कांग्रेस प्रियंका के नाम के साथ मैदान में उतरेगी  है तो उसे फायदा ही होगा। प्रियंका युवा चेहरा भी हैं तो युवा वर्ग भी कांग्रेस के पक्ष में आ सकता है।

 

इससे पहले, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने  कहा था की  प्रदेश में राहुल गांधी के ‘शक्तिशाली’ अभियान में प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस की ताकत ‘कई गुना’ बढ़ जाएगी..

 
गौरतलब है की लंबे समय से कहा जा रहा है कि प्रियंका में उनकी दादी इंदिरा गांधी की छवि दिखती है। उनके भाषण देने की शैली भी इंदिरा जैसी ही है। आम जनता कांग्रेस के अन्‍य नेताओं के बजाय प्रियंका के भाषणों से जल्‍दी जुड़ाव महसूस करती हैं। रायबरेली में वे गांवों में जाती रहती हैं। वहां पर प्रियंका आसानी से उनसे घुलमिल जाती है। इसी तरह की आदत इंदिरा गांधी की भी थी

ऐसे में राजनीतिक समीक्षकों का कहना है की प्रियंका गाँधी के आने से अब कई गुना ताकतवर हो जायगा कांग्रेस।।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter twitter=" " youtube=" " style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15900" manual_count_twitter="2300" facebook="samacharup" manual_count_youtube="500"]

Trending News