Saturday, February 14, 2026

हो गया तय यहाँ से एक साथ चुनाव प्रचार करने उतरेंगी डिम्पल और प्रियंका…

यूपी चुनाव :- ​कई दिनों से ये कयास लगाये जा रहे थे की उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और प्रियंका वाड्रा गाँधी एक साथ चुनावी मंच पर कब उतरेंगी। लेकिन अब वो इंतज़ार ख़त्म हुआ और तय हो गया डिम्पल और प्रियंका एक साथ मंच पर उतरने के लिए तैयार है।

दरअसल सूत्रों की माने तो प्रियंका और डिम्पल आजमगढ़ और पूर्वांचल के सभी जिलों में चुनाव प्रचार करेंगी। दोनों महिला नेताओं की पहली रैली फरवरी माह के अंत या फिर मार्च के पहले सप्‍ताह में मुलायम सिंह संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में हो सकती है। जब सपा के कार्यकर्ताओं से इस विषय पर बात चित हुई तो उनका कहना था कांग्रेस के गठबंधन के साथ ही हम बहुमत की सरकार बनाएंगे वही अब डिंपल भाभी और प्रियंका दीदी के चुनाव प्रचार से 300 के ऊपर सीट मिलेगी।

इन दोनों प्रचारकों की चर्चा इसलिए भी है कि कम से कम प्रियंका को पूर्वाचल के लोगों ने कम ही नजदीक से देखा है। ऐसे में यह उम्‍मीद भी की जा रही है कि दोनों अपनी रैली में भीड़ जुटाने में सफल होगी। 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter twitter=" " youtube=" " style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15900" manual_count_twitter="2300" facebook="samacharup" manual_count_youtube="500"]

Trending News