टिकट न मिलने की वजह से भाजपा के इन बड़े नेताओं में फूटा गुस्सा…

टिकट वितरण:- ​यूपी चुनाव का सियासी पारा अब अपने चरम सीमा पर है, जैसे जैसे चुनाव की तारीख़ नज़दीक आ रही वैसे ही भीतर भीतर घमासान बढ़ने लगा है।

  • एकतरफ समाजवादी पार्टी में घमासान मचा ही हुआ है वहीँ दूसरी तरफ बीजेपी के ब्राह्मण नेता पहली लिस्ट जारी होने के बाद नाखुश नज़र आ रहे हैं। दरअसल दिग्गज नेताओं का कहना है कि जो बीजेपी का कोर वोटर है उसे नज़रंदाज़ किया जा रहा है। 

ऐसे में जो नेता नाखुश नज़र आ रहे हैं, उनमें सबसे बड़ा नाम राजनाथ सिंह का है। जो अपने बेटे प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह के लिए साहिबाबाद से टिकट मांग रहे हैं। लेकिन जो लिस्ट जारी हुई उसमें अभी तक उस पर प्रत्याशी नहीं घोषित हुआ है।

इसके साथ ही टिकट ना मिलने से नाराज़ बरेली के संतोष गंगवार के साले वीरेंद्र सिंह वीरू ने जिला महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बसपा से बीजेपी में शामिल हुए केसर सिंह को नवाबगंज से टिकट मिलने से एमपी आर्या ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अशोक प्रधान को शामिल करने से कल्याण सिंह ने नाराज़गी जताई है। बीजेपी में शामिल हुए बसपा एमएलए ममितेश शाक्य भी अपनी सीट बदल जाने से परेशान हैं। लखीमपुर खीरी से योगेश वर्मा को टिकट दिए जाने से प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता नाराज़ बताए जा रहे हैं। ऐसे लगभग और कई नेता जो लिस्ट आने से नाराज है।

बहरहाल पार्टी इस नाराजगी को दूर करके चुनाव में जितने के लिये जितनी जल्दी तैयार जो जायेगी उतना ही उनके लिये लाभदायक रहेगा।

इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने दे दी विराट कोहली को धमकी, अगले मैच में…

0

क्रिकेट:- ​भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड से पहले वनडे में ताबड़तोड़ शतक मारकर मैच जिताया था। वहीँ अब दूसरे वनडे में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जैक बॉल ने विराट कोहली को धमकी दे दिया है।

दरअसल जैक बॉल का कहना है कि उनकी टीम अगले मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली को लय पकड़ने नहीं देगी और शॉर्ट गेंदों से उन्हें परेशान करने की रणनीति अपनाएगी। उन्होंने कहा हम ऐसे में शॉर्ट गेंद का ज्यादा इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन यहां हमें गेंदबाजी में मिश्रण करने होंगे। हम उन्हें जमने नहीं देंगे और उम्मीद है कि वह हवा में मारेंगे।

गौरतलब है कि कोहली ने पुणे में खेले गए तीन एकदिवसीय मैचों की श्रंखला के पहले मैच में 122 रनों की पारी खेल इंग्लैंड द्वारा रखे गए 351 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी।

नहीँ खत्म हुआ अभी समाजवादी दंगल, मुलायम सिंह उठा सकतें हैं ये बड़ा कदम…

यूपी:- ​आखिरकार समाजवादी परिवार में चल रही सियासी घमासान अब थम चूका है। चुनाव आयोग ने सीएम अखिलेश यादव को चुनाव चिन्ह साइकिल सौप दी और पिता मुलायम के सामने बेटे की जीत हो गई।
लेकिन ये खेल अभी ख़त्म नहीं हुआ है, दरअसल मुलायम सिंह यादव ने अगर अपने पुराने घर वापसी कर ली तो अखिलेश के लिये मुसीबत बन सकती है।

सूत्रों की मानें तो मुलायम सिंह यादव को बड़ा अवसर मिला है। उनके पुराने घर यानि लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि वे नेता जी से मिलकर घर वापसी का आग्रह करेंगे। नेता जी की घर वापसी पर उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा और उनके नेतृत्व में यूपी चुनाव 201लड़ा जाएगा।

दरअसल अगर मुलायम सिंह यादव ने ये कदम उठा लिया, तो अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कारण है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने चेहरे पर यादव और मुस्लिम .दोनों वोट बैंक में शेंध लगाएंगे। हालांकि इसको लेकर मुलायम ने अभी कोइ बयान जारी नही किया है।

टिकट वितरण को लेकर पंजाब बीजेपी के इस बड़े नेता ने दी इस्तीफ़े की धमकी…

पंजाब चुनाव:- ​धैर्य जब टूटता है तो वो किसी न रूप में जरूर फूटता है ऐसा ही मामला सामने आ रहा है पंजाब बीजेपी से जिसमे चल रही अंदुरुनी कलह अब खुलकर सामने आ रही है।

दरअसल पंजाब बीजेपी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री सांपला ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावो के लिए होने वाले टिकट वितरण को लेकर खाशी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अगर आलाकमान मेरी नाराजगी को नजरअंदाज करती है और मेरी उपेक्षा की जाती है तो मै अपने पंजाब प्रमुख और केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दूँगा

  • टाइम्स नाउ के रिपोर्ट के अनुसार सांपला ने इस्तीफा भेज भी दिया है, जिसके लिये अमित शाह ने उन्हें दिल्ली बुलाया है। आपको बतादें की पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन है। भाजपा यहां से 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने 12 जनवरी को 17 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद 16 जनवरी को दूसरी सूची भेजी गई।

गौरतलब है कि पंजाब में त्रिकोणीय मुकाबला है। जिससे सियासी दाव पेंच अपनी पराकाष्ठा पर है जिसका नफा नुकसान प्रत्येक दल अपने अपने नजरिये से देख रहा है।भाजपा-अकाली दल 10 साल से यहां पर सत्‍ता में हैं और उनके सामने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की चुनौती है।

बड़ी खबर:- आखिरकार चुनाव आयोग ने साईकिल का कर ही दिया फैसला…

​UP:- आखिरकार आज समाजवादी पार्टी में चल रही चुनाव चिन्ह की लड़ाई का खात्मा हुआ दरअसल चुनाव  चिह्न विवाद पर चुनाव आयोग आज अंतरिम आदेश पारित कर दिया है.

अखिलेश यादव को पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह दोनों मिल गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी की अगुवाई में आयोग ने शुक्रवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनी थीं और अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. आयोग आज आदेश पारित कर दिया है.

गौरतलब है की चुनाव आयोग ने 9 तारीख तक दोनों पक्ष से हलफनामे के जरिए ये बताने को कहा था कि किस पक्ष के पास कितने विधायकों का समर्थन है ? दोनों पक्षों के इन्हीं हलफनामों का अध्ययन करने के बाद चुनाव आयोग ने 50%+1 के आधार पर अखिलेश को पार्टी को साइकिल निशान दिया. अखिलेश यादव को इस बात की जानकारी दे दी गई है.

 

देखें वीडियो:- जब नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी एक लड़की के प्यार में पड़ गये थे…

साक्षात्कार:- ​बच्चे हैं जो कहने के लिए तो बच्चे होते हैं लेकिन वे कभी अपना बचपन देख ही नहीं पाते। और ऐसे ही बच्चों के लिए अगर कोई अपना पूरा जीवन समर्पित कर दे तो उसके प्रति मन में सम्मान और आदर के भाव आना स्वाभाविक है।

कैलाश सत्यार्थी एक ऐसे ही व्यक्ति हैं, अपने बचपन बचाओ आन्दोलन के अंतर्गत उन्होंने दुनिया भर के 85,000 से अधिक बच्चों को trafficking, slavery और child labour के कुचक्र से आज़ादी दिलाई है। और इस काम के लिए उन्हें Nobel Peace Prize से सम्मानित भी किया जा चुका है।

आइये आज हम इस महान व्यक्ति के दिल छू लेने वाले विचारों और जीवन के कुछ अनछुए पहुलओं को जानतें है जो www.samacharup.com की सहयोगी टीम MIM(Made in Media) के द्वारा लिया गया एक छोटा सा साक्षात्कार है।
देखें ये वीडियो:-

तो ये थी ndtv से इस्तीफ़ा देने की बड़ी वजह…

0

दिल्ली — टीवी मीडिया की जानी मानी पत्रकार और संपादक बरखा दत्त ने एनडीटीवी से अपना 21 साल पुराना रिश्ता रविवार खत्म कर दिया। इतने साल तक लगातार एक ही मिडिया से जुड़े रहने के बाद अचानक इस्तीफे की ख़बर लगते ही मीडिया गलियारे में ये चर्चा का बिषय बनने के साथ ही ये सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंडिंग में भी चल रहा है। 
आखिर ऐसा कौनसा कारण था जिससे बरखा दत्त को इस्तीफ़ा देना पड़ा.?

दरअसल आप को बता दें कि बरखा दत्त काफी दिनों से इस प्रयास में थी की अपना खुद का एक वेंचर खोलें जिसे वो सोशल मीडिया पर खबर देते हुए इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि एनडीटीवी के साथ उनका सफर शानदार  रहा और अब नये साल के अवसर पर वो मीडिया में अपना नया वेंचर शुरू करेगी हालांकि अभी किसी भी प्रकार के नाम की घोषणा नही की।

गौरतलब है कि बरखा दत्त साल 1999 में एनडीटीवी के लिए कारगिल युद्ध के दौरान कवरेज से भारत के साथ साथ दुनिया में भी फेमस हुई थीं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र के कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड भी मिल चुके हैं। हालांकि, बरखा दत्त का नाम राडिया टेप में सामने आने से विवादों में पड़ गई थी। जिससे उनकी छवि भी धूमिल हुई थी।

सर्वे:- केजरीवाल और मोदी में सबसे बेहतर कौन, हुआ चौकाने वाला खुलासा… 

सर्वे:- ​दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के सहयोगी रह चुके योगेंद्र यादव ने एक बड़ा सर्वे किया है। सर्वे में दिल्ली केजरीवाल सरकार और केंद्र में मोदी सरकार की तुलना किससे ज्यादा संतुष्ठ है इसपर किया गया था।

सर्वे में चौकाने वाले खबर आये जिसमे दिल्ली की जनता केजरीवाल से ज्यादा केंद्र की मोदी सरकार से संतुष्ट है। सिर्फ यही नहीं, 36 फीसदी लोग मानते हैं कि केजरीवाल सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार बढ़ा है, जबकि 23 प्रतिशत लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार पहले जैसा है 25 फीसदी मानते हैं कि इसमें कमी आई है। 

योगेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने पूरे सर्वे को खुद डिजाइन किया है। सर्वे दिल्ली की 19 विधानसभा में 1202 लोगों पर किया गया है। नए साल के शुरुआती पांच दिनों में यह बातचीत अलग-अलग लोगों से की गई। सर्वे किसी एजेंसी से नहीं बल्कि खुद उनके लोगों ने किया है।

हरियाणा के इस मंत्री ने महात्मा गाँधी को लेकर ये क्या कह दिया…

हरियाणा:- ​जहाँ एक तरफ महात्मा गाँधी की जगह कैलेंडर में मोदी की फोटो लगने से पूरा माहौल गर्म हुआ है वहीँ अब दूसरी तरफ आग में घी का डालने का काम कर दिया है भाजपा के ही एक मंत्री ने जो महात्मा गाँधी को लेकर एक और बड़ा बयान दे दिया।

 

दरअसल हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी से बड़ा ब्रांड बतलाते हुए कहा की गांधीजी ने कोई खादी का ट्रेडमार्क तो करा नहीं रखा है. पहले भी कई बार उनकी तस्वीर नहीं लगी है.” उन्होंने कहा मोदी की तस्वीर लगने के बाद से खादी की बिक्री में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में यह फैसला अच्छा है.

इसके बाद अनिल विज ने कहा, “गांधीजी का तो नाम ही ऐसा है जिस चीज पर लग जाती है वो चीज़ डूब जाती है. रुपए के ऊपर लगी और रुपया हमारा डूबता ही चला गया.

  • यह पूछे जाने पर कि क्या नोटों से भी गांधी की तस्वीर हट जाएगी, विज ने कहा, “मैं ऐसा नहीं कह रहा हूँ, कि हटाए जाएंगे लेकिन जो इसका विरोध कर रहे हैं कि मोदीजी की तस्वीर क्यों लगाई गई, मैं उन्हें जवाब दे रहा हूँ.” 

गौरतलब है कि अनिल विज का बयान ऐसे मौके पर आया है जब खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर में से गांधीजी की तस्वीर हटाकर उनकी जगह पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर कैलेंडर में लगाया गया है. तस्वीर में पीएम मोदी चरखा चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

लाइफ में सिंगल होने को लेकर पीएम मोदी को ये क्या बोल गयी राखी सावंत…

​आइटम सांग पर धमाल मचाने वाली आइटम गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत जो अपने बयान और मोदी की तस्वीरों वाले कपड़े पहनकर सुर्खियां बटोर चुकीं हैं। इस बार राखी ने बिना पत्नी के रह रहे पीएम मोदी को लेकर बयान दिया है। 

राखी सावंत ने कहा कि अकेली होने पर फिलहाल वह खुश हैं। बकौल राखी जब मैं बाबा रामदेव, नरेंद्र मोदी, सलमान खान और कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों को बिना शादी के देखती हूं तो खुद को भाग्यशाली मानती हूं

 फिलहाल आपको बता दें राखी अपने दूसरे रियलिटी शो ‘राखी का स्वयंवर’ के लिए तैयार हैं, जिसमें वह अपने लिए भाग्यशाली वर तलाश सकें।