बसपा ने किया इस पार्टी से गठबंधन, बढ़ी अखिलेश की मुश्किलें..!!

SamacharUP:- यूपी की राजनीति में कब क्या हो जाये इसका कोई ठिकाना नहीं रहता, भविष्यवाणी करने वाले भी इस बात से मुकर जाते है की इसका परिणाम क्या होगा।

कुछ इसी तरह यूपी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वोट को लेकर चल रही सियासी राजनीती में अब एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल कहा जाता है कि मुस्लिम वोट पर समाजवादी पार्टी की अच्छी पकड़ है, लेकिन वहां अब बहुजन समाज पार्टी सेंध मार ली है। बता दें कि जब से बसपा ने मुख़्तार और उलेमा कौंसिल के बीच गठबंधन हुआ तभी से सत्‍ताधारी दल सहित सभी को अपना समीकरण बिगड़ता दिख रहा है। मुस्लिम वोट खिसके न इस बात का डर सीएम से लेकर मंत्री और विधायकों सता रहा है। यहीं वजह है कि खुद सीएम हर विधानसभा तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

  • मुसलमान बसपा में न जाय इसके लिए सपा भरकस कोशिश कर रही है। सीएम अखिलेश ने आजमगढ़ में एक दो नहीं बल्कि सात रैली की तो अबु आसिम आजमी आजमगढ़ में लगातार डेरा डाले हुए है। अंतिम दिन सांसद डिपल यादव भी तीन रैली संबोधित कर रही है। सभी कही न कही मुसलमानों को ही लुभाते नजर आये।

गौरतलब है कि पिछले चुनाव में सपा और बसपा के बीच मतों का अंतर मात्र 3.5 प्रतिशत का था। इसलिए इस जगहों पर पारा और बढ़ गया है।

 

राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए ये गलत बयान दे बैठे मोदी और अमित शाह..!!

​समाचारUP:- चुनावी पारा बढ़ चढ़ कर बोल रहा है, पार्टी का बड़ा नेता दूसरी पार्टी पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी भी बयानबाजी के चक्कर में गलत बयान दे बैठे।

दरअसल जनसत्ता में छपी खबर के मुताबिक बुधवार को मोदी गलत बयान दे बैठे। महाराजगंज में एक रैली के दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा था, कांग्रेस के एक नेता बड़े कमाल के हैं। हम प्रार्थना करेंगे कि उन्हें लम्बी उम्र मिले। कल उन्‍होंने (राहुल गांधी) एक बहुत बड़ी घोषणा कर डाली… उन्‍होंने कहा कि अब वह नारियल से जूस निकालेंगे… और जूस निकालने के बाद, वह उसे इंग्‍लैंड में बेचेंगे। गरीब से गरीब बच्‍चे को भी पता होगा कि नारियल से पानी मिलता है। जूस तो नींबू, संतरे, मोसम्‍बी से मिलता है… क्‍या आपने कभी नारियल जूस देखा या सुना है? शायद मुझे जानकारी न हो मगर मुझे बताइए… नारियल केरल में पाए जाते हैं, मगर वह कहते हैं कि वह नारियल जूस निकालेंगे।”

Also Read:-

  1. अंतिम दो चरणों के लिए प्रशांत किशोर ने बनाया ये मास्टर प्लान..
  2. शीला दीक्षित के बाद अब सिद्धु ने भी राहुल पर बोला हमला…
  3. अंतिम दो चरण के लिए भाजपा ने बनाया मास्टर प्लान..
  • इसके अलावा अमित शाह भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी राहुल पर तंज कसते हुए कहा “कल यहां राहुल बाबा आए थे। इन्होंने कहा मणिपुर के नारियल जूस को एक्सपोर्ट करेंगे। क्या आपने कभी नारियल का जूस देखा है? अरे भैया राहुल, यहां अनानास होता है नारियल नहीं होता। लगता है शायद आपको इबोबी सिंह ने ठीक से भाषण लिखकर नहीं दिया है। या फिर आपको नारियल और अनानास का अंतर मालूम नहीं है।”

लेकिन अगर रैली का वीडियो देखा जाये तो ऐसा कुछ राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा ही नहीं था, बल्कि राहुल ने कहा था, “यहां (मणिपुर में) आप नींबू उगाते हैं, नारंगी उगाते हैं, अनानास उगाते हैं… मैं उम्‍मीद करता हूं कि ऐसा दिन आएगा जब लंदन में बैठकर कोई अनानास का जूस पिएगी और बॉक्‍स पर लेबल देखेगा ‘मेड इन मणिपुर’।”

Source:- jansatta

अगर आप नहीं कर पा रहे है जियो प्राइम मेम्बरशिप में रजिस्ट्रेशन, तो ये है दूसरा प्लान..?? 

​जियो:- बीते दिन मुकेश अंबानी ने जियो को लेकर कई बड़े ऐलान किये जिसमे उन्होंने जियो 99 का प्राइम मेम्बरशिप उसके बाद 31 मार्च के बाद से 303 रूपये महीना चार्ज लगेगा। हालाँकि इस ऑफर से कई लोग समझ नहीं पा रहे है और जियो मेंबरशिप पंजीकरण कैसे करें।
आइये हम आपको बताते है अगर आप जियो मेम्बरशिप के रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे है, तो उसके अलावा आप क्या करें..??

ये है प्लान:-

  •  303 रुपए का प्लान: जो यूजर जियो का प्राइम मेंबरशिप नहीं लेंगे, उनके लिए भी 303 रुपए का एक प्लान पेश किया गया है। इसमें 2.5 जीबी का डाटा मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिनों की होगी।
  • 149 रुपए का प्लान: इस प्लान में जियो प्राइम को 2 जीबी और नॉन-प्राइम मेंबर्स को 1 जीबी डाटा का लाभ मिलेगा। इसमें कॉल अनलिमिटेड होंगे और प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी।
  • इसके अलावा एक दिन की वैधता वाली 19 रुपए, 3 दिन की वैधता वाली 49 रुपए और 7 दिन की वैधता वाली 96 रुपए का प्लान भी पेश किए गए हैं।

बतादें अगर आप मेम्बरशिप हासिल करना चाहतें है तो 31 मार्च तक माइजियो एप्प या जियो डॉट कॉम के जरिए प्राइम मेंबरशिप हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा जियो स्टोर के जरिए भी आप मेंबरशिप ले सकते हैं।

अंतिम दो चरणों के लिए भाजपा ने बनाया ये मास्टर प्लान, जिससे सपा-बसपा सदमे में..!!

चुनाव:- ​यूपी विधानसभा चुनाव के पांच चरणों में मतदान हो चुके है, अब साख दो चरण पर लगना बाकि है। लोकसभा चुनाव के आकड़ें को देखा जाये तो भाजपा की बुरी स्थिति है इन जगहों पर। समय रहते हुए अब पार्टी ने नया प्लान बना लिया है ताकि इन दो चरणों में ज्यादा से ज्यादा वोट निकाल सके।

क्या है प्लान:- 

दरअसल अंतिम दो चरणों में 89 सीट है। बहुमत के आंकड़े को छूने के लिए इस इलाके में पार्टी का बेहतर प्रदर्शन तो जरूरी है ही, उससे ज्यादा महत्वपूर्ण इस इलाके से जुड़े भाजपा के तमाम बड़े चेहरों की साख बनाए रखने का सवाल भी है।

वहीँ इन 89 जिलों में कोशिश जहां प्रधानमंत्री मोदी समेत बड़े नेताओं की ज्यादा से ज्यादा सभाएं करके वोटों को लामबंद करने की है तो जमीन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की टोलियों पर लोगों से संपर्क व संवाद के जरिये उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी डाली गई है।
इस वजह से खास है ये इलाका:- 

आपको बतादें की एक तो इसी इलाके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है, तो केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व कलराज मिश्र भी मूल रूप से इसी इलाके के रहने वाले हैं।

इसके अलावा पूर्वांचल के प्रमुख भगवा चेहरे आदित्यनाथ तो इस इलाके में रहते ही हैं, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, सूर्यप्रताप शाही और डॉ. रमापति राम त्रिपाठी का घर भी इसी हिस्से में आता है।

इन जगहों पर है भाजपा की बुरी स्थिति:- 

आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र जैसे जिलों में तो उसे एक भी सीट नहीं मिली थी। इसीलिए भाजपा की कोशिश पूरी ताकत झोंककर इस इलाके की ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कब्जा करने की है।

राजबब्बर ने दिया आपत्तिजनक बयान, बीजेपी को बताया आतंकवादियों की पार्टी और…!!

यूपी चुनाव:- ​इस चुनावी समर में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला अभी भी रुकने का नहीं ले रहा। नेतागढ़ एक दूसरे पर विवादित बयानबाजी में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। इसी सिलसिले में अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है।

दरअसल जंगीपुर विधानसभा में गठबंधन के प्रत्याशी में प्रचार को आए राज बब्बर ने बीजेपी को आतंकवादियों की पार्टी तक कह डाला। 

पहले तो उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए  कहा कि वो झांसेबाज लोग हैं, 15 लाख देने का वादा किया और आपलोग इस झांसे में आ गये और सरकार बना दी। राजबब्बर ने कहा कि मोदी सरकार ने 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने को वायदा पर वो भी नहीं हुआ, वो झांसों का राजा है, किसानों को भी कर्जा माफ करने को झांसा दिया पर कुछ नहीं किया।

इसके बाद उन्होंने कहा “हम भी कहते हैं कि आतंकवादियों की कोई जात नहीं होती, कोई धर्म नहीं होता लेकिन आतंकवादियों की पार्टी जरूर होती है, जिसकी वजह से आतंकवादी पनपते हैं। मध्य प्रदेश और समझौता एक्सप्रेस पर हमला इसका गवाह है। मालेगांव का आतंकी हमला इस बात का गवाह है और ये लोग बीजेपी से सम्बंधित थे जिनको कांग्रेस ने जेल भेजा।

शीला दीक्षित के बाद अब सिद्धु ने भी राहुल गांधी पर बोला हमला..!!

​अपने बचकाने बयानों के कारण सुर्ख़ियों में रहने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी पर विपक्ष मजे लेने में पीछे नहीं रहती। वही अब खुद कांग्रेस पार्टी के नेता भी इस बयानबाजी में शामिल हो गए हैं। सबसे पहले शीला दीक्षित ने राहुल गांधी पर बयान दिया उसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू भी राहुल गांधी के बचकाने बयानों पर हमला बोला।

दरअसल शीला दीक्षित के बयान को सुनकर सिद्धू ने कहा कि सही तो कह रही हैं इसमें गलत क्या है। सूत्रों के मुताबिक सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी के रहते कांग्रेस का भला नहीं हो सकता है। उन्हे नहीं पता कि कब क्या बोलना है। वो मोदी विरोध में कुछ भी बोल देते हैं जिसके कारण पार्टी की फजीहत हो जाती है।

 
गौरतलब है कि बीते दिन शीला दीक्षित ने अपने एक बयान में कहा था कि राहुल गाँधी अभी मेच्योर नहीं हुए है अभी वो 40 के ही तो हुए है, उन्हें थोड़ा और समय दीजिये। हालांकि बाद में शीला अपने बयान से मुकर गई थी।

Source:- I Watch

प्रशांत किशोर ने निकाला प्रचार का नया तरीका, विपक्ष के उड़ जाएंगे होश..!!

चुनावी महासंग्राम:- ​यूपी में चुनावी गर्मी अपने चरम सीमा पर है, आरोप प्रत्यारोप को लेकर जुबानी जंग भी तेज़ हो गयी है। ऐसे में राजनीतिक रणनीतिकार की उपाधि पाने वाले पीके उर्फ़ प्रशांत किशोर ने चुनाव प्रचार के लिए नया तरीका ढूंढ निकाला है।

दरअसल छठे और सांतवे चरण के मतदान के लिए प्रशांत किशोर ऐसा तरीका ढूंढ निकाला है, जिससे विपक्षी पार्टियां एक बार सहम तो जायेगी ही।

Also Read:-

छठे व सातवें चरण के लिए गठबंधन की ओर से ‘टीम पीके’ यानी प्रचार प्रबंधक प्रशांत किशोर के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी के लिए समर्थन जुटा रहे हैं। हर घर में एक पत्र के जरिए अखिलेश का संदेश दिया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करीब 100 स्वयंसेवी घर-घर जा रहे हैं और लोगों से मिलकर ‘प्रगति के 10 कदम’ लिखा एक बड़ा कैलेंडर और एक पॉकेट कैलेंडर बांट रहे हैं। इन कैलेंडरों में समाजवादी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन की 10 प्रमुख प्राथमिकताएं लिखी हुई हैं।

Also Read:- 

  • संदेश में कहा गया है कि पिछले पांच साल में यूपी की तरक्की के लिए कई काम किए गए हैं। पिछले पांच साल में जो नींव रखी गई है, उस पर बड़ी इमारत खड़ी करनी है। इसके लिए जरूरी है कि विकास की रफ्तार बनी रहे। राज्य की खुशहाली के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है। ऐसे और भी सन्देश है जिसमे अखिलेश सरकार के कामो का जिक्र किया गया है।

बहरहाल प्रशांत किशोर के इस प्रचार रणनीति से जनता पर कितना असर होगा ये तो 11 मार्च को ईवीएम खुलने के बाद ही पता चलेगा।

Source:- india drift

‘गधे’ पर हो रही बयानबाजी में कूदे कुमार विस्वास, बोले इधर भी गधे और..!!

चुनावी गर्मी:- ​कहतें है ना यूपी की राजनीति कब कौनसा मोड़ लेले कुछ कहा नहीं जा सकता यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान होने जा रहा है। लेकिन सियासी गर्मी अब ‘गधे’ पर अटक गयी है। गधों पर हो रही सियासत में अब आम आदमी पार्टी नेता और कवि डॉ. कुमार विश्वास भी कूद पड़े हैं.
दरअसल कुमार विस्वास ने अपने ट्विटर हैंडल से एक 2 मिनट 31 सेकंड का वीडियो अपलोड कि है जिसमे उन्होंने ‘गधों’ हो रही बयानबाजी पर चुटकी ली।

वीडियो में वे कह रहे हैं, “ये फाल्गुन का महीना है और लोकतंत्र का महापर्व चुनाव् चल रहा है लेकिन वैशाख नंदन गधा इस समय अनायास ही प्रसंग में है, चर्चा में है. मुझे हिंदी कवि सम्मेलनों के आचार्य हास्य कवि स्व. ओम प्रकाश ‘आदित्य’ की एक लोकप्रिय कविता याद आ गई.”

विश्वास आगे कह रहे हैं, ‘उन्होंने सैकड़ों बार हम सब के सामने इसका वाचन किया. और हमने बड़े आनंद के साथ इस कविता का पाठ सुना. लेकिन कविता आज इतनी प्रासंगिक होगी बड़ा आश्चर्य है. आपकी सेवा में प्रस्तुत करता हूं…

  • आपको ध्यान दिला दें यूपी सीएम अखिलेश यादव ने पिछले दिनों अपनी एक चुनावी रैली में अप्रत्यक्ष तौर पर मोदी और शाह पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह सदी के महानायक ‘अमिताभ बच्चन से आग्रह करेंगे कि वह गुजराती गधों का प्रचार न करें.’ जिसके बाद पीएम मोदी ने यूपी के बहराइच में रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘अखिलेश को गुजरात के गधों से इतनी नफरत क्यों है. गधे भी अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं.’

वहीँ अब कवी कुमार विश्वास ने ये कविता पढ़ चुटकी ली…

इधर भी गधे हैं, उधर भी गधे हैं

जिधर देखता हूं, गधे ही गधे हैं.
गधे हंस रहे, आदमी रो रहा है

हिन्दोस्तां में ये क्या हो रहा है.
जवानी का आलम गधों के लिये है

ये रसिया, ये बालम गधों के लिये है.
ये दिल्ली, ये पालम गधों के लिये है

ये संसार सालम गधों के लिये है.
पिलाए जा साकी, पिलाए जा डट के

तू विहस्की के मटके पै मटके पै मटके
मैं दुनियां को अब भूलना चाहता हूं

गधों की तरह झूमना चाहता हूं.
घोडों को मिलती नहीं घास देखो

गधे खा रहे हैं च्यवनप्राश देखो
यहां आदमी की कहां कब बनी है

ये दुनियां गधों के लिये ही बनी है.
जो गलियों में डोले वो कच्चा गधा है

जो कोठे पे बोले वो सच्चा गधा है.
जो खेतों में दीखे वो फसली गधा है

जो माइक पे चीखे वो असली गधा है.
मैं क्या बक गया हूं, ये क्या कह गया हूं

नशे की पिनक में कहां बह गया हूं.
मुझे माफ करना मैं भटका हुआ था

वो ठर्रा था, भीतर जो अटका हुआ था.
इधर भी गधे हैं, उधर भी गधे हैं

जिधर देखता हूं, गधे ही गधे हैं.

डिम्पल यादव ने बताया ‘कसाब’ का नया मतलब, जिसे सुन अमित शाह हो जायेंगे आश्चर्य..!!

यूपी चुनाव:- बीते दिन अमित शाह ने एक रैली में ‘कसाब’ को लेकर एक बयान दिया था जिसमे उन्होंने ‘कसाब’ का मतलब क- कांग्रेस, सा- सामाजवादी, – बसपा से परिभाषित किया था। वहीँ अब ‘कसाब’ बयान पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने इसको नए रूप से परिभाषित किया है।

दरअसल कन्नौज में चल रहे एक रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी(एसपी) की सांसद डिंपल यादव ने शनिवार को अमित शाह के ‘कसाब’ बयान पर पलटवार करते हुए इसका नया मतलब बताया है। उन्होंने ‘कसाब’ के ‘क’ को कंप्यूटर, ‘स’ को स्मार्टफोन और ‘ब’ से बहनों के लिए बहुत सारी योजनाएं नाम दिया है।

गौरतलब है कि अमित शाह ने चौरी चौरा में रैली को संबोधित करते हुए कहा था, ‘पिछले 15 सालों में एसपी और बीएसपी सरकारों ने उत्तर प्रदेश को बरबाद किया है। विनाश करने के लिए दो काफी थे कि तीसरी (कांग्रेस) भी आ गई। यूपी की जनता को इस ‘कसाब’ से मुक्ति मिलनी चाहिए।’

केशव प्रसाद मौर्य ने कर दी ये बड़ी गलती, चुनाव आयोग कर सकता है कार्यवाई..!!

चुनाव:- ​यूपी विधानसभा के चौथे चरण का मतदान पूरा हो चूका है। ऐसे में अब नेतागढ़ पांचवे चरण के लिए भी जम कर रैली कर रहें है, लेकिन इन्ही बिच एक खबर ऐसी भी आ रही है जिससे भाजपा को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

विधानसभा चुनावों के बीच प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मौर्य पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है। दरअसल 2फरवरी को केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद उत्तर विधानसभा सीट के मतदान केन्द्र पर वोट डालने गए थे। इस दौरान उनकी सदरी पर कमल चुनाव चिह्न का बैज लगा हुआ था। जिसके खिलाफ शिकायत मिली थी। जिसके लिए उन्हें कानून की धारा 130 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

हालांकि बाद में  इस मामले में उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने सफाई देते हुए कहा कि चूक हो गई है। सदरी में कमल का बैच हमेशा ही लगा रहता है। मतदान के दिन ध्यान नहीं दिया।