भदोही में पीएम मोदी को देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

भदोही- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में अपनी रैली कर रहे हैं. यह जनसभा भदोही जिले के जगन्नाथपुर गाँव से सटा हुआ इलाका अलमउ-लालानगर स्थित खाली खेतों में कराया गया.

कार्यक्रम का विवरण–

पीएम मोदी के आने का तय समय 11 बजे रखा गया है, उनकी सभा 11:45 तक चलेगी।

पीएम को सुनने के लिए सुबह 7 बजे से ही बच्चों से लेकर बुढ़े तक आने शुरू हो गए हैं। माना जा रहा है कि करीब 2 लाख तक लोगों की आने की सम्भावना है।

आजम खान पर लगा फिर से बैन, इस बार 48 घंटो तक नहीं कर पाएंगे प्रचार

अभी ज्यादा दिन नहीं हुआ जब आजम खान ने भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा पर आपत्तिनजक टिप्पणी करने के जुर्म में चुनाव आयोग ने प्रचार करने पर बैन लगाया दिया था. लेकिन आजम खान हैं की अपने खुद पर कण्ट्रोल नहीं रख बाते जिस वजह से चुनाव आयोग ने खान पर दूसरी बार अनुशासन का डंडा चलाया है.

आयोग ने आजम खान को एक बार फिर से 2 दिन तक प्रचार करने से रोक दिया है. बता दें कि आजम खान 1 मई की सुबह 6 बजे से 48 घंटों तक के लिए प्रचार नहीं कर पाएंगे. इन 48 घंटों के दौरान आजम खान चुनावी रैली, रोड शो, इंटरव्यू, पब्लिक कॉन्टैक्ट नहीं कर पाएंगे.

भाजपा की नई सूची गोरखपुर से रवि किशन और भदोही से रमेश बिंद

बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी नेता रवि किशन को बीजेपी ने गोरखपुर से टिकट दिया गया है. वहीं भदोही से रमेश बिंद को। बता दें कि ये दोनो सीट को लेकर कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे।

इसके अलावा ये है भाजपा की ताजा लिस्ट

Bhadohi bjp candidate
Bhadohi bjp candidate

यूपी में इन 19 सीटों पर प्रत्याशी चुनना भाजपा के लिए बना सिरदर्द!

लखनऊ- कहते हैं कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। यानी कि जिसने भी उत्तर में फतह हासिल कर लिया वो समझो दिल्ली की गद्दी पर सरकार चलाएगा।

यही कारण है कि 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कोई भी दल उत्तर प्रदेश को हल्के में नहीं लेना चाहती और सभी सीटों पर फूंक फूंक के कदम रख रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के लिए भी इस बार कई अड़चने सामने आ रही है। कहीं पर काम ना होने को लेकर विरोध तो कहीं पर पैराशूट नेता को लेकर विरोध। ऐसे में भाजपा भी अभी इन कुछ सीटों को लेकर टेंशन में है।

इन सीटों पर नहीं घोषित हुए प्रत्याशी

अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बांदा, भदोही, देवरिया, फिरोजाबाद, घोसी, गोरखपुर, फूलपुर, जौनपुर, झांसी, लालगंज, मछलीशहर, मैनपुरी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, रायबरेली, राबर्ट्सगंज और संतकबीर नगर।

भाजपा ने जारी की 39 प्रत्याशियों की नई सूची, इन कद्दावर विधायकों का कटा टिकट

बीजेपी ने यूपी के 39 प्रत्याशियों की नई सूची जारी की

सुल्तानपुर से चुनाव लड़ेंगी मेनका गाँधी

पीलीभीत से चुनाव लड़ेंगे वरूण गांधी

इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी चुनाव लड़ेंगी

कानपुर से सत्यदेव पचौरी चुनाव लडेंगे

रामशंकर कठेरिया इटावा से चुनाव लड़ेंगे

बस्ती से हरीश दिवेदी लड़ेंगे चुनाव

गाजीपुर से मनोज सिन्हा बीजेपी के प्रत्याशी

महराजगंज से पंकज चौधरी बने प्रत्याशी

रामपुर से जयाप्रदा को बनाया प्रत्याशी

चंदौली से महेंद्रनाथ पाण्डेय लड़ेंगे चुनाव

मेनका गांधी और वरूण गांधी की सीट बदली गई

कानपुर से एमएम जोशी का टिकट कटा

सत्यदेव पचौरी बने कानपुर से बीजेपी प्रत्याशी

अयोध्या से लल्लू सिंह को मिला टिकट

बलिया से वीरेंद्र सिंह मस्त बने प्रत्याशी

धौरहरा से रेखा वर्मा,फर्रूखाबाद-मुकेश राजपूत

कन्नौज-सुब्रत पाठक,अकबरपुर-देवेंद्र सिंह भोले

जालौन-भानू प्रताप वर्मा,हमीरपुर-पुष्पेंद्र सिंह चंदेल

फतेहपुर-साध्वी निरंजन ज्योति,कौशाम्बी-विनोद सोनकर

बाराबंकी-उपेंद्र रावत,बहराइच-अछैवर लाल गौड़

कैसरगंज-बृजभूषण शरण सिंह,श्रावस्ती-दद्दन मिश्रा

गोंडा-कीर्ति वर्धन सिंह,डुमरियागंज-जगदम्बिका पाल

कुशीनगर-विजय दुबे,बांसगांव-कमलेश पासवान

सलेमपुर-रविंद्र कुशवाहा बीजेपी के प्रत्याशी बने

सूची कुछ इस प्रकार हैं….

सरल तरीके से समझिए कब कहां है चुनाव- samachar up

उत्तर प्रदेश

पहला चरण – 11 अप्रैल
सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर

दूसरा चरण 18 अप्रैल
नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी

तीसरा चरण – 23 अप्रैल
मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत

चौथा चरण – 29 अप्रैल
शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिक, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर

पांचवा चरण – 6 मई
धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौसांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा

छठा चरण – 12 मई
सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही

सातवां चरण – 19 मई
महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, राबर्टसगंज।

सपा-बसपा गठबंधन के बाद कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 80 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सपा-बसपा के गठबंधन के बाद कांग्रेस का ने यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूरी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही उन्होने सपा-बसपा के गठबंधन के सवाल पर कोई खास जवाब नहीं दिया, बात टरकाते ही नजर आए।

राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष और यूपी कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से कांग्रेस को कोई खास फर्क नहीं पड़ता। यूपी में हमने सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस नेहरू के बनाए रास्ते पर चलती है। हम सकारात्मक भाव से काम करते हैं। कोई हमारे साथ आए तो हम स्वागत करते हैं, अगर कोई दबाव बनाकर गठबंधन करना चाहे तो कांग्रेस को कोई खास फर्क नहीं पड़ता।gulam nabi

सपा-बसपा गठबंधन के द्वारा अमेठी और रायबरेली की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ने के सवाल पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अभी हमारी पार्टी की रणनीति नहीं तैयार, बाद में देखेंगे कि अखिलेश और मायावती के खिलाफ प्रत्याशी उतारने हैं या नहीं।

भाजपा पर वादा न पूरा करने का आरोप लगाया

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। 10 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, जीएसटी ने मध्यम और छोटे व्यापारियों का व्यापार बंद करवाकर उन्हें भी बेरोजगार कर दिया। कालाधन वापस लाकर लोगों के खाते में 15-15 लाख भेजने का वादा किया था जो अभी तक पूरा नहीं किया।

सपा-बसपा गठबंधन

यूपी में लोकसभा चुनाव को लेकर सपा-बसपा गठबंधन हो गया है। दोनों दल 38-38 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। कांग्रेस के लिए सपा-बसपा ने दो सीटें (अमेठी और रायबरेली) छोड़ दी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस गठबंधन के लिए मायावती का शुक्रिया अदा किया।

कुम्भ मेले में आने से लेकर ठहरने तक की सारी जानकारी यहां पढ़िए

प्रयाग नगरी में कुम्भ की तैयारी लगभग पूरी हो गयी है। 15 तारीख से नहावन भी शुरू हो जाएगा। पहले नहावन से ही कल्पवासी समेत दूर से पर्यटक आने शुरू हो जाएंगे। वहीं इस बार प्रयाग (इलाहाबाद) के बाहर से आने वाले लोगों के लिए आने जाने के लिए हवाई जहाज से लेकर ट्रेन, बस की सारी सुविधा बढ़ चढ़ कर की गई है।

यहां देखिए आने- जाने के लिए उपलब्ध साधन

मेले के आस पास रेलवे स्टेशन कुछ इस प्रकार हैं–

इलाहाबाद छावनी-(ACO)- 9.4 किमी
नैनी जंक्शन- (NYN)- 7.2 किमी
इलाहाबाद जंक्शन- (ALD)- 6.5 किमी
फाफामऊ जंक्शन- (PFM)- 11.9 किमी
सूबेदारगंज- (SFG)- 11.2 किमी
इलाहाबाद सिटी- (ALY)- 3.8 किमी
दारागंज- (DRGJ)- 1.3 किमी
झूसी- (JI)- 7.6 किमी
प्रयाग घाट- (PYG)- 1.5 किमी
प्रयाग जंक्शन- (PRG)- 5.0 किमी

कुंभ मेले के लिए 800 स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी। देश के हर जोन से छह विशेष ट्रेनें होंगी। प्रयागराज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों के लिए अनारक्षित टिकटों की बुकिंग 15 दिन पहले ही करा सकते हैं।

हवाई जहाज से पहुंचें

दिल्ली- एयर इंडिया- प्रतिदिन
लखनऊ- जेट एयरवेज- मंगल/बृहस्पतिवार/रविवार
पटना- जेट एयरवेज- मंगल/बृहस्पतिवार/रविवार
इन्दौर- जेट एयरवेज- सोमवार/बुधवार/शनिवार
नागपुर- जेट एयरवेज- सोमवार/बुधवार/शनिवार
पुणे- इंडिगो एयरलाइन्स रायपुर- इंडिगो एयरलाइन्स
बंगलौर- इंडिगो एयरलाइन्स
भुवनेश्वर- इंडिगो एयरलाइन्स
भोपाल- इंडिगो एयरलाइन्स
देहरादून- इंडिगो एयरलाइन्स
मुम्बई- इंडिगो एयरलाइन्स
गोरखपुर- इंडिगो एयरलाइन्स
कोलकाता- जूम एयर
लखनऊ- टर्बो एविएशन

कुंभ स्पेशल बसों का संचालन आलमबाग, चारबाग व कैसरबाग बस अड्डे से किया जाएगा। प्रयागराज पहुंचने के बाद मेला क्षेत्र तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को नि:शुल्क शटल बस सेवाएं मिलेंगी। यही नहीं एसी बसों में सफर के लिए श्रद्धालु एडवांस में सीट बुक करा सकते हैं। इसमें किराये में पांच से 15 फीसदी तक छूट मिलेगी।

ठहरने के लिए अभी से टेंट बुक कर सकते हैं।

कल्पवृक्ष www.kalpvrikash.in Mo No- Mob-9415247600
कुंभ कैनवास www.kumbhcanvas.com Mo No-6388933340
वैदिक टेंट सिटी www.kumbhtent.com Mo No-9909900776
इंद्रप्रस्थम सिटी www.indraprasthamcity.com Mo No-8588857881

इन सबके अलावा मेले में 10000 यात्रियों की क्षमता वाले चार रैन बसेरे भी बनाए जाएंगे। इन रैन बसेरों में वेंडिंग स्टॉल, वॉटर बूथ, टिकट काउंटर, एलसीडी टीवी, पीए सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे होंगे।

किन्नर अखाड़े की पेशवाई ने तोड़ा पीएम मोदी की रैली का रिकॉर्ड

2014 लोकसभा चुनाव के लिए जब पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी इलाहाबाद ( अब प्रयागराज ) के परेड ग्राउंड में जब अपने भाषण को संबोधित किया तो उसे सुनने वालों की तादाद कई लाख थी. ऐसा माना जा रहा था कि इलाहबाद के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ.

लेकिन कहा जाता है इतिहास खुद को दोहराता है यही हुआ कल यानि रविवार को जब कुम्भ के लिए किन्नर अखाड़े की पेशवाई हुई. पेशवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने जम कर स्वागत किया. यह यात्रा चौक से चल कर बहराना होते हुए दारागंज से कुंभ स्थित कैंप तक पहुंची. चौक से लेकर दारागंज तक ऐसी भीड़ पहली बार देखने को मिली थी. महिलाओं से लेकर बच्चे बूढ़े तक स्वागत के लिए सड़क के अलग-बगल, छत या जिसको जहां भी जगह मिली खड़े होकर किन्नर संतो का स्वागत करते नजर आये.

Kinner akhada peshvai, किन्नर अखाडा पेशवाई
Photography- Jeetendra Yadav

पेशवाई के दौरान ही जब समाचार यूपी की टीम ने लोगों से पूछा कि आपने इससे पहले कभी ऐसी पेशवाई देखी है? तो उनका कहना था कि ये कुम्भ के इतिहास में पहली बार हुआ है जब ऐसी भीड़ देखने को मिली. कुछ ने तो कहा कि 2014 में हुई मोदी की रैली को फेल कर दिया है. बता दें कि पेशवाई में 9 डी. जे के साथ कई ढोल ताशे भी थे.

किन्नर अखाड़े का प्रयाग में यह पहला कुम्भ है, इसकी अगुवाई किन्नर अखाड़ा प्रमुख लक्ष्मी शंकर त्रिपाठीकर रही थीं. ऊंट पर सवार हाथ में तलवार लिए अखाड़े में सबसे आगे बाकी पीछे देश के कोने-कोने और विदेश से आए किन्नर, अखाड़े के पदाधिकारी, पीठाधीश्वर, महंत आदि रथ पर सवार होकर चल रहे थे.

किन्नर अखाड़े की पेशवाई में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नरायण त्रिपाठी के अलावा अखाड़े की पीठाधीश्वर प्रभारी उज्जैन की पवित्रा माई, उत्तर भारत की महामंडलेश्वर भवानी मां, अन्तर्राष्ट्रीय महामंडलेश्वर डॉक्टर राज राजेश्वरी पहुंचीं.