भदोही में ब्राह्मण समाज के कई लोग सपा में शामिल

0
5
Many people from the Brahmin community joined the SP in Bhadohi.

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए भदोही जनपद के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित ब्राह्मण नेताओं ने भाजपा और निषाद पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

राजेंद्र चौधरी के अनुसार, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी. पाण्डेय के नेतृत्व में सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में अनूप दुबे, प्रदीप पाठक (पूर्व निषाद पार्टी नेता) सहित संजय पाण्डेय, गुलाब दुबे, विमलेश शुक्ला, आलोक दुबे, सनत शुक्ला, अनुराग दुबे, शशांक तिवारी, राजू पाण्डेय, प्रवीण कुमार सिंह, अशोक शुक्ला, मनी लाल, विनय मिश्रा, सत्यम पाण्डेय, सुनील मिश्रा, आनंद पाण्डेय और शिवम पाण्डेय शामिल हैं, जो भाजपा छोड़कर आए हैं।

Many people from the Brahmin community joined the SP in Bhadohi.
Many people from the Brahmin community joined the SP in Bhadohi.
मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि सभी नव-शामिल नेताओं ने संकल्प लिया है कि वे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे।
उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव ने सभी शामिल हुए नेताओं से अपील की है कि वे एकजुट होकर कार्य करें और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की बहुमत सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाएं।
bhadohi news
samachar bhadohi