भदोही DM ने किया राजनीतिक दलों के साथ EVM मशीनों के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

0
50
bhadohi loksabha chunav news
भदोही 19 मार्च 2024: जिलाधिकारी विशाल सिंह (Bhadohi DM) ने लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत आज EVM मशीनों के 393- ज्ञानपुर स्ट्रांग रूम को विभिन्न राष्ट्रीय व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा मशीनों का अवलोकन किया गया। इस दौरान स्ट्रांग रूम खोलने से लेकर पुनः सील करने तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई। सभी प्रतिनिधियों ने निरीक्षण के उपरांत संतोष व्यक्त किया।
bhadohi loksabha chunav news
Bhadohi DM
इस दौरान जिलाधिकारी ने मशीनों के सुरक्षित परिवहन और उनके रख-रखाव को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने हेतु ईवीएम प्रभारी को जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों के संदर्भ में राजनीतिक दलों के साथ संवाद बनाए रखें। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने गार्ड रजिस्टर्ड सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देशित संबंधितों को दिए l
जिला सूचना कार्यालय भदोही द्वारा प्रसारित