सामाजिक परिवर्तन मोर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की राजनीति में एक नए गठबंधन की घोषणा हुई है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने संयुक्त रूप से सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाने का ऐलान किया है।

लखनऊ में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में साथ उतरने की जानकारी दी। गठबंधन ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना घोषित की है।

इसके साथ ही गठबंधन ने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी बनाए जाने का एलान कर दिया गया है। ये एलान ओवैसी ने खुद की है। गठबंधन का नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा रखा गया है।

चंद्रशेखर आजाद ने इसे सामाजिक बदलाव का मंच बताया। वहीं ओवैसी ने गठबंधन की घोषणा करते हुए आगामी चुनाव में अपनी राजनीतिक भागीदारी स्पष्ट की।

इस घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में नए समीकरणों पर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, गठबंधन की सीटवार रणनीति, उम्मीदवारों के नाम और अन्य दलों के साथ संभावित तालमेल को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि मोर्चा संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियों को किस तरह आगे बढ़ाता है।