कांग्रेस ने किया युवाओं के लिये बड़ा ऐलान, जियो भी हो जायेगा फेल…

पंजाब:- ​अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में चुनाव का दशा व् दिशा देखते हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा एलान किया है। 
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घोषणा की सत्ता में आने पर वह पंजाब के पचास लाख नौजवानों को स्मार्ट फोन देंगे। सत्ता में आने पर वह इन सभी को स्मार्ट फोन मुफ्त देंगे। इसमें एक साल के लिए कॉलिंग और डाटा भी मुफ्त होगा। 

  • उन्होंने कहा कि पहले साल तीस लाख युवाओं को फोन मिलेंगे, उसके बाद हर साल दस-दस लाख युवाओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। सरकार बनने के सौ दिन के अंदर फोन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 

कैप्टन ने कहा कि इस पर तीन सौ से चार सौ करोड़ रुपये प्रति वर्ष खर्च आएगा, जोकि बजट के .प्रतिशत से भी कम है। बजट में ही इसका प्रावधान किया जाएगा। फोन लेने के लिए युवाओं को कैप्टन समार्ट कनेक्ट डॉट कॉम पर तीस नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

इस मौके पर ही कई युवाओं ने रजिस्ट्रेशन भी करवाया।

 

  1. लाभार्थी के लिए पंजाब का मूल निवासी होना जरूरी है,
  2.  दसवीं पास होना चाहिए,
  3. परिवार की सालाना आय छह लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।  
  4. रजिस्ट्रेशन के आधार पर स्मार्ट फोन देने की प्राथमिकता तय की जाएगी। 

टल सकता था रेलवे हादसा, अगर मान ली जाती इस व्यक्ति की बात…

कानपुर:- ​तड़के सुबह दिल दहला देने वाली खबर आयी, जब इंदौर पटना एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 100 से ज्यादा की मौत और 200 से ज्यादा घायल हो गये।

लेकिन ये हादसा टल सकता था अगर रेलवे अफसर इस व्यक्ति की बात को गंभीरता से लिए होते ।

दरअसल, मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ में रहने वाले प्रकाश शर्मा ने भी इस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त हुए एस-2 कोच में इंदौर से उज्जैन तक सफर किया था.

  • प्रकाश बताते हैं कि उन्हें आवाज सुनकर थोड़ा अजीब सा महसूस हुआ. उन्होंने एस-2 कोच में हीं मौजूद रेलवे के कुछ अधिकारियों और टीसी को इस बारे में बताया भी था. रेलवे के अफसरों ने इसे सामान्य बताकर टाल दिया था.
  • प्रकाश ने बताया कि, इंदौर से ट्रेन रवाना होने के करीब डेढ़ घंटे बाद वह उज्जैन स्टेशन पर उतर गए थे. रविवार सुबह उन्हें हादसे की सूचना मिली तो लगा कि उनकी आशंका सच साबित हो गई.

हालांकि, इंदौर-पटना ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है. रेलवे पूरे हादसे की अपने स्तर पर जांच करेगा, जिसके बाद हादसे की असल वजह का पता चल सकेगा.

भारतीय रिज़र्व बैंक ने सोनम गुप्ता के आशिक़ों को दिया बड़ा झटका…

RBI:- ​आज कल सोनम गुप्ता के बेवफ़ा होने की चर्चा हर एक नोट पर हो रहा है। 10 का नोट 500 का नोट और अब 2000 के नोट पर भी नाम लिख कर बेवफ़ाई को बयाँ करने वाले अब थोड़ा सतर्क हो जाये।

  • दरअसल भारतीय रिवर्ज बैंक ने सभी बैंकों को सर्कुलर जारी किया इसमें लिखे हुए नए नोटों को न लेने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। 

उल्लेखनीय है कि अब बैंकों में नोट गिनने की नई मशीनें आ रही हैं। अगर आप नए नोट पर कुछ भी लिखते हैं तो उस नोट की कोई वैल्यू नहीं होगी। अर्थात नए लिखे हुए नोट बैंक नहीं लेगा। 

ये मशीनें उन नोटों को स्वीकार ही नहीं करेगी, जिन नोटों के ऊपर कुछ लिखा होगा। हालांकिसूबे में अभी तक 2000 रुपये का नोट बाजार में आया है, लेकिन निर्देशों में 500 और 2000 रुपये के नए नोटों का जिक्र किया गया है। इसमें न लिखने की सख्त लोगों को भी हिदायत दी गई है।

लगभग सभी बैंकों के कर्मचारी लोगों को नए नोट देने से पहले जागरूक कर रहे हैं कि नए नोट पर कुछ भी न लिखें। लिखने से नोट बर्बाद भी हो सकता है, क्योंकि नए नोटों को गिनने वाली मशीनें इस स्वीकार नहीं करेंगी। 

विवेक ओबेरॉय ने नोटबंदी को लेकर दिया बड़ा बयान, पढ़िये क्या कहा..??

मुम्बई:- नोट बंदी से बॉलीवुड एक्टरों का खूब समर्थन मिल रहा है, उन्ही में से अब विवेक ओबेरॉय ने भी नोटेबंदी की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ भी की।

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए बहुत बड़ा काम किया है। यहां तक कि उन्होंने अपना राजनीतिक करियर दांव पर लगा दिया। 

 विवेक ने कहा, “हमारा देश इंस्टेंट नूडल्स की तरह बन गया है। हम एक-साथ सब चीजें चाहते हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने बड़ा जोखिम लिया है। देश के लिए कुछ अलग कर उन्होंने अपनी राजनीतिक विरासत को खतरे में डाल दिया है।”

  • नोटबंदी के फायदे गिनाते हुए 40 वर्षीय विवेक ने कहा, “आम आदमी को उन पैसों से बहुत लाभ मिलेगा, जो वे जमा कर रहे हैं। लोगों को आसानी से ऋण मिलेगा और बैंकों की ब्याज दरों में कमी आएगी। लोगों के लिए काम के अवसर भी बढ़ेंगे।”

दरअसल विवेक ने यह बात यहां मराठी फिल्म फेयर पुरस्कार के दूसरे संस्करण की घोषणा के लिए आयोजित कार्यक्रम में कही।

नोट बंदी से परेशान लोगो के लिए मोदी सरकार का एक और महत्वपूर्ण कदम, पढ़ें क्या है..??

नई दिल्ली:- ​नोट बंदी से लोंगो में हो रही परेशानी को देखते हुए मोदी सरकार ने लोगो को राहत देने के लिये एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

  • किसान :- किसान अब अपने बैंक खाते से 25000 रूपया निकाल सकतें हैं। फसल बीमा पर ऋण के प्रीमियम की अदायगी 15 दिन के लिए बढ़ा दी गयी है।
  • व्यापारी:- एपीएमसी मंडियों में पंजीकृत व्यापारी अब अपने बैंक खाते से 5000 रूपये / सप्ताह तक निकाल सकतें हैं।
  • शादी:- शादी विवाह के जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक खाते से 2.5 लाख रूपये की धनराशि निकाल सकतें हैं।
  • केंद्र सरकार के कर्मचारी :- ग्रुप सी और डी के कर्मचारी अपने वेतन से 10000 रूपये तक की धनराशि का अग्रिम भुगतान नगद ले सकतें हैं।
  • धार्मिक संस्थान:- धार्मिक संस्थानों को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा की वो छोटी मुद्रा वाले नोट बैंक में जमा करवायें।

गौरतलब है कि नोट बंदी से हर तरफ अफरा तफ़री मचा हुआ था, चाहे वो किसान हो, व्यापारी हो या जिसके यहाँ शादी व्याह, ऐसे में सरकार के इस कदम से लोगो में घबराहट और अफरा तफ़री कुछ कम होने की आशंका है।

कांग्रेसियों ने बैंकों के बाहर खड़े लोंगों के लिए पिलाया ‘राहुल की चाय’…

गोरखपुर:- ​मोदी की चाय- मोदी की चाय हर जगह सुन लिया होगा आपने, लेकिन अब राहुल की चाय मिलना शुरू हो गया है।

दरअसल उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अनोखी पहल की है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अपील के बाद तीसरे दिन बुधवार को गोरखपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैंकों के बाहर घंटों लाइन में लगे आम लोगों को ‘राहुल चाय’ ऑफर की, जिसका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

  • इस स्टाल पर आने वालों को ‘राहुल गांधी चाय’ के साथ में बिस्किट भी दिए गए। जिन बर्तनों में चाय रखकर वितरित की जा रही है, उन पर राहुल गांधी की तस्वीर लगाई गई थी और चाय का नाम राहुल गांधी चाय रखा गया था।

गौरतलब है गोरखपुर में बैंक रोड स्थित स्टेट बैंक की शाखा के सामने कतार लगाकर खड़े लोगों को चाय पिलाने के लिए टी स्टाल लगाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डक्टर सैयद जमाल की अगुआई में स्टाल लगाए गए।

केजरीवाल ने सबूत के साथ नरेंद्र मोदी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप:- देखें विडियो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को विधानसभा के आपात सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया ।

विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें…

 

 

दरअसल केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के आपात सत्र के दौरान कहा कि आदित्य बिरला ग्रुप के एक्‍जीक्‍यूटिव प्र‍ेसिडेंट के पास से बराबद 2012 के मैसेज से पता चला कि उसने गुजरात सीएम को पैसे दिए थे। केजरीवाल ने कहा, ‘आदित्य बिरला ग्रुप पर अक्टूबर 2013 में छापा पड़ा था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सभी कागजात ले लिए थे। ग्रुप के एक्‍जीक्‍यूटिव प्र‍ेसिडेंट शुभेंन्दु अमिताभ के लेपटॉप, ब्लैकबेरी को भी लिया गया था। उसमें एक एंट्री में लिखा था गुजरात सीएम 25 करोड़। गुजरात के सीएम के आगे 25 करोड़ और ब्रेकिट में 12 दिए और बाकी ? लिखा था। गुजरात सीएम कौन थे उस वक्त….नरेंद्र मोदी जी 2012 में। ‘

 

पीएम के फैसले को लेकर कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर, जिसमे सरकार से पूछा गया कई सवाल…

इलाहबाद:- नोटेबन्दी के बाद पैसे निकालने के लिए ATM पर भीड़ रुकने का नाम नहीं ले रहा वहीँ भाजपा इसको ऐतिहासिक कार्य बता रहा है।

  • ऐसे में शहर इलाहाबाद में कांग्रेस ने पीएम के फैसले को लेकर आलोचना की है और सवाल उठाया है कि क्या पीएम के इस फैसले से देश में भ्रष्टाचार रूक जाएगा..??

कांग्रेस कमिटी के महासचिव सुभाष चौक पर इरशाद उल्ला ने यह पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर लगाकर देश के प्रधानमंत्री से जवाब मांगा गया है। पोस्टर में पूछा गया है कि क्या कोई लाइन में मंत्री, अधिकारी और उद्योगपति खड़ा है। पोस्टर में कहा गया है कि आम आदमी पर सर्जिकल स्ट्राइक हुआ है और देश में आर्थिक आपातकाल की दहशत है

नोट बदलने को लेकर लाइन में खड़े लोंगो को वीरेंद्र सहवाग का सन्देश,पढ़ें क्या कहा..??

नई दिल्ली:- नोट बदलने को लेकर जो भीड़ लग रही उससे परेशान जनता जम कर विरोध कर रही है, इसपर सन्यास लेने के बाद अपने ट्वीट से सुर्खियों में बने रहने वाले वीरेंद्र सहवाग ने लाइन में खड़े रहने वालों को सलाह दी।

वीरेंद्र सहवाग ने टि्वटर पर लिखा है, ‘Shaheed Hanumanthappa waited 6days, 35ft under snow, in-45°C, in hope of being rescued. Surely, we can wait few hrs in line to rescue Our Nation. (यदि शहीद हनुमनथप्पा सियाचिन 35 फीट गहरे बर्फ में दबकर भी 6 दिन तक बचाय जाने का इंतजार कर सकते हैं, तो फिर क्या हम अपने देश को बचाने के लिए कुछ घंटे लाइन में नहीं लग सकते हैं?) 

बता दें कि सियाचिन ग्लैशियर में फरवरी माह में 1सैनिक हिमस्खलन से बर्फ में दब गए थे। इसके बाद 9 सैनिकों के शव निकाले गए थे वहीं हनुमनथप्पादिन तक 35 फीट गहरे बर्फ दबे रहने के बाद भी जिंदा बाहर निकले थे। हालांकि इसके बाद दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रिफरल हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया था।

LOC पर भारतीय सेना ने लिया बदला , पहली बार पाकिस्तान ने नुकसान होने की बात कबूली…पढ़िये क्या कहा ??

0

LOC:- करीब 150 से ज्यादा बार युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान अपने आदत से बाज नहीं आ रहा था, और लगातार हमला किये जा रहा था, आखिरकार भारतीय सेना अपने शहीद भाइयों का बदला लेते हुए 7 पाकिस्तानी सैनिकों काे मार गिराया। और  इस बात की पुष्टि खुद पाकिस्तानी सेना की मीडिंग विंग ने की है।

 

पाकिस्‍तान सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि रविवार रात भारतीय सेना ने एलओसी पर भींबर सेक्‍टर में युद्धविराम उल्‍लंघन किया है। इसमें पाकिस्तान के 7 सैनिकों की मौत हुई है।

images

  • पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद नफीज कारिया ने ट्वीट कर कहा, भिंबार सेक्टर में भारतीय सेना की लगातार फायरिंग की हम पुरजोर निंदा करते हैं, इसकी वजह से 7 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

आपको बता दें  की यह पहली बार है जब पाकिस्तान की ओर हुए नुकसान की पुष्टि की गई है। भिंबर वही इलाका है जहां पर भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। यह इलाका पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आता है।