गुजरात में भाजपा की एकतरफा जीत, कांग्रेस चारो खाने हुई चित…

गुजरात:- ​महाराष्ट्र के बाद अब गुजरात में भी भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की है। दो नगर पालिकाओं के चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। 

केंद्र और राज्‍य में सत्‍ताधारी पार्टी को वापी नगरपालिका चुनाव में 44 में से 41 सीटें मिली हैं वहीं सूरत के कनकपुर- कनसाड़ नगरपालिका में 28 में से 27 सीटों पर विजय मिली। विपक्षी दल कांग्रेस को वापी में तीन और कनकपुर-कनसाड़ में एक सीट से संतोष करना पड़ा। वहीं जिला पंचायत, तालुका पंचायत और नगरपालिका उपचुनावों में भाजपा ने 23 और कांग्रेस ने आठ सीटें फतेह की। भाजपा के लिए लगातार दूसरे राज्‍य से स्‍थानीय चुनाव में जीत की खबर है। इससे पहले 28 नवंबर को महाराष्‍ट्र के स्‍थानीय निकायों के चुनावों में भी उसे बड़ी कामयाबी मिली थी।

गौरतलब है कि  गुजरात 20 साल से भाजपा का गढ़ बना हुआ है। अगले साल यहां पर विधानसभा चुनाव होने हैं।

राजबब्बर ने नोटबंदी के कदम को दिया आतंकी करार…

लखनऊ:- नोट बंदी को लेकर आज चल रहा भारत बंद विरोध प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने मोदी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए नोटबंदी के कदम को आतंकी हरकत करार दिया है। 

 

अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि रातोंरात नोटबंदी का फैसला करके प्रधानमंत्री ने लोगों का मजाक उड़ाया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का फैसला जल्दबाजी में लिया। नतीजा हर दिन नए नए नियम बनाने पड़ रहे हैं, जिसका खामियाजा किसानों, मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। किसान को भैंस खरीदनी हैबीज लेना है, लेकिन उसके हाथ में पैसा नहीं है।

  • गौरतलब है कि नानपारा के सआदत इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में सांसद राजबब्बर ने नोटबंदी को गैर कानूनी करार देते हुए कहा कि नोटों पर गवर्नर हस्ताक्षर करता है और केंद्र सरकार की ओर से उन रुपयों को अदा करने का वचन देता है। 

उन्‍होंने कहा कि नोटबंदी से किसान, मजदूर, गरीब, नौजवान हर वर्ग परेशान है। रुपये के अभाव में पिता अपनी बेटी और भाई अपनी बहन के हाथ पीले न कर पाने के चलते मौत को गले लगा रहे हैं। नोटबंदी से न जाने कितने बच्चे अनाथ हो गए हैं, जबकि कितनी मांगों का सिंदूर उजड़ गया है।

भारत बंद का समर्थन के लिए मायावती ने किया बड़ा खुलासा…

लखनऊ:- ​28 तारीख भारत बंदी को लेकर मायावती ने बात साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष कालेधन पर सरकार की कार्रवाई का विरोध नहीं कर रही हैं, बल्कि वह उस कार्रवाई का विरोध कर रही हैं जिसके कारण देश की जनता को तकलीफों के दौर से गुजरना पड़ा है.


मायावती ने कहा कि बिना तैयारी की नोटबन्दी के कारण देश की जनता को भारी तकलीफ से गुजरना पड़ा है.



गौरतलब है कि मायावती प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान का जवाब दे रही थीं जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार नोटबन्दी कर कालाधन और भ्रष्टाचार बन्द करना चाहती है तो वहीं विपक्ष भारत बन्द करने की कोशिश कर रहा है. 

दिग्विजय का दिग्गज बयान कैसे बने राष्ट्रभक्त…

नोटबंदी:- ​नोट बंदी के कारण विपक्ष के तरफ से विरोध का दौर लगातार जारी है, इन्ही क्रम में मोदी सरकार और भाजपा नेताओं  पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर निशाना साधते हुए बड़ा आरोप लगाया।

दिग्विजय सिंह ने कहा भाजपा नेताओं की मंडली और ‘मोदी भक्त’ प्रधानमंत्री का विरोध करने वाले लोगों को राष्ट्रविरोधी करार देने पर तुले हैं।


उन्होंने नोटेबंदी को लेकर कहा ‘मोदी सरकार ने कालाधन रखने वाले महज पांच प्रतिशत लोगों के खिलाफ नोट बंदी का जो वज्र अस्त्र चलाया, उससे देश के 95 प्रतिशत आम लोगों को परेशानी हो रही है। यह फैसला मोदी सरकार की असफलता दर्शाता है।’

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री का विरोध करता है, तो भाजपा नेताओं की टीम और मोदी भक्त उसे राष्ट्रविरोधी करार देने पर तुल जातें हैं। इसके लिए या तो प्रधानमंत्री की तारीफ़ करिये ताकि आप राष्ट्रभक्त कहलाये नहीं तो अगर आप उनका विरोध करेंगे तो आप राष्ट्रद्रोही बन जायेंगे।

सपा के मंत्री ने पीएम मोदी की तुलना महाभारत के युधिष्टिर से की…

बस्ती:- नोटबंदी को लेकर सरकार पर लगातार विरोध और तीखा हमले का दौर जारी है। सरकार पर हमला बोलने के क्रम में विरोधी दल के नेता अपनी सीमायें भी भूल रहे हैं। 
दरअसल यूपी सरकार में आबकारी मंत्री रामकरन आर्या ने भाषा की सारी सीमाओं को तोड़ते हुए पीएम मोदी की तुलना युधिष्ठर से की और उन्हें बेबस बताया। 

  • गौरतलब है कि प्रदेश के आबकारी मंत्री रामकरन आर्या सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के खासे करीबी माने जाते हैं। मंत्री रामकरन ने कहा कि पीएम मोदी का नोटबंदी अभियान एक तुगलकी नीति है जिससे देश की जनता परेशान हो रही है और बड़े पूंजीपति अपने कालेधन को पहले ही सफेद कर चुके हैं। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना महाभारत के युधिष्ठिर से करते हुए उसे महाभारत से जोड़ा। 

संविधान दिवस के मौके पर विपक्षियों पर बरसे मोदी…

नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजधानी में संविधान दिवस के मौके पर भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए विपक्षियों पर जम कर बरसे। उन्होंने कहा कि कालाधन रखने वालों को व्यवस्थित करने का मौका नहीं मिला इसलिए वे परेशान हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोगों की आलोचना है कि सरकार ने पूरी तैयारी नहीं की जबकि उन लोगों को अगर तैयारी करने के 72 घंटे भी मिल जाते तो वह कहते, “वाह..वा… मोदी जैसा कोई नहीं।”

 

modisanvidhan

गौरतलब है की प्रधानमंत्री ने संविधान दिवस के मौके पर नोटबंदी के बाद डिजिटल करंसी की ओर आगे बढ़ने की अपील की। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर संविधान के डिजिटल संस्करण का विमोचन किया

 

इसके अलावा नोटबंदी के फैसले की चर्चा करते हुए कहा कि देश को डिजिटल करंसी की ओर रुख करना चाहिए। समाज क्रांति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पीएम ने कहा कि जब भी संविधान की बात होती है तो बाबा साहेब अंबेडकर का नाम जरूर याद आता है।

 

 

पीएम मोदी को शादी का कार्ड देने पहुँचे युवराज से हुई बड़ी गलती…

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के जाने माने विस्फ़ोटक बल्लेबाज और विश्व चैंपियन टीम का दो बार हिस्सा रहे क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी मां शबनम सिंह के साथ कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में मिले और उन्हें अपनी शादी के लिए आमंत्रित किया। लेकिन इस दौरान उनसे एक बड़ी गलती हो गई।

दरअसल युवराज के वेडिंग कार्ड पर पीएम मोदी के नाम के स्पैलिंग गलत थे। जब युवराज अपनी मां के साथ पीएम मोदी को इनवाइट करने पहुंचे तो पूरी मीडिया की नजरें उनपर थी। इसी दौरान कैमरे में कार्ड का कवर पेज भी कैद हो गया जिसमें पीएम मोदी का नाम गलत छपा हुआ था।

गौरतलब है की युवराज अभिनेत्री हैजल कीच के साथ 30 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके बाद दोनों गोवा में दो दिसंबर को एक बार फिर शादी करेंगे। दिल्ली में भव्य स्तर पर पांच और सात दिसंबर को संगीत और रिसेप्शन की तैयारियां की गई हैं।

प्रधानमंत्री के फैसलों पर वेंकैया नायडू का बड़ा बयान, पढ़िये क्या कहा..??

नई दिल्ली:- विपक्ष के तरफ से लगातार किये जा रहे विरोध के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने बुधवार को एक बार फिर साफ कर दिया है कि सरकार अपने फैसले को वापस लेने के मूड में नहीं है।

नायडू ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि “फैसलों को वापस लेना प्रधानमंत्री मोदी के खून में नहीं है। 


उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 500 व 1000 के पुराने नोटों पर लगाई गई पाबंदी को देश में मौजूद काले धन के खिलाफ सख्त कदम करार दिया। ” नायडू ने बताया “प्रधानमंत्री की देश को जल्द ही जेएएम (जनधन,आधार और मोबाइल) से जोड़ने की योजना है, जिससे पैसों को निजी तौर पर देने की जरूरत नहीं होगी।

वह देश को कैशलैस इकॉनमी की तरफ ले जाना चाहते हैं। वहीं नायडू ने संसद न चलने देने पर विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि हमारी सरकार संसद में हर मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है।

बड़ी खबर:- सिद्धू थाम सकतें है कांग्रेस का हाथ…

पंजाब:-  कई दिनों से पार्टी में चल रही उतार चढ़ाव के बाद अब अटकलें तेज़ हो गई हैं कि पूर्व राज्यसभा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं

दरअसल कांग्रेस का कहना है कि सिद्धू उनके संपर्क में हैं और एक-दो दिन में पार्टी में शामिल हो सकते हैं। विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और बलवंत सिंह बैंस के आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने के बाद आवाम-ए-पंजाब मौर्चे में सिर्फ नवजोत सिंह सिद्धू और परगट सिंह बचे हैं।

ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बताया कांग्रेस में शामिल होने को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू की पार्टी नेताओं से शुरुआती बातचीत हो चुकी है।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफ़ा के बाद खाली होने वाली अमृतसर लोकसभा सीट से पार्टी उन्हें उम्मीदवार बना सकती है।

    Modi keynote app है फ़र्जी, जाने कैसे..??

    समाचारUP:- ​कई दिनों से दावा किया जा रहा था कि 2000 का जो नोट है उसमें मोदी कीनोट एप है। इस नोट में पीएम मोदी की वीडियो प्ले होता है। 2000 के नोट को स्केन करने के साथ ही मोदी का भाषण शुरू हो जाता है। जिसमें वह नोटबंदी के फैसले पर भाषण देते हुए दिखते हैं। 

    • 500 और 2000 रुपए के नए नोट असली हैं या नकली, इस बात का पता भी मोदी कीनोट एप के जरिए लगाया जा सकता है।

    लेकिन असिलियत कुछ और है दरअसल गूगल प्ले स्टोर पर मोदी कीनोट डालने पर लिखा आता है कि ‘Use Modi Keynote app and watch Modi speech. Note: This app is just for fun. Not intended to check whether fake or original note’ यानि यह एप केवल मनोरंजने के लिए नाकि नकली नोट की पहचान के लिए। 

    गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी के फैसले के बाद से ही नए नोट को लेकर तरह-तरह की अफवाह फैल रही है। कभी 2000 के नए नोट में नैनोचिप लगी होने का तो कभी नए नोटों के असली या नकली होने की पहचान करने के लिए एप जारी होने की खबरें आईं। इन्हीं में से ये एप ‘मोदी कीनेट’।