वाराणसी में मोदी के आने से पहले पीके ने बनाया ये रणनीति, होगा कांग्रेस को फायदा…

​वाराणसी:- नोटबंदी को लेकर हो रही परेशानियों को देखते हुये 22 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जा रहें है।

लेकिन इससे ठीक दो दिन पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पीएम के संसदीय क्षेत्र से सटे जनपद जौनपुर में कार्यकर्ताओं और पूर्वांचल की जनता को नोटबंदी का सच बताने पहुंच रहे हैं। ऐसे में राहुल की रैली को लेकर जहां कार्यकर्ताओं में उत्साह है वहीं आम जनता भी बेसब्री से राहुल का इंतजार कर रही है। खासतौर पर राहुल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधने के बाद लोगों में काफी उत्साह है। वैसे माना जा रहा है कि राहुल का यह दौरा पीके की रणनीति का हिस्सा है।

गौरतलब है कि नोटबंदी के फैसले के बाद पूरा देश  एक-एक रुपये के लिए लाइन में लगा है। नोटबंदी के 37 दिन बाद भी लोगों को घर खर्च के लिए पैसे नहीं मिल रहे, किसानों को खेती किसानी के लिए पैसे नहीं मिल रहे। बुनकरों का हाल बद से बदतर है। बाजार में मंदी छा गई है। ऐसे में ये दौरा कितना मायने रखता है ये देखना पड़ेगा

Facebook भी नहीं सहन कर पा रहा मोदी विरोधी ख़बरें…

​अब ऑनलाइन ख़बरों के दुनिया के लिए भी सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, क्या मोदी विरोधी ख़बरें फेसबुक नहीं चलायेगा..??

दअरसल फेसबुक पर भाजपा के विरोध में अगर कोई वेबसाइट खबर डाल रहा तो फेसबुक उसको ब्लॉक कर दे रहा।

वाकया यूँ हुआ की www.samacharup.com , www.outlookhindi.com और www.thestatepost.com पर दो ऐसे खबर चलाये गये जिसमे भाजपा के खिलाफ़ था। दरअसल खबर में एक तरफ गोरखपुर में करोङो के बाइक्स चुनाव प्रचार के लिए खरीदें गए है, और दूसरा बाबा रामदेव का पतंजलि के पांच सैंपल फेल हो गए।

  • यह दोनों खबर काफी कम समय में ज्यादा लोग ने पढ़ भी लिया था और शेयर भी  किया जा रहा था, फिर अचानक जिस फेसबुक पेज से शेयर किया जा रहा वहां से उस खबर को हटा दिया। हालाँकि फेसबुक डायरेक्ट ये काम नहीं कर सकता इसको करने के लिए फेसबुक पर कई लोग मिलकर शिकायत किये होंगे ।

अब सवाल ये उठता है क्या सरकार की आलोचना भी अब नहीं की जा सकती ? क्या अब सिर्फ सरकार के पक्ष में खबर चलेगा.? 

बड़ी बड़ी बातें करने वाले बाबा रामदेव का सच आया सबके सामने..

बड़ी खबर:- बाबा रामदेव अक्सर पतंजलि को लेकर बड़ा बड़ा बयान देते फिरते है, की उनका प्रोडक्ट बिलकुल साफ सुथरा है इसमें कही से भी कोई शिकायत नहीं मिलेगा।

  • लेकिन अब उनका झूठ सबके सामने साफ साफ दिख रहा है, दअरसल हरिद्वार स्थित बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ के उत्पादों की कराई गई सैंपलिंग फेल निकला और उसपर एडीएम कोर्ट ने 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

आपको बता दें कि दिव्य योग मंदिर से पतंजलि द्वारा उत्पादित बेसन, शहद, कच्ची घानी सरसों का तेल, जैम एवं नमक के सैंपल भरे थे। इन्हें जांच के लिए रुद्रपुर लैब में भेजा गया था। जहां रिपोर्ट में सभी पांचों उत्पाद मिस ब्रांडिंग और भ्रामक प्रचार में फेल पाए गए। 

  • गौरतलब है कि एडीएम वित्त ललित नारायन मिश्र की न्यायालय ने इस पर फैसला सुनाया। न्यायालय ने सरसों के तेल की मिस ब्रांडिंग पर ढाई लाख, नमक पर ढाई लाख, पाइन एप्पल जैम पर ढाई लाख, बेसन पर डेढ़ लाख और शहद पर दो लाख यानि कुल 11 लाख का जुर्माना लगाया है।

साथ ही आदेश दिया कि अदायगी न करने पर इसकी भूराजस्व की तरह वसूली की जाएगी। न्यायालय ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि इन उत्पादों को बनाने वाली कंपनी तीस दिन के भीतर इस मामले में खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण में अपील करने का अधिकार होगा।

इस बड़े नेता ने PM मोदी को कहा ‘निकम्मा’…

​नोटबंदी को एक महीने पुरे हो गए और अभी भी विरोध और केंद्र सरकार पर हमला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

विरोध के कड़ी में अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रघुवंश प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए ‘निकम्मा’ करार दिया। उन्होंने कहा कि देश में एक थीं अम्मा और दूसरा है निकम्मा। अम्मा के लिए पूरा देश रो रहा है। वहीं, निकम्मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू नोटबंदी के कारण सौ से अधिक लोग मर गए हैं।

  • रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि नोटबंदी के कारण पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। लोग अपने रूपये निकालने के लिए भी परेशान है। अधिकांश एटीएम बंद रहते हैं। बैंक में लिंक फेल का बोर्ड लगा दिया जाता है।

रधुवंश ने प्रधानमंत्री पर सीधा आरोप लगाया कि उन्होंने काले धन वालों को पहले ही नोटबंदी के बारे में बता दिया था। इस कारण उन्होंने अपना काला धन ठिकाने लगा दिया।

नरेंद्र मोदी को क्यों बादशाह मानतें हैं आजम खान, पढ़िये..

Lucknow:- अपने बेबाक बयान से मशहूर अखिलेश यादव सरकार के बेहद ख़ास और मजबूत मंत्री आजम खां ने कभी भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं मानते हुए तीखा व्यंग किया।

दरअसल लखनऊ में पार्टी के फायरब्रांड नेता आजम खां ने कहा कि मैंने उनको हमेशा बादशाह कहा है। उनके हर फैसले बादशाह की तरह होते हैं और जनता को उनके हर फैसले को मानने पर मजबूर होना पड़ा रहा है।

गैरतलब है कि आजम खां ने आज लखनऊ के बंगला बाजार क्षेत्र में एक सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया। सके बाद उन्होंने कहा कि आजकल देश में हर जगह पर नरेंद्र मोदी का संदेश गूंज रहा है। देश के लोग उनके मन की बात सुन रहे हैं। आजम ने कहा कि जो उनके मन की बात सुन रहे हैं मोदी उनकी ही बात को नहीं सुन रहे हैं।

चिदम्बरम के सवाल पर अरुण जेटली ने दिया जवाब…

​New Delhi:- नोट बंदी पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर जम कर हमला और आरोप लगाते हुए कहा था कि 50 दिन नहीं 7 महीने लग जायेंगे ये नोटबंदी के आड़ में एक बड़ा घोटाला है।

अब इसका पलटवार करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि यूपीए सरकार के दौरान भ्रष्टाचार, घोटाला चरम पर था, उनके शर्मनाक रिकॉर्ड को देखते हुए राजग के अभियान पर कांग्रेस की परेशानी से कोई अचंभा नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 10 साल में भ्रष्टाचार या कालाधन के खिलाफ एक भी कदम नहीं उठाया।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने नोटबंदी के केंद्र सरकार के फसले को साल का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया था। उन्होंने कहा था कि इससे हालात सामान्य होने में 50 दिन नहीं बल्कि सात महीने लगेंगे। उन्होंने कहा कि आरबीआई को आठ नवंबर को हुई बैठक का ब्यौरा सार्वजनिक करना चाहिए, आखिर देश को भी पता चले कि बैठक में कौन-कौन से निदेशक शामिल हुये थे। 

केंद्र सरकार पर पूर्व वित्त मंत्री चिदम्बरम का हमला, ’50 दिन नहीं 7 महीने लग जायेंगे’

1

New Delhi:- नोटबंदी को लेकर हो रही परेशानी से एक बार फिर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस ने कहा हालात सुधरने में पचास दिन नहीं सात महीने लगेंगे।

दरअसल नागपुर में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने केंद्र की एनडीए सरकार पर हमला किया है। चिदंबरम ने नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 500 रुपये का नोट बंद क्यों किया, जबकि यह सबसे ज्यादा चलन में था। इसके बाद 2000 का नोट क्यों लाए। यह सबसे बड़ा घोटाला है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह उसी तरह है जैसा खोदा पहाड़ और निकली चूहिया...

  • पूर्व वित्तमंत्री ने सरकार पर हमला बोलते हुए  कहा कि यह बिना सोच-विचार के उठाया गया कदम है। 50 दिनों में हालात ठीक नहीं होंगे। 91 लोग बैंकों की लाइन में खड़े होकर मर गए। लोग कतार में हैं और उन्हें 2500 रुपये मिल रहे हैं। सरकार किसानों को सजा दे रही है। गांवों के बाजार और मंडी कई दिनों से बंद हैं।

पूर्व वित्त वित्त मंत्री रह चुके चिदम्बरम ने कहा हालात कैसे ठीक होंगे, क्योंकि एक महीने में 300 करोड़ से ज्यादा नोट नहीं छपते। नोटबंदी गरीबों पर हमला है, उनकी कमर टूट गई है। उन्होंने इसके जांच की मांग करते हुए कहा कि अभी हालात सामान्य होने में सात महीने लगेंगे।

 

गौरतलब है  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 50 दिन का समय मांगा था और कहा था कि 50 दिन के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगेंगे।

राष्ट्रगान का अपमान करने पर एक महिला समेत 6 लोग गिरफ्तार…

Suprime court:- ​30 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रगान पर अहम आदेश दिया था। आदेश में कहा गया था कि सभी सिनेमा घरों में फिल्म के शुरू होने से पहले राष्ट्रगान चलवाना होगा, राष्ट्रगान के वक्त स्क्रीन पर तिरंगा भी दिखाना होगा। इसके अलावा कोर्ट ने कहा था कि हॉल में मौजूद दर्शकों को इस दौरान खड़ा होना भी अनिवार्य है। 

सुप्रीम कोर्ट का आदेश आये अभी 15 दिन ही हुयें है जहाँ एक ऐसा वाकया सामने आया जब चेन्नई शहर के तिरुवनंतपुरम में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उस समय महौल गर्मा गया जब राष्ट्रगान के अपमान के आरोप में एक महिला सहित 6 लोगों के बीच झड़प हो गया।

दरअसल रविवार को ‘चेन्नई 28-II’ फिल्म से पहले चलाए गए राष्ट्रगान के समय कुछ लोग सम्मान में खड़े नहीं हुए थे। इसके बाद दो गुटों में बहस शुरू हो गई और मारपीट होने लगी। इसपर आयोजकों ने सुप्रीमकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

जिसपर सुप्रीम कोर्ट द्वारा फिल्म दिखाने से पहले राष्ट्रगान को अनिवार्य करने के आदेश के उल्लंघन के आरोप में 6 लोगो को हिरासत में ले लिया गया है।

मुलायम सिंह ने चली ऐसी चाल की अब मायावती को झेलनी पड़ेगी परेशानी…

लखनऊ:- ​राजनीति शब्द भी अपने आप में राजनीति है यहाँ कौन किसका हो जाये कुछ ठीक नहीं रहता है, और जब बात यूपी चुनाव की आये तो ये बातें और ज्यादा अहमियत रखने लगता है।

कुछ ऐसा ही हुआ है यूपी की सियासत में। मायावती के दाएं हाथ और बसपा के महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई हसमुद्दीन को सपा ने विधानसभा का टिकट देकर राजनीतिक गलियारे में सनसनी फैला दी। इस फैसले से खुद नसीमुद्दीन और बहनजी भी बेचैन हो उठीं हैं। 


नसीमुद्दीन के भाई हसमुद्दीन सिद्दीकी को समाजवादी पार्टी ने बांदा से विधानसभा प्रत्याशी बनाया है। इस प्रकार पार्टी ने बसपा को घेरने के लिए और नसीमुद्दीन को धर्मसंकट में डालने के लिए यह नई तरह की चाल चली है। जिसकी सियासी गलियारे में खासी चर्चा है।

 

राजनाथ सिंह के बयान पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, पढ़िये क्या कहा.??

नई दिल्ली:- ​गृह मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा दिए गए बयान  ‘पाकिस्तान भारत को धार्मिक आधार पर बांटने का षड्यंत्र रच रहा है’ को लेकर राहुल गाँधी ने निशाना साधा है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वे इससे सहमत हैं कि पाकिस्तान भारत को धार्मिक आधार पर बांटना चाहता है, लेकिन गृहमंत्री और उनके बॉस (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) भी तो वही कर रहे हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, हां, राजनाथ सिंह जी पाकिस्तान भारत को धार्मिक आधार पर बांटना चाह रहा है। क्या आपको पता चला कि आप और आपके बॉस भी वही कर रहे हैं?’

गौरतलब है कि रविवार को राजनाथ सिंह शहीदी दिवस के लिए जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने ये बात सम्बोधित किया था।