राहुल गाँधी के रैली में लगे मोदी मुर्दाबाद के नारे, जिसे सुन राहुल गाँधी ने जनता से कहा…

JAUNPUR:- एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवर्तन रैली को लेकर कानपुर में कांग्रेस पर करारा हमला बोला वहीँ अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने उनपर पलटवार किया।

पलटवार करते हुए राहुल ने जैसे ही नोटबंदी को लेकर मोदी को घेरा, मोदी मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। इस पर राहुल ने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी की मीटिंग है, इसमें मुर्दाबाद शब्द का प्रयोग नहीं होना चाहिए। मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं, उनसे राजनीतिक लड़ाई है, हम उन्हें हराएंगे। मुर्दाबाद शब्द आरएसएस लोग बोलते हैं, ये कट्टरपंथियों का शब्द है।

Also Read:- पढ़िये कानपुर रैली में पीएम मोदी कांग्रेस पर क्या आरोप लगाया था..

  • इसके अलावा उन्होंने कहा “मोदी जी से देश के गरीबों ने क्या मांगा, कर्ज माफ हो, गरीबों को खाना मिले। पर मोदी जी ने हमारी बात नहीं सुनी। मैंने देश की यात्रा की और मोदी जी को बताया कि देश का किसान रो रहा है और हर रोज मर रहा है। देश के किसानों ने कर्ज माफी मांगी, बिजली मांगी और पानी मांगा, बस ये तीन चीज ही मांगी। आपने देश के अमीरों का कर्ज माफ किया पर आपने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। ये है हिंदुस्तान की सच्चाई। संसद में मोदी जी ने कहा कि य़े लोग पूरे दिन गढ्ढा खोदते हैं। उन्होंने नरेगा को गढ्ढा खोदना कहा। मोदी जी, देश का किसान गढ्ढा नहीं खोदता, वो देश का निर्माण करता है। आप किसान, मजदूरों का अपमान कर रहे हैं।”

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी की कानपुर रैली के बाद जौनपुर में राहुल ने सम्बोधित करते हुए मोदी पर पलटवार किया।

KANAPUR:- पढ़िये इन 15 पॉइंट में पीएम मोदी का पूरा भाषण…

KANPUR:-भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज(सोमवार) को कानपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर नहीं, आंधी चल रही है। 
पढ़िये ये 15 बड़े पॉइंट जिसे पीएम मोदी ने अपने भाषण में कही…

  1. -कांग्रेस ने देश को तबाह कर दिया है, अब बदनाम करने में लगी है।
  2. -कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी है। सीताराम केसरी जब कोषाध्यक्ष थे तब कहा जाता था- न खाता न बही, जो केसरी कहें वही सही।
  3. चुनावी चंदे और चुनाव सुधार पर चुनाव आयोग के रुख का समर्थन करता हूं। मैंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने की मांग रखी थी। हम इस पर बहस चाहते थे। लेकिन संसद में चर्चा नहीं होने दी गई।
  4. -देश को विकास की ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं, भ्रष्टाचार को खत्म करना है।
  5. -हमने हर गांव में बिजली पहुंचा दी है। अब सिर्फ 70 गांवों में बिजली नहीं है। यूपी में 1600 गांवों में बिजली नहीं थी।
  6. -आज छोटे नोट और छोटे लोगों की पूजा हो रही है
  7. -नोटबंदी से कई लोगों के पसीने छूट गए हैं। अब गरीबों के घर के बाहर लाइन लगा रहे हैं।
  8. -मैं चुनाव आयोग के चुनाव सुधार कार्यक्रम की प्रशंसा करता हूं, बीजेपी इसका स्वागत करती है।
  9. -देश दो तरह के लोगों में बंट गया है। पहला वो मुट्ठीभर लोग जो भ्रष्टाचार के साथ हैं, दूसरा वो लोग जो चाहते हैं कि भ्रष्टाचार खत्म हो।
  10. -देश की राजनीति में यूपी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है
  11. -नौजवान देश को नई दिशा की ओर ले जाएंगे 
  12. -नौजवानों के लिए हम स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम लेकर आए
  13. -विपक्ष पार्षदों जैसा बर्ताव भी नहीं कर रहा था
  14. -बेईमानों को बचाने के लिए कुछ लोग संसद में नारे लगा रहे थे। विपक्षी दल बेईमानों को बचाने के लिए नारे लगा रहे थे।
  15. -विपक्ष नहीं चाहता था कि संसद चले, वो करप्शन पर बहस से घबरा रहा था। उसका एजेंडा था कि संसद बंद हो।

जानिये आखिर सीनियर अधिकारियों को दरकिनार करते हुए विपिन रावत को क्यों चुना गया सेना प्रमुख..??

0

सेना प्रमुख:-कल देर रात हुई बैठक के बाद पीएमओ ने ले. जनरल विपिन रावत को नया सेना प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की। उन्हें सीनियर आर्मी कमांडर ले. जनरल प्रवीण बख्शी पर तरजीह देते हुए यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। 

आपको बतादें की ऐसी क्या वजह थी जो इनसे वरिष्ठ 3 अधिकारियों को रहते हुए भी जनरल विपिन रावत को सेना प्रमुख नियुक्त किया गया।

दरअसल सरकारी सूत्रों का कहना है कि मौजूदा लेफ्टिनेंट जनरल्स में उन्हें इस अहम जिम्मेदारी के लिए सबसे उपयुक्त समझा गया। खासतौर पर उभरती चुनौतियों से निपटने, नॉर्थ में मिलिट्री फोर्स के पुनर्गठन, पश्चिमी फ्रंट पर लगातार जारी आतंकवाद और प्रॉक्सी वॉर और पूर्वोत्तर में जारी संघर्ष के लिहाज से उन्हें सबसे सही विकल्प माना गया।

Also read:- चाणक्य नीति के साथ मोदी ने गिनाये विपक्ष के दस सवाल
सरकारी सूत्रों ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल रावत के पास अशांत इलाकों में लंबे समय तक काम करने का अनुभव है। बीते तीन दशकों में वह भारतीय सेना में अहम पदों पर काम कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक वह कई बड़े ऑपरेशन्स की कमान संभाल चुके हैं। पाकिस्तान से लगती एलओसी, चीन से जुड़ी एलएसी और पूर्वोत्तर में वह कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उन्हें संतुलित तरीके से सैन्य संचाल, बचाव अभियान चलाने और सिविल सोसाइटी से संवाद स्थापित करने के लिए जाना जाता है।

उद्धव ठाकरे ने सरकार से पूछा सवाल, नोटबंदी से कौनसा उद्देश्य पूरा हुआ..??

मुम्बई:- शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर नोटबंदी से हो रही परेशानियां को लेकर तीखा हमला किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र के नोटबंदी का मूल उद्देश्य ‘‘पूरा नहीं हुआ’’ क्योंकि लोग बैंक की कतारों में मर रहे हैं और आतंकवादियों का हमला अब भी जारी है.

दरअसल उद्धव ठाकरे  एक समारोह में कहा, ‘‘जवानों ने दुश्मन की गोलियों का सामना किया और देश की सेवा की.. लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें अपना धन नहीं मिल पा रहा है और यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब वे खुद की गोलियों से मर रहे हैं.’’

Also read:- RSS ने दिया BJP को चुनौती
उन्होंने कहा, ‘‘नोटबंदी की घोषणा करते हुए सरकार ने कहा था कि इससे आतंकवादी हमले के अवसर खत्म हो जाएंगे लेकिन क्या यह हुआ? हमारे जवान पहले की तरह शहीद हो रहे हैं.’’ आम आदमी को होने वाली कठिनाइयों को लेकर केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए शिवसेना प्रमुख ने इस निर्णय के उद्देश्य पर भी सवाल उठाए.

असहिष्णुता की बात करने वाले आमिर खान ने नोटबंदी पर दिया ऐसा बयान…

मुम्बई:- देश में असहिष्णुता की बात करने वाले अभिनेता आमिर खान का नोटबंदी पर बयान आया और उन्होंने इसका समर्थन भी किया।

आमिर खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने नोटबंदी करके देशहित में बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा है कि इस कदम से देश में काले धन पर रोक लगेगी। आमिर  ने देशवासियों से अपील की है कि पीएम मोदी की इस मुहिम में लोग उनका साथ दें। उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि आम आदमी को इससे थोड़ी परेशानी हो रही है। यह जानकर मुझे दुख भी हो रहा है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अच्छा कदम उठाया है और हम सभी को उनका समर्थन करना चाहिए।”

  • गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम मुंबई में संवाददाताओं से आमिर खान ने कहा, “नोटबंदी से मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। मेरे पास काला धन नहीं है। मैं टैक्स जमा करता हूं। ”

आपको बता दें कि आमिर खान की फिल्म दंगल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में 23 दिसंबर को रिलीज होनेवाली है। ऐसे समय में इनका बयान आना लाजिमी था।

RSS से जुड़े संगठनों ने दिया भाजपा को चुनौती, अगर कैश की किल्लत ख़त्म नहीं हुई तो…

नई दिल्ली:- ​नोटबंदी से हो रही परेशानियों का सब्र अब भाजपा समर्थकों का इस कदर टूटता चला जा रहा की राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े कुछ संगठनों ने सरकार को सीधे तौर पर चेतावनी दे दी है।
दरअसल RSS और बीजेपी से जुड़े कई लोकल लेवल के संगठनों ने कहा कि या तो नोट की कमी की परेशनी को जल्द से जल्द खत्म कर लिया जाए वर्ना यूपी चुनाव की तारीख को आगे करवा दिया जाए।

उन्होंने कहा नोटबंदी की वजह से अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को नुकसान होना तय हैं। इन लोगों ने पार्टी नेतृत्व को बताया है कि मध्यम वर्ग के लोग शुरुआत में तो नोटबंदी के फैसले से खुश थे लेकिन फिर जब नोटबंदी के ऐलान के एक महीने बाद भी कैश की किल्लत दूर नहीं हुई तो लोगों का गुस्सा और निराशा सामने आने लगी। पहले जो लोग फैसले के समर्थन में थे उनमें से ज्यादातर अब तक एटीएम और बैंक के बाहर लगी लंबी लाइनों को देखकर परेशान हैं।

  • गौरतलब है कि RSS और BJP के कुछ नेताओं ने बुधवार को लखनऊ में एक मीटिंग की थी। उसमें विश्व हिंदू परिषद, एबीवीपी के साथ बाकी संगठनों ने भी एक रिपोर्ट सौंपी थी जिसमें इन बातों का जिक्र था। 

हालांकि नोटबंदी से काला धन छिपाकर बैठें लोंगों की पोल खुल रही है उससे लोगों के सामने केंद्र सरकार की अच्छी इमेज बन रही है। लोग मान रहे हैं कि सरकार ईमानदारी के काम कर रही है।’

गोवा में केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गाँधी, बोले नोटबंदी का मतलब गरीबों का पैसा खींचों…

गोवा:- सुबह किसानों के प्रतिनिधिमंडल की मांगों को लेकर पीएम मोदी से मिले राहुल तो वहीँ उसके बाद शाम को गोवा में मोदी पर हमला बोलते हुए फेंकू तक कह दी।
दरअसल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गोवा में मंच से लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को झूठा और फेंकू तक कह दिया। 

राहुल गांधी ने कहा कि पिछले ढाई साल में एक फीसदी लोगों को देश का 50 फीसदी धन दिलवा दिया। वही लोग मोदी जी के साथ जहाज से घूमने जाते हैं। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश से भ्रष्टाचार मिटाना चाहती है। नोटबंदी कैश इकॉनमी पर हमला है। सदन में मुझे एक महीने तक मोदी जी ने नहीं बोलने दिया। उन्होंने कहा कि मोदी जी नए-नए मार्केटिंग स्कीम निकालते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक ऑन ब्लैक मनी। लोगों को बताते हैं कि आप का पैसा कागज हो गया और फिर कॉन्सर्ट में जाकर हसते हैं। ये फायर बांबिंग है। मजदूर के घर में आपने आग लगा दी। पूना में आटो इंडस्ट्री जला दी। पंजाब मे साइकिल इंडस्ट्री जला दी। बैंगलोर में कैश से एक महिला फूल खरीदती थी और अपना पेट पालती थी। आज वो भीख मांगती है। ये आपने किया है

इसके बाद उन्होंने कहा कि नोटबंदी का मुख्य उद्देश्य था गरीबों का पैसा खींचो और अमीरों का पैसा सींचो। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी आप मोदी जी को समझे नहीं हैं। वे सुपर प्लानर हैं।

चाणक्य नीति के साथ मोदी ने गिनाये विपक्ष के दस साल का इतिहास..

संसद:- नोटबंदी के एक महीने से ऊपर बीत जाने के बाद पहली बार संसदीय दल को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण के दौरान सांसदो को चाणक्य नीति का पाठ पढ़ाया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के पिछले दस साल का इतिहास भी बता दिए।

  • उन्होंने नामी संपत्ति को लेकर पीएम मोदी ने चाणक्य नीति के 15 वें अध्याय के छठे दोहे का जिक्र किया।

 “करी अनीति धन जोरेऊ, दसे वर्ष ठहराए।

ग्यारवे के लागते, जड़ऊ मूलते जाए।।”

  • हिंदी में इसका मतलब पाप से कमाया हुआ पैसा 10 साल तक रह सकता है। 11वें वर्ष लगते ही वह मूलधन के साथ नष्ट हो जाता है। 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले की सरकार  संप्रग के समय घोटाले होते थे और विपक्ष इसका विरोध करता था। लेकिन अभी की सरकार राजग ने कालाधन को समाप्त करने का मिशन आगे बढ़ाया है और विपक्ष इसका विरोध कर रहा है।  

इसके अलावा मोदी ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार के पक्षधर के रूप में पेश करते हुए कहा कि उसने 1988 में बेनामी सम्पत्ति संबंधी कानून बनाया लेकिन इसके नियमों एवं नियमन को अधिसूचित नहीं किया ताकि इसे प्रभावी बनाया जा सकता। प्रधानमंत्री ने कहा,  हमारे लिए देशहित सवोर्परि है और यह पार्टी हित से उपर है। कांग्रेस के लिए पार्टी का हित देश के हित से उपर है।  

किसानों के मुद्दों पर पीएम मोदी की बोलती बंद की राहुल गाँधी ने…

नई दिल्ली:- ​शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसानों के प्रतिनिधिमंडल की मांगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले. 

नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद राहुल गांधी ने मिडिया से बात करते हुए बताया हमने किसानों से जुड़ी समस्याओं जैसे कर्ज, आत्महत्या, न्यूनतम समर्थन मूल्य की बात प्रधानमंत्री के सामने रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने हमें इस मामले पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है

राहुल ने कहा कि मोदी ने माना है कि किसानों की हालत गंभीर है, लेकिन उन्होंने कर्जा माफ करने की बात पर कुछ नहीं कहा सिर्फ सुना। सिर्फ आश्वासन देकर मुकर गये।

गौरतलब है कि राहुल गांधी के साथ राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद और उपनेता आनंद शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. 

यूपी चुनाव में भाजपा के लिये वरदान साबित होगा नोटबंदी…

​मेरठ:- आने वाले 2017 यूपी के विधानसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी द्वारा की गयी नोटबंदी से पार्टी के लिए वरदान साबित होगा, ये कहना है भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह का।

दरअसल  स्वाति सिंह पार्टी महिला सम्मेलन में मेरठ पहुंची। बागपत बाइपास पर हुए इस सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नोटबंदी के फैसले की जमकर तारीफ की। उसके बाद सपा और बसपा पर जम कर निशाना साधा।

  • स्वाति सिंह ने सबसे पहले मंच से मायावती पर निशाना साधा और कहा कि मायावती ने जो भी काला धन इकट्ठा किया था। उसको मोदी जी ने भस्म कर दिया है। 

साथ ही स्वाति सिंह ने अपने पति दयाशंकर और मायावती के विवाद के बाद बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा दयाशंकर सिंह की बेटी से अभद्रता के किये जाने की बात करते हुए कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं को अभी तक अपनी गलती का एहसास नहीं है, ये ही कारण है कि मुझे राजनिति मे आना पड़ा और उनका कहना है कि मैं मायावती को दिखाना चाहती हूं कि जनता किसके साथ है। एक आम मां के साथ या फिर मायावती के साथ हैं।