पढ़िये इससे पहले किसका और कब जब्त हुआ था चुनाव चिन्ह..??

Lucknow:- ​यूपी विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बचे हैं, ऐसे में उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी का दंगल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. आलम ये है कि पार्टी अब पूरी तरह से दो खेमों में बंट चुकी है. एक तरफ मुलायम और शिवापल तो दूसरी तरफ अखिलेश के साथ रामगोपाल.

  • दोनों ही गुट समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल को अपना बनाना चाहते हैं. इसे लेकर दोनों खेमे से लोग चुनाव आयोग के पास जा चुकें हैं। समय कम होने के वजह से चुनाव आयोग चुनाव चिन्ह को जब्त भी कर सकता है।

बहरहाल चुनाव चिन्ह का जब्त होना कोई नई बात नहीं है इसका सबसे बड़ा उदहारण हैं सत्रह साल पहले 1999 के लोकसभा चुनाव का है. उस वक्त जनता दल में टूट हुई थी.

दरअसल जनता दल का चुनाव चिन्ह चक्र हुआ करता था. शरद यादव, पासवान, देवगौड़ा एक साथ जनता दल में थे. वाजपेयी को समर्थन के सवाल पर जनता दल में फूट पड़ी. देवगौड़ा वाजपेयी को समर्थन के खिलाफ थे ते शरद यादव बीजेपी के समर्थन में थे. दोनों खेमे ने खुद को असली जनता दल बताया और चक्र पर दावा किया. मामला चुनाव आयोग पहुंचा और चक्र के साथ साथ नाम भी जब्त हो गया. शरद यादव के जेडीयू का तीर मिला तो देवगौड़ा के जीडीएस को महिला के सिर पर धान की बाली का चिन्ह मिला.

अब देखना दिलचस्प होगा की यहाँ पर  चुनाव आयोग कौनसा कदम उठाता है, क्योंकि चुनाव के लिये अब समय भी कम बचे हैं।

पढ़िये लखनऊ रैली में उमड़ी जनसैलाब पर पीएम मोदी ने क्या कहा…

Lucknow:- लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में हुई भाजपा की परिवर्तन रैली में अब तक की सबसे बड़ा जनसैलाब देखने को मिला।

  • इतनी बड़ी भीड़ को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने भाषण की शुरुआत में खुद में कई वर्ष से राजनीत‌ि से जुड़ा बताते हुए उमड़े जनसैलाब पर हैरानी जताई

इसके साथ ही उन्होंने कहा…

  • राजस्थान में गवर्नर के रूप में सेवा कर रहे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ये नजारा देख रहे होंगे तो आशीर्वाद दे रहे होंगे।
  • उन्होंने कहा कि हवा का रुख साफ-साफ नजर आ रहा है। पॉलिटिकल पंडितों को अब मेहनत नहीं करना पड़ेगा यूपी का चुनाव किस दिशा में जाएगा
  • पीएम ने कहा कि हम चाहते हैं कि हिंदुस्तान आगे बढ़े, गरीबी, निरक्षरता और बीमारियां मिटें। यह सपना तब तक पूरा नहीं होगा जब तक उत्तर प्रदेश से ये कठिनाइयां दूर नहीं होतीं। 
  • हिंदुस्तान का भाग्य बदलने के लिए पहली शर्त है कि हमें उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलना पड़ेगा। इसीलिए प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाना लाजमी है।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की समझदार जनता जात-पात का प्रभाव और अपने-पराए का खेल बहुत सहन कर चुकी है। एक बार अपने-पराए और जात-पात से उठकर सिर्फ उत्तर प्रदेश के विकास के लिये वोट करिए और देखिए कि यूपी बदलता है या नहीं।

अखिलेश को पार्टी से निकालने के बाद अमर सिंह का आया बड़ा बयान…

Lucknow:- ​समाजवादी पार्टी में चल रही परिवारवाद की लड़ाई अब और गहरा होता चला जा रहा है। अखिलेश और रामगोपाल को पार्टी से निकालने के बाद राज्य सभा सांसद अमर सिंह का ऐसा बयान आया की खलबली मच गयी

दरअसल शनिवार (31 दिसंबर) को अमर सिंह ने कहा, आज तो कुछ ऐसा लग रहा है कि राम चंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, बेटा करेगा राज बेचारा बाप जंगल को जाएगा।’ इसके अलावा अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश ने पार्टी की अवमानना की है और उसकी सजा के रूप में ही उन्हें पार्टी से निकाला गया है। अमर सिंह ने कहा कि उनका पूरा समर्थन मुलायम सिंह यादव के साथ है। अमर सिंह फिलहाल लंदन में हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही वापस आएंगे।

गौरतलब है कि शुक्रवार (30 दिसंबर) को समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया। अखिलेश यादव के साथ मुलायम ने अपने भाई राम गोपाल यादव को भी 6 साल के लिए पार्टी से निकाला।

बड़ी खबर:- तो अखिलेश यादव को पार्टी से निकालने की यह थी बड़ी वजह…

Lucknow:- यूपी में समाजवादी पार्टी के कुनबे में चल रही कलह ने बड़ा रूप ले लिया है जिसमे अब  मुलायम सिंह यादव ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव को छह साल के लिए समाजवादी पार्टी से निकाल दिया है।

सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव और रामगोपाल को पार्टी से निकालने का कारण पार्टी में अनुशासनहीनता करने पर पार्टी से बाहर कर  दिया गया। इसपर मुलायम सिंह भी  ने पत्रकारों को बताया कि अनुशासनहीनता के चलते यह कार्रवाई की गई है। उन्‍होंने कहा कि पार्टी अध्‍यक्ष के अलावा और कोई भी सूची जारी नहीं सकता और ना ही पार्टी की बैठक बुला सकता है। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव पर गुटबाजी करने का आरोप लगाया मुलायम बोले कि रामगोपाल ने सीएम को गुटबाजी में फंसाया।

गौरतलब है की मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश और रामगोपाल को पार्टी  से निष्काषित करने के आधा घंटे पहले नोटिस जारी कर जवाब माँगा था, लेकिन आधे घंटे के अन्दर ही बिना जवाब मिले उस पर कार्यवाई कर दिए।

केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी पर लगाया एक और बड़ा आरोप…

नई दिल्ली:- नोटबंदी को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बिच दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया इस बार उन्होंने सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसोदिया के ऊपर हुए केस होने के बाद अपना बयान दिया।

 

गौरतलब है की अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कहा , “सीबीआई ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ 7 व मनीष सिसोदिया के खिलाफ 2 केस रजिस्टर किए हैं। मोदीजी, बिड़ला और सहारा से रिश्वत खाकर ईमानदारों पर केस करते हो? चोरी और सीनाज़ोरी।” दरअसल, सीबीआई ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के ओएसडी की नियुक्ति को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है।

नोट बंदी के बाद पहली बार इंटरव्यू दिए पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया…

नई दिल्ली:- नोट बंदी के बाद ऐसा पहला मौका है जब पीएम नरेंद्र मोदी ने किसी मीडिया हाउस को इंटरव्यू दिया है, अपने इंटरव्यू में उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा मुझे अपने विरोधियों पर तरस आता है, खासतौर से कांग्रेस नेतृत्‍व पर, उनकी बेचैनी साफ नजर आ रही है। एक तरफ, वह कहते हैं कि यह फैसला राजनैतिक लाभ के लिए लिया गया है, दूसरी तरफ वह कहते हैं कि लोगों को परेशानी हो रही है और वे बेहद नाखुश हैं। दोनों बातें एक साथ कैसे हो सकती हैं?

इसे भी पढ़ें:- यूपी चुनाव के लिए भाजपा का नया हथियार…

  • पीएम ने संसद न चल पाने को लेकर भी कहा सरकार ने संसद चलाने की भरपूर कोशिश की। मैं दोनों सदनों में बोलने का इच्‍छुक था। मगर वहां कांग्रेस द्वारा लगातार सदन में चर्चा की जगह कार्यवाही स्‍थगित करने की कोशिश की जा रही थी।

गौरतलब है की इंडिया टुडे को दिए इंटरव्‍यू में पीएम ने नोटबंदी पर अपनी राय रखी। उन्‍होंने इससे पैदा हुई चुनौतियों और उनके हलों पर भी बात की।

राहुल गाँधी के इन सवालों का जवाब नहीं दे रही मोदी सरकार…

नई दिल्ली:- ​नोटबंदी को आज 50 पचास दिन पूरे ही गये ऐसे में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आज पाँच ऐसे सवाल सरकार से पूछे जिसका जवाब देने से केंद्र सरकार दूर भाग रही है।
ये पाँच सवाल जिसका जवाब नहीं दे रही मोदी सरकार:

  1. नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था का कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी देश को दी जाए।
  2. नोटबंदी के बाद बैंक और ATM की लाइन में लगे लोगों के मौत पर सरकार ने क्यों नहीं मुआवज़ा दिया।
  3. कालेधन मुद्दे पर अब तक सरकार ने क्यों नहीं कोई सख्त कदम उठाया। स्विस्बैंक के खाताधारकों की लिस्ट क्यों नहीं सार्वजनिक की गई।
  4. नोटबंदी से पहले बैंकों में 25 लाख से ज्यादा जमा करने वालों की लिस्ट सार्वजनिक करें।
  5. नोटबंदी से कितने लोग बेरोज़गार हुए सरकार बताए।

गौरतलब है कि आज राष्ट्रिय कांग्रेस का स्थापना दिवस था। इस खास मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी नोटबंदी मुद्दे पर काफी आक्रामक दिखें।

यूपी चुनाव के लिये भाजपा ने खेला एक और बड़ा दांव, होगा फायदा…

यूपी चुनाव:- नोटबंदी के बाद से विपक्ष लगातार किसान को हो रही परेशानियों को दिखाते हुए भाजपा पर वार कर रही है। ऐसे में अब भाजपा किसानो के लिए अपना साफ़ छवि दिखाने के लिये उनके हित के लिए किसान महाभियान चलने जा रही है।

दरअसल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा के बाद अब यूपी में भारतीय जनता पार्टी किसान महाअभियान चलाने जा रही है। चुनाव से पहले इस अभियान के जरिए भातीय जनता पार्टी की कोशिश किसानों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की है। इस अभियान का पहला चरण चार जनवरी से तो दूसरा चरण 13 जनवरी से शुरू हो रहा है। अभियान के पहले चरण में भाजपाई उत्तर प्रदेश के 34ग्रामीण व अर्धशहरी विधानसभा के चार हजार गांवों में जाएंगे और किसानों से अलाव पर संवाद करेंगे।

इससे पहले भाजपा ने महिला व युवा सम्मेलन, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और परिवर्तन यात्रा कर लिया है और अब भाजपा की कोशिश किसानों तक पहुंच बनाने की है।
गौरतलब है कि इस महाअभियान में भाजपा के बड़े नेता व पदाधिकारियों के साथ ही किसान संगठन व किसान नेता शामिल होंगे। अलाव सभा के जरिए भाजपा की कोशिश नोटबंदी पर पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिश होगा। 

नोटबंदी के कारण दूसरे देशों के उधारी चुकाने में हो रहा मुश्किल…

नोटबंदी के बाद से परेशानी घटने का नाम नहीं ले रहा, देश में तो समस्या हो ही रहा इसके अलावा अब दूसरे देश से लिया गया कर्ज भी लौटाने में मुश्किल खड़ी हो सकती है।

  • दरअसल अर्थव्यवस्था में आयी गिरावट भारत के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बन सकती है। रूपये में आयी कमजोरी से भारत के लिए दूसरे देशों का कर्ज लौटाने में मुश्किल खड़ी हो सकती है। वित्त मंत्रालय के अनुसार भारत को इस वित्त वर्ष में अन्य देशों को 29 अरब डॉलर और अगले वित्त वर्ष में 19.8 अरब डॉलर की उधारी लौटानी है।

आपको बतादें की नोटबंदी के बाद से रुपये में गिरावट और अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप की जीत के बाद डॉलर की बढ़त ने इस कर्ज का आंकड़ा बड़ा कर दिया है। एक तरफ ट्रंप की जीत के बाद से रुपये में 1.8 फीसदी गिरावट आ चुकी है वहीँ ट्रंप की जीत और अमेरिका में ब्याज दर में बढ़ोतरी के बीच विदेशी निवेशकों ने पिछले तीन महीने में भारतीय बाजार से करीब 11 अरब डॉलर निकाले गए। जानकारों का मुताबिक हाल की घटनाओं से रुपया प्रभावित नहीं होता तो ईसीबी की दिक्कत नहीं होती क्योंकि भारत में विदेशी निवेश आ रहा था।

अनुमानों के कुल विदेशी कर्ज उद्योग जगत की कुल बिक्री (बैंक और वित्तीय कंपनियां छोड़कर) का करीब 25 फीसदी है जो लीमन संकट के दौर में 15 फीसदी था। इसकी तुलना में निर्यात या विदेशी राजस्व पिछले वित्त वर्ष में 21.1 फीसदी जितना था जो वित्त वर्ष 2015 के 20.1 फीसदी से ज्यादा है। इन आंकड़ों में बैंक तथा वित्तीय, तेल और गैस कंपनियां शामिल नहीं हैं।
साभार:- indiasamvad

लालू यादव का नोटबंदी पर वार, 50 दिन पूरे होने वाले है कौन सा चौराहा तैयार किया जाये..??

बिहार:- नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विपक्ष लगातार निशाना साध रही। इसी कड़ी में अब एक बार फिर से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मोदी के ऊपर हमला बोला है।

दरअसल लालू यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का बिहार से ज्यादा बुरा हाल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में होने वाला है। नोटबंदी को लेकर लालू ने नरेंद्र मोदी से पूछा कि 50 दिन के बाद किस चौराहे पर उनको सजा दी जानी चाहिए?

  • पटना में नोटबंदी के खिलाफ 2दिसंबर को आरजेडी के महाधरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए लालू ने कहा कि नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था कि 50 दिनों में स्थिति नहीं सुधरी तब चौराहे पर जो सजा दी जाएगी वह कबूल करेंगे।

गौरतलब है कि मोदी ने 13 नवंबर को गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि 50 दिनों में स्थिति नहीं सुधरी तो उन्हें जो भी सजा दी जाएगी, वह उसे स्वीकार करेंगे। आरजेडी नेता लालू यादव ने कहा कि अब प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि किस चौराहे पर उनको सजा दी जानी चाहिए?