बसपा को लगा तगड़ा झटका, इस प्रत्याशी का नामांकन हुआ रद्द…

​कुशीनगर:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पांचवा चरण का नामांकन शुरू हो गया है, ऐसे बसपा के लिए एक बुरी खबर आ गयी है, जिसमे बसपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया गया।

दरअसल कुशीनगर जिले के रामकोला विधानसभा सीट के लिए बसपा प्रत्याशी शंभू चैधरी का नामंकन रद्द कर दिया है, आपको बतादें की शम्भू चौधरी के जाती प्रमाण पत्र को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था जिसे गुरुवार को डीएम शंभू कुमार ने शंभू चैधरी के जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया।

डीएम के मुताबिक, जांच कमेटी ने पाया कि शंभू चैधरी कमकर बिरादरी के हैं जो अनुजाति की श्रेणी में नहीं आती है.जबकि वह अपने को खरवार जाति का बताकर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाए थे. डीएम के इस निर्णय के बाद कुशीनगर में बसपा को करारा झटका लगा है. कारण यह कि इस सीट पर बसपा की मजबूत दावेदारी मानी जा रही थी।

BJP ने जारी की अपनी स्टार प्रचारकों की दूसरी लिस्ट, शामिल किये गए ये दिग्गज नेता…

​उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को अपनी स्टार प्रचारकों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। अपने पहले लिस्ट इन बड़े नेताओं के नाम ना जोंगे से काफी विवाद भी उठा था, लेकिन दूसरी लिस्ट आने के बाद अब मामला शांत हो जायेगा।

भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की दूसरी लिस्ट में वरुण गांधी, मुरली मनोहर जोशी और विनय कटियार जैसे नेताओं के नाम को शामिल किया गया है। स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल किये गए जो 19 फरवरी और 23 फरवरी को होने वाले चुनाव से संबंधित हैं। अगर इसके बाद कोई नयी सूची नहीं सौंपी जायेगी तब यह शेष चरण के चुनाव के लिए वैध मानी जायेगी।

हालाँकि अभी भी मेनका गाँधी का स्टार प्रचारकों में नाम नहीं रखा गया है, आपको बतादें उनका नाम पहले दो चरण के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल था।

विधायक 8वीं पास संपत्ति 10 करोड़ से ज्यादा…

यूपी:-

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता है नेताओं के पोल भी खुलने लगतें हैं, ऐसे ही एक नेता जो सिर्फ आठवीं पास होने के बावजूद 10 करोड़ के सम्पत्ति के मालिक है।

दरअसल ये कोई और नहीं बसपा के पूर्व विधायक बब्बन सिंह चौहान है। 2012 में जमा किये निर्वाचन आयोग में हलफ़नामे के अनुसार इनके पास लगभग 10,41,38,000 करोड़ की सम्पत्ति है। गौरतलब है कि बब्बन सिंह चौहान 2012 विधानसभा चुनाव में चंदौली जिले से मुगलसराय सीट पर भारी संख्या से चुनाव जीते थे।

हालाँकि उन्होंने बाद में बसपा सुप्रीमो मायावती पर 2 करोड़ मांगने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दिया था।

तो इस दल के लिए चुनाव प्रचार करेंगे मुलायम सिंह…

यूपी चुनाव:- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन होने के बाद से समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव इससे काफी काफी नाराज चल रहे थे, जिस वजह से उन्होंने गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार न करने का ऐलान किया था।

अब खबर आ रही है की मुलायम सिंह लोकदल के प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर सकतें हैं दरअसल ये संकेत कोई और नहीं लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह दे रहें हैं।


राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि नेताजी हमारे प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। वह हमारी पार्टी के साथ हैं। सुनील सिंह की उम्मीदों को इस बात से भी बल मिला है, कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर नाराजगी जाहिर करते हुए उसके प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार नहीं करने का फैसला किया था।

अपनी विफलता छिपाने के लिए केंद्र सरकार कर रही है ये काम…

​यूपी चुनाव:-चुनावी हवा अब जोरो शोरो पे है ऐसे में नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहें हैं। इन्ही बिच अब बसपा के मंत्री ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया।

  • दरअसल बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में अखिलेश सरकार और पीएम मोदी के ऊपर तीखा प्रहार किया। उन्होंने पीएम मोदी को देश का रोने वाला प्रधानमंत्री और अखिलेश यादव को बाप बेटे के आपस में विवाद का नाटक बताया।

बिलारी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद अब तक सात बार रोए हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद अब तक 80 करोड़ की कीमत के कपड़े पहन डाले। अच्छे दिन लाने का वादा झूठा साबित हुआ। महंगाई और बेरोजगारी दूर करने को कोई कदम नहीं उठाया। केंद्र में अपनी विफलता छिपाने को अब भाजपा घर वापसी, लव जिहाद, गौ रक्षा, नोटबंदी के मुद्दे उठा रही है। 

उन्होंने कहा कि सपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के मुताबिक मुस्लिमों के हित के लिए सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को लागू नहीं कराया। सपा ने भाजपा से मिलकर यूपी में 400 से ज्यादा दंगे कराए।

बजट 2017 की राहुल गाँधी ने खोली पोल…

बजट:-​ 2017 आम बजट बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा संसद में पेश करते ही विपक्ष की प्रतिक्रिया आना भी शुरू हो गया। बजट आने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने नाखुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा विमुद्रीकरण के बाद सरकार ने जो झटका देश को लोगों खासकर गरीबों को दिया, उससे उबरने को लेकर बजट में अपेक्षाओं के अनुसार कोई खास घोषणा नहीं की गई. किसानों, गरीबों, युवाओं और उनके रोजगार के लिए कुछ खास नहीं किया गया, बजट में इसको लेकर कोई साफ विजन नहीं था. जेटली जी ने अच्‍छा भाषण दिया, शेरो-शायरी की, लेकिन उसका आधार कुछ नहीं’.

हालाँकि उन्होंने इसका समर्थन करते हुए भी कहा ‘पॉलिटिकल फंडिंग को पारदर्शी बनाने के लिए जो कदम उठाए जाएंगे, हम उसका समर्थन करेंगे’.
 

कांग्रेस के लिए आयी बुरी खबर, सोनिया गाँधी…

चुनावी गहमागहमी:- ​यूपी चुनाव की सरगर्मी अब धीरे धीरे तेज़ होने लगा है, किसी के लिये अच्छी खबर तो किसी के लिये बुरी खबर लगातार चर्चे में है। इन्ही बिच अब कांग्रेस के लिये एक बुरी खबर आ रही है।

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अब यूपी चुनाव का हिस्सा नहीं बनेंगी. इसका ड़ो कारण बताया जा रहा है एक तो सोनिया गाँधी चाहती है युवा नेताओं को मौका मिले और दूसरी उनके स्वास्थ्य को लेकर जो काफी दिनों से परेशान चल रहीं है। चर्चा ये भी थी की तबियत सही न हो पाने के कारण अध्यक्ष पद से हटकर राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बना सकती है।

बहरहाल कांग्रेस के लिये ये बड़े झटके से कम नहीं है, सोनिया गाँधी प्रचार नहीं करेंगी वहीँ कुछ नेताओं का भी कहना है कि वो यूपी के साथ पंजाब, गोवा, उत्तराखंड में भी चुनाव प्रचार नहीं करेंगी. उन्होंने अपने स्वास्थ्य को देखते हुए ही यह फैसला लिया है

समाजवादी पार्टी छोड़ इस बड़े दल से हाथ मिलाने जा रहें शिवपाल…

​यूपी चुनाव:- उत्तर प्रदेश की राजनीति अब एक नया मोड़ लेने जा रहा है, समाजवादी पार्टी से दरकिनार किये जा चुके चुके शिवपाल यादव अब दूसरी पार्टी से जुड़ने जा रहें है।

दरअसल  सूत्रों के हवाले से खबर है कि शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे अब राष्ट्रीय लोक दल (RLD) का दामन थाम सकते हैं।

आपको बतादें शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह से साफ-साफ कहा था कि वे अखिलेश यादव के साथ काम नहीं कर सकते हैं।
 

बड़ी ख़बर:- मायावती कर सकती है इस दल के साथ गठबंधन…

चुनाव:- उत्तर प्रदेश की राजनीति समीकरण में कब क्या हो जाये कुछ कहा नही जा सकता। कौन नेता किस पार्टी के साथ हो जाये ये कभी कोई तय नही किया नही कर सकता।

  • अब खबर है कि हैदराबाद के सांसद असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिसे इत्तिहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) ने बसपा के साथ हाथ मिलाना चाहतें हैं बशर्ते बसपा सुप्रीमो मायावती इस बात पर राजी हो जाये।

आपको बतादें गठबंधन की बात हम नहीं ये खुद ओवैसी कर रहें है उन्होंने कहा “हम आज भी बसपा के साथ उत्तर प्रदेश की राजनीति में सहयोग करना चाहते हैं । लेकिन बसपा अध्यक्ष मायावती को सही सलाह देने वाले लोग उनके पास नहीं हैं। शायद इसलिए उन्हें सहयोग मिल नहीं पा रहा है ।”

गौरतलब है कि रविवार को एआईएमआईएम ने अपने 35 उम्मीदवारों की घोषणा की। 

आखिरी ओवर फेंकने से पहले कोहली ने बुमराह को दिया ऐसा जवाब…

​भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 का दूसरा मैच, जीत के लिये आखिरी ओवर में महज 8 रन चाहिये था और गेंद फेकने के लिये जसप्रीत बुमराह।

  • लगभग सभी गेंदबाज अपना काम बखूबी निभा चुके थे अब बारी थी बुमराह की बुमराह डरे हुए थे आखिर क्या करूँ.? कैसे डालूँ गेंद बार बार कोहली और नेहरा से पूछ रहे थे।

कोहली से पूछने के बाद की कैसे डालूँ गेंद तो कोहली ने ऐसा जवाब दिया की आप भी पढ़कर गदगद हो जायेंगे।

बकौल कोहली ” बुमराह हर गेंद पर मुझसे पूछते रहे कि मुझे क्या करना चाहिए. मैंने उनसे कहा कि उन्हें जैसा स्वाभाविक लगे वह करें. अगर छक्का भी पड़ जाता है तो दुनिया खत्म नहीं हो जाएगी.”

और बुमराह ने अपनी चतुराई से शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र तीन रन देकर 5 रन से जीत दिला दी