राममंदिर विवाद पर बोली मायावती, ‘मेरी सरकार आयी तो…’

​चुनाव:- यूपी में चुनाव हो और राम मंदिर का मुद्दा न उठे ऐसा हो ही नहीं सकता है। भाजपा इस मुद्दे को खुलकर उठाती है तो वही अन्य पार्टियां भी इससे दूर नहीं है। भाजपा के बाद अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी राम मंदिर विवाद में कूद पड़ी है।

दरअसल एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुची बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद के विवादित मसले पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने खुले लफ़्ज़ों में साफ़ कह दिया कि वो सर्वोच्च न्यायालय के ही फैसले को मानेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बसपा का शासन आने के बाद इस मामले में किसी को भी क़ानून हाथ में नहीं लेने देंगी।

आपको बता दें चौथे चरण का चुनाव गुरुवार को है ऐसे में मायावती ने राम मंदिर के मुद्दे को उठाकर हिन्दू और मुस्लिम वोट को अपने तरफ खिंचने का करारा स्ट्रोक खेला है।

अखिलेश यादव का बड़ा खुलासा, ‘ये मजबूरी ना होती तो नहीं करता गठबंधन..!!’

​यूपी चुनाव:- काफी जद्दोजहद और ऊतार चढाव के बाद यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया।  विपक्ष और राजनीतिज्ञ इसका कारण अभी तक जो भी बताते रहें हो लेकिन असल में माजरा क्या है ये खुद अखिलेश यादव ने एक इंटरव्यू में सब कुछ बता दिया ।

दरअसल अंग्रेजी अखबार द हिन्दू को दिए इंटरव्यू के दौरान अखिलेश यादव ने कहा  अगर परिवार में कलह नहीं होती तो कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होता। कांग्रेस के साथ गठबंधन विशेष समय और परिस्थितियों में करना पड़ा है। झगड़ा नहीं होता तो कई राजनीतिक फैसले नहीं लेने पड़ते, इसमें गठबंधन भी शामिल हो सकता था। लेकिन ऐसे हालात बन गए थे कि कांग्रेस के साथ हमें आना ही पड़ा। हमें उत्तर प्रदेश के लोगों को यह संदेश देना था कि विकासशील सरकार वापस लौट सकती है। जब दो युवा नेता साथ आए तो लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं।’

  • हालाँकि उन्होंने बाद में ये भी कहा, हम कांग्रेस के साथ गठबंधन करके खुश हैं, गठबंधन के नतीजे अच्छे रहेंगे। उन्होंने साथ ही इंटरव्यू में बताया, ‘जब भी कांग्रेस कमजोर पड़ी है, तभी समजावादी उनके करीब मिले हैं। कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी के कई बार मतभेद भी हुए हैं। लेकिन समाजवादी लोगों को यह भी याद रखना चाहिए कि वे सभी कांग्रेस के ही प्रोडेक्ट हैं।

    आपको बतादें कांग्रेस और सपा यूपी विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ रही है। 403 विधानसभा सीटों में से 298 पर सपा और 105 पर कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारी है।

    गधे का विज्ञापन वाले बयान पर अमिताभ बच्चन ने दिया ऐसा जवाब की अखिलेश दंग रह गये..!!

    चुनावी सरगर्मी:- सोमवार को ऊंचाहार में आयोजित एक रैली में बोलते हुए अखिलेश यादव ने गुजरात के गधो का जिक्र  करते हुए कहा था ” मैं सदी के महानायक से अनुरोध करूंगा कि वो गधे का विज्ञापन करना बंद कर दें”।

    • जाहिर सी बात है अखिलेश यादव ने अमिताभ बच्चन के कंधे पर बंदूख रख कर मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा था। हालाँकि अखिलेश ने इस बयान में मोदी और शाह का नाम नही लिया लेकिन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने निशाना साधा।

    अब अखिलेश के इस बयान पर अमिताभ बच्चन ने भी प्रतिक्रिया दी है. यह प्रतिक्रिया भी कुछ उसी तरह की है जैसे अखिलेश ने की थी. बिना अखिलेश का नाम लिए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया,’ हर एक दिन एक अपेक्षा के साथ शुरू होता है और एक अनुभव पर खत्म होता है।’

    इस ट्वीट में उन्होंने अखिलेश का नाम नही लिया लेकिन उनके फोलोवर ने इसे अखिलेश के उसी बयान से जोड़कर देखा. 

    लालू यादव ने दिया अब तक सबसे बड़ा विवादित बयान, पीएम को कहा हिजड़ा और…

    ​यूपी चुनाव:- चुनावी रैली के दौरान प्रत्याशी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना आमा बात होता है, लेकिन लालू प्रसाद यादव ने बयान देते हुए सारी हदें पार कर दिया। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर अमर्यादित भाषा का उपयोग किया है।

    दरअसल चुनाव के चौथे चरण के मतदान के अंतिम दिन प्रचार के मैदान में कूदे राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बेहद अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। लालू प्रसाद ने कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिजड़ा तथा भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह को गैंड़ा बताया। रायबरेली में समाजवादी पार्टी के कैंडीडेट के पक्ष में चुनावी सभा की।

    लालू बयान देते हुए यहां भी नहीं रुके उसके बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को तोडऩे में लगे है, वह हर जगह पर हिजडा जैसा हाथ हिलाता है। उस समय तो वह हिजड़ा लगता है। नरेंद्र मोदी बाथरूम में झांकना बंद करें। 
    आपको बतादें लालू प्रसाद यादव अपने ऐसे बयान से जाने जाते है लेकिन इस बार इन्होंने सारी हदे पार कर दी।

    बाबा रामदेव और भाजपा के बीच बढ़ी दरार, इस मुद्दे पर करेंगे कांग्रेस का समर्थन..!!

    नोटबंदी के बाद विपक्ष तो विरोध कर ही रहा था, लेकिन अब उसका विरोध योगगुरु बाबा रामदेव भी कर रहें हैं। लग तो ऐसा रहा जैसे बाबा रामदेव और बीजेपी के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

    दरअसल भोपाल में एक कार्यक्रम में पहुँचे बाबा रामदेव  से जब नोटबंदी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, दो हजार का नोट अच्छा नहीं है. बड़ी करेंसी शुभ नहीं होती है, इससे अपराधीकरम बढ़ता है. सरकार 2000 के नोट पर एक बार फिर विचार करना चाहिए.” उन्होंने कहा कि इसे ले जाना आसान है और अवैध लेन-देन में इसका इस्तेमाल आसान होगा. रिश्वत लेने और देने वालों को आसानी होगी.

    रामदेव ने कहा कि अगर कांग्रेस देश के लिए कुछ सकारात्मक करेगी, तो मैं उनका भी समर्थन करुंगा. रामदेव ने कहा कि देश सबका है. प्रधानमंत्री के यूपी चुनाव में कब्रिस्तान वाले बयान पर रामदेव ने कहा, ”ये राजीतिक बयानबाजी है. मैं अब ना पक्ष में हूं और विपक्ष में मैं अब निष्पक्ष हो गया हूं.” यूपी में सरकार किसकी बनेगी? इस सावल के जवाब में बाबा रामदेव ने कहा, ‘नो कमेंट’

    जियो का बम्पर धमाका, नए प्लान को पढ़कर दंग रह जायेंगे आप..!!

    जियो :- दिन प्रतिदिन जियो की तरक्की को लेकर सभी को आभार प्रकट करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा है कि अब अगले महीने से जियो की मुफ्त सेवा बंद हो जाएगी. अब इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए आपको अन्य ऑपरेटर्स की तुलना में बहुत ही कम पैसे खर्च करने होंगे.

    उन्होंने कहा हमारे पुराने जियो यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा. क्योंकि वो पहले लोग हैं जिन्होंने हमपर विश्वास किया.

     

     

    पढ़िए क्या कुछ कहा…

    1. हाल ही में रिलायंस जियो ने सबसे तेजी से 10 करोड़ कनेक्शन देने का रिकॉर्ड बनाया है.
    2. हर रोज हम जियो को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
    3. जियो यूजर्स रोजाना 5.5 करोड़ डेटा केवल वीडियो देखने के लिए करते हैं.
    4. सिर्फ छह महीने में भारत ने डिजिटलाइजेशन को तेजी से अपनाया है.
    5. मोबाइल डेटा के इस्तेमाल में भारत पहले नंबर पर है.
    6. जियो से जियो कॉलिंग  लाइफटाइम फ्री.
    7. मोबाइल वीडियो नेटवर्क के मामले में जियो ने कई कीर्तिमान बनाए हैं.

     

    ये रहा नया प्लान ..

     

     

    1. अप्रैल से किसी भी नेटवर्क पर की जाने वाली कॉल पूरी तरह से रहेगी फ्री.
    2. हर प्लान 20 फीसदी ज्यादा डेटा मिलेगा.
    3. पुराने 100 मिलियन जियो यूजर्स को जियो प्राइम मेंबरशिप का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा. एक मार्च को ये शुरू होगा और 31 मार्च तक चलेगा.
    4. जियो न्यू ईयर ऑफर को 1 साल और इस्तेमाल कर सकेंगे.
    5.  मार्च से शुरू हो रहा नया प्लान को लेकर एलान किया है.

    जियो प्राइम:-

    मुकेश अंबानी ने कहा है कि अब अगले महीने से जियो की मुफ्त सेवा बंद हो जाएगी. अब इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए आपको अन्य ऑपरेटर्स की तुलना में बहुत ही कम पैसे खर्च करने होंगे.

    भाजपा के इस बड़े नेता की गाड़ी से बरामद हुआ 1.03 लाख से ज्यादा की रकम…

    कुशीनगर:- ​आज यानी मंगलवार को चौथे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त हो जायेगा। सभी दल के प्रत्याशी जोरो शोरो से प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। ऐसे में कई आश्चर्यजनक खुलासे भी होने लगे है। इन्ही बिच अब एक खबर ऐसी भी आ रही है जहाँ भाजपा के स्टार प्रचारक की गाड़ी में 1.03 लाख से ज्यादा का रकम बरामद हुआ।

    दअरसल कुशीनगर के पडरौना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य  ने अपना नामंकन दाखिल किया। चुनाव को मद्देनज़र देखते हुए सुरक्षा का भी पुख्ता इंतेज़ाम किया गया है। ऐसे में जब जठहा बाजार के पास जाँच के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रचारक गाड़ी से 1.03 लाख से ज्यादा का रकम बरामद हुआ, हड़कम्प मच गया।

    बतादें स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना विधानसभा सीट से लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं। इस बार वह इस सीट से हैट्रिक बनाने की कोशिश में हैं।

    ‘श्मशान-कब्रिस्तान’वाले बयान पर लालू ने दिया मोदी को ऐसा जवाब!!

    यूपी चुनाव:- ​रविवार को फतेहपुर में एक चुनावी रैली के दौरान दिए गए ‘श्मशान, कब्रिस्तान’ के बयान पर विपक्ष का प्रहार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार विरोध के बीच अब लालू प्रसाद यादव ने बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कड़ी आलोचना की।

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू यादव ने ट्वीट कर कहा, PM की भाषा ‘ओछी, छोटी और खोटी’ है। ‘देश ने ऐसा PM नहीं देखा जो सीने पर अपनी पार्टी का चिह्न चिपकाकर धर्म और जाति की बात कर देशवासियों की भावनाएं भड़काने का काम करता है।’ इसके बाद एक दूसरे ट्वीट में लालू ने लिखा, ‘आप PM हैं साहब! देश में श्मशान बनाने व किसानों के बिल माफ करने से किसी ने रोका है क्या? 56 इंची डरपोक रास्ते से देश को गुमराह नहीं करता।’

    आपको बता दें कि पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर गांव में कब्रिस्तान बनता है तो गांव में श्मशान भी बनना चाहिए, अगर रमजान में बिजली मिलती है तो दिवाली में भी मिलनी चाहिए।

    इस बयान के बाद बुरे फंसे पीएम मोदी, पड़ सकता है चुनाव पर भारी…

    फतेहपुर:- ​चुनावी सरगर्मी में आरोप प्रत्यारोप एक दूसरे पर लगातार जारी है। पार्टी प्रचारक अपने रैलियों में विपक्ष पर आरोप लगाने में कही से भी चूकना नहीं चाहतें हैं। इन्हीं बिच रविवार को फतेहपुर में रैली करते हुए पीएम मोदी के बयानों पर अब जम कर हंगामा मचा हुआ है।

    दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को फतेहपुर में आयोजित रैली के दौरान दिए गए श्मशान-कब्रिस्तान अौर दिवाली-रमजान वाले बयान पर विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। पीएम मोदी के इस बयान को लेकर कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे। बयान पर कांग्रेस के कानूनी व मानवाधिकार विभाग के सचिव केसी मित्तल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम मोदी द्वारा दिया जाने वाला इस तरह का बयान काफी खेदजनक है। उनकी पार्टी इस बयान के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।

    आपको बता दें कि पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर गांव में कब्रिस्तान बनता है तो गांव में श्मशान भी बनना चाहिए, अगर रमजान में बिजली मिलती है तो दिवाली में भी मिलनी चाहिए। 

    भाजपा के इस बड़े नेता की रैली में नहीं आये लोग, करना पड़ा रद्द..

    ​मुम्बई:- चुनावी रैली में अगर भीड़ न हो तो रैली की अहमियत ख़त्म हो जाती है। क्योंकि चुनाव प्रचार में नेताओं के लिए भीड़ ऑक्सीजन की तरह होता है।

    लेकिन यहाँ एक ऐसा वाकया देखने को मिला जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने एक जनसभा में खाली कुर्सियों को देखकर अपनी रैली रद्द कर दी. दरअसल फडणवीस को पुणे नगर निगम चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान के अंतिम चरण के तहत तिलक रोड पर न्यू इंग्लिश स्कूल ग्राउंड में चुनाव रैली को संबोधित करना था.

    निर्धारित समय दो बजे सभास्थल पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि रैली में बहुत कम लोग पहुंचे हैं और ज्यादातर कुर्सियां खाली हैं.  उन्होंने कुछ देर लोगों के इकट्ठा होने  का भी इंतजार किया लेकिन जब रैली में ज्यादा लोग नहीं आए  उसके बाद फड़णवीस रैली को बिना संबोधित किये हुये रवाना हो गये.

    हालाँकि उन्होंने बाद में ट्वीट किया कि मैंने रैली के समय के बारे में गलतफहमी के चलते अपनी जनसभा रद्द कर दी है. मुझे उसका अफसोस है, अब पिंपरी चिंचवाड जा रहा हूं.