राम मंदिर-बाबरी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फरमान..!!

सुप्रीम कोर्ट:- ​1992 से राम मंदिर-बाबरी मस्जिद का मामला अब एक नया मोड़ लेता नज़र आ रहा है। जिसपर अब सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है।

दरअसल मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा यह धर्म और आस्था का ममला है इसलिए इसको कोर्ट के बाहर सुलझा लेना चाहिए। इसपर राम मंदिर की तरफ से लड़ रहे सुब्रमण्यम स्वामी ने बताया कि कोर्ट ने कहा कि मस्जिद को कहीं भी बन सकती है।

  • हालांकि अयोध्या के इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर दोनों पक्षों के बीच बातचीत सफल नहीं होती है तो फिर सुप्रीम कोर्ट दखल देगा। इसके लिए एक सुलह करवाने वाला व्यक्ति नियुक्त करने की भी बात कही जा रही है।

गौरतलब है कि राम मंदिर विवाद काफी पहले से चल रहा है। 6 दिसंबर 1992 को एक राजनीतिक रैली के बाद कारसेवकों ने विवादित इलाके पर बनी बाबरी मस्जिद को गिरा दिया था।

हुआ बड़ा खुलासा, इस वजह से योगी आदित्यनाथ को बनाया गया मुख्यमंत्री..!!

लखनऊ:- यूपी में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के बाद यूपी का सीएम योगी आदित्यनाथ को बनाया गया। योगी को सीएम बनाने के बाद कई तबके लोगों के मन में ये बात जरूर खटक रही होगी आखिर योगी ही क्यों..?? उनके अलावा मनोज सिन्हा, केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा जैसे कद्दावर नेता भी तो थे..!!
आइये अब हम आपको बताते है वो कौनसे कारण है जिसके बदौलत योगी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया..।

  • सबसे बड़ा कारण है योगी आदित्यनाथ संघ के बेहद करीबी है. न्यूज़ चैनलों की माने तो संघ प्रमुख मोहन भागवत ने फ़ोन कर योगी को मुख्यमंत्री बनाने को कहा था।
  • हिंदू वाहिनी के जरिए आदित्यनाथ हिन्दू युवाओं को एकजुट कर सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी मुद्दों पर पूर्वांचल में माहौल अपने पक्ष में रखने में कामयाब रहे हैं।
  • योगी आदित्यनाथ पांच बार से लगातार गोरखपुर के सांसद रहे हैं। 
  • पूर्वांचल की 60 से अधिक सीटों पर योगी आदित्यनाथ की पकड़ मानी जाती है। बाकी के दावेदार यहीं योगी से पीछे छूट गए।
  • यूपी सीएम की रेस में शामिल अन्य दावेदारों का कोई जमीनी आधार नहीं होना भी योगी के पक्ष में गया।

      आपको बता दें यूपी सीएम के लिए चार बड़े लोगों का नाम सामने आ रहा था। जिसमे राजनाथ सिंह, मनोज सिन्हा, योगी आदित्यनाथ और दिनेश शर्मा। लेकिन अमित शाह और नरेंद्र मोदी ने कई बार टीम मीटिंग किये जिसके बाद ये फैसला आया।

      EVM गड़बड़ी को लेकर आया चुनाव आयोग का बड़ा फैसला..!!

      लखनऊ:- यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद विपक्ष आरोप लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा हैं। करारी हार के बाद मायावती evm में छेड़खानी का आरोप लगा रही तो वहीँ सपा कांग्रेस भी पीछे नहीं है।

      Evm पर मचे बवाल को देखते हुए चुनाव आयोग ने आख़िरकार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपना फैसला सुनाया। आयोग ने कहा कि यदि कोई नागरिक या राजनैतिक दल ईवीएम में गड़बड़ी का सबूत पेश करता है तो बेशक जांच कराई जाएगी। 

      हाँलाकि चुनाव आयोग ने यह भी साफ किया कि ईवीएम मशीन में किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। ईवीएम मशीन और चुनावों में शुचिता रखने के लिए टेक्निकल और प्रशासनिक स्तर पर पूरी तरह से सावधानी रखी जाती है।

      गौरतलब है कि करारी हार के बाद बसपा, कांग्रेस, सपा और आप ने ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की थी। जिसपर चुनाव आयोग ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बात साफ़ कर दी है।

      हार के बाद बसपा के इस दो कद्दावर नेता ने छोड़ी पार्टी..!!

      ​लखनऊ:- यूपी विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब बहुजन समाज पार्टी में विद्रोह का दौर शुरू हो गया है। बतादें बुधवार को मान्यवर काशीराम के 83 वीं जयंती के अवसर पर बसपा के दो कद्दावर नेता ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए छोड़ दिया।

      दरअसल दोनों नेता कोई और नहीं पूर्व वित्त मंत्री कमलाकांत गौतम अौर गंगा राम अम्बेडकर है। आरोप लगाते हुए पार्टी तप छोड़ा ही साथ ही साथ अब मायावती पर मोर्चा खोल दिया है।

      गौरतलब है कि 2007 तक बसपा की सरकार में कमलाकांत गौतम वित्त मंत्री विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। जबकि गंगा राम अम्बेड़कर मुख्यमंत्री के अोएडी रहे हैं। 

      तो ये हो सकते हैं देश के अगले राष्ट्रपति, खुद मोदी ने आगे बढ़ाया नाम..!!

      ​राष्ट्रपति चुनाव:- पांचो राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है, और अब बारी है राष्ट्रपति चुनाव की जो इसी साल जून में होना है। ऐसे में अटकलें तेज़ हो गयी है कि आख़िरकार राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा किसका नाम देती है।

      मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यूपी और उत्तराखण्ड में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए 8 मार्च को एक बैठक बुलाई थी, जिसमे राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह पीएम नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी इनके अलावा केशु भाई पटेल को इस बैठक में बुलाया गया था। उस वक़्त नरेंद्र मोदी ने इस बात का संकेत दिया था कि अगर उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजे बीजेपी के मन मुताबिक हुए, तो वे अपने गुरु आडवाणी को राष्ट्रपति पद पर देखना चाहेंगे।

      गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी के बीच मनमुटाव की खबरें 2014 के आम चुनाव में मोदी को पीएम के रूप प्रोजेक्ट किया था। जिस वजह से कहा जा रहा था आडवाणी काफी नाराज चल रहे थे।

      Source :- jansatta

      यूपी सीएम के लिये सामने आया एक नया चेहरा, सुन के चौंक जायेंगे आप..!!

      समाचारUP:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी को अब मुख्यमंत्री का चेहरा को लेकर दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यूपी का सीएम बनाने के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह लगातार बैठक भी कर रहें है। वहीँ अब एक ऐसा चेहरा सामने आ रहा जिसे सुनकर आप भी आश्चर्य हो जायेंगे।

      सूत्रों की माने तो पार्टी की मांग है मुख्यमंत्री वही व्यक्ति बने जिसे अनुभव भी हो और लोगों का भरोसा भी जीत सके। इस वजह से जो सामने आ रहे है उनमें से है केशव प्रसाद मौर्य, राजनाथ सिंह, मनोज सिन्हा, महेश शर्मा जैसे कई नेताओं की नामो के अटकलें है। लेकिन इसके अलावा अब एक ऐसे नेता नाम सामने आ रहा है जिसका नाम तो बहुत बड़ा नहीं लेकिन अपने साफ़ सुथरी छवि को लेकर काफी चर्चे में रहते है।

      • दरअसल अब जो नाम सामने आ रहा वो लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा है। साल 2014 में केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद पार्टी ने उन्हें न सिर्फ़ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया बल्कि गुजरात का प्रभार भी सौंपा। इसके अलावा कहा जाता है कि दिनेश शर्मा काफी साफ़ सुथरी छवि के अलावा काफी मिलनसार भी है। वे आरएसएस के पसंदीदा समझे जाते है साथ ही साथ मोदी के भी काफी करीबी हैं। 

      गौरतलब है कि खुद प्रधानमंत्री के संबोधन से इसका संकेत मिलता है। उन्होंने कहा था- ‘कई ऐसे चेहरे आए हैं जिसे कोई नहीं जानता, कभी अखबारों की सुर्खियों में नहीं आए, लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं कि वह आपकी सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे, उनके इरादे में कोई खोट नहीं होगी। इस वाक्य के बाद तो लगता है यूपी का सीएम जो भी बनेगा चेहरा नया ही होगा और चौकाने वाला होगा।

      शाहरुख़ के साथ फिल्म करने को लेकर आमिर खान ने दिया कुछ ऐसा जवाब..!!

      बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और शाहरुख खान के बीच मनमुटाव को लेकर किसे नहीं पता है। इनके सभी प्रशंसक और मीडिया लगातार ये सवाल पूछते आ रहे की आखिर शाहरुख़ खान के साथ कब फिल्म करेंगे। जिसका जवाब अब आमिर खान ने खुद मीडिया से रूबरू होकर किया।

      दरअसल अपने जन्मदिन के मौके पर आमिर खान पत्रकारों से सवाल जवाब में जब पूछा गया शाहरुख़ के साथ फिल्म को लेकर तो उनका जवाब था एक महीने में वो शाहरुख़ खान के साथ दो बार मिले हैं। एक बार दुबई में अजय बिजली की पार्टी में और दूसरी बार एक गेट टूगेदर में लेकिन ये मुलाकात किसी ऑफिशियल काम के लिए नहीं थी। 

      आमिर ने कहा कि वो और शाहरुख़ दोस्त हैं और जब मिलते हैं तो किसी तरह का कोई प्रोजेक्ट डिस्कस नहीं करते। आमिर ने स्पष्ट कर दिया कि निकट भविष्य में वो शाहरुख़ खान के साथ फिल्म या अन्य कोई प्रोजेक्ट नहीं कर रहे हैं।

      हार के बाद पहली बार बोले राहुल गांधी, ‘भाजपा ने इस वजह से जीता चुनाव..!!’

      ​samacharUP:- चुनावी नतीजे आने के बाद पहली बार मिडिया से रूबरू हुए राहुल गांधी ने पार्टी की हार मानते हुए कहा राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। उत्तर प्रदेश में हम नीचे गए हैं, हम इसे स्वीकार करते हैं। लेकिन इसके बाद उन्होंने भाजपा पर कई बड़े आरोप भी लगाये।

      मिडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हम नीचे गए हैं, हम इसे स्वीकार करते हैं। लेकिन बीजेपी पैसे की ताकत का दुरुपयोग कर रही है। यूपी और उत्तराखंड में पैसे का इस्तेमाल कर बीजेपी ने लोकतंत्र को कमजोर किया है।

      गौरतलब है कि पांच राज्यो के चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में बुरी तरह हर गयी। वहीँ बाकी तीन राज्यों में पंजाब में बहुमत से सरकार बनायी और मड़ीपुर और गोवा में बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

      अभी अभी:- रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने दिया इस्तीफा, ये बताई जा रही वजह..!!

      ​गोवा चुनाव में किसी भी पार्टी की बहुमत ना आने से सबसे बड़ा सवाल यह था किसके साथ कौनसी पार्टी गठबंधन कर सरकार बनाएगी। 

      वही अब बड़ी खबर आ रही है कि रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने इस्तीफ़ा दे दिया है, जिसका वजह गोवा चुनाव में मुख्यमंत्री पद बताया जा रहा है। दरअसल महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी का कहना था कि हम तभी समर्थन देंगे जब मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को बनाया जायेगा।

      बतादें गोवा में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। यहां कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिली। कांग्रेस को 17 सीटें और भारतीय जनता पार्टी को 13 सीटें मिली हैं। जीएफपी को तीन और एमजीपी गठबंधन को भी तीन सीटें मिली हैं और एनसीपी को एक सीट पर जीत मिली है। 

      एक बार फिर अपने प्रशंसक से हारे धोनी, करना पड़ा ये काम…!!

      0

      रांची:- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही कप्तानी की कमान छोड़ दी है लेकिन अभी भी उनकी प्रशंसको के बिच दीवानगी कम नहीं हुई है. कुछ ऐसा ही माजरा देखने को मिला रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर।

       

      दरअसल धोनी गुरुवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे ही थे की अचानक से धोनी की एक प्रशंसक ने गाड़ी के सामने आकर रास्ता रोक दी। और जब तक धोनी के साथ एक सेल्फी नहीं ली जाने का नाम नही लिया। तो धोनी अपने प्रशंसको को कहा निराश करने वालों में से हैं, उन्होंने गाड़ी से उतर कर बाकयदा अपने फैन से मिले और सेल्फी भी ली।

      आपको बतादें की फिलहाल धोनी अभी आस्ट्रेलिया से होने वाले वन डे मैच के लिए जम कर पसीना बहा रहे हैं।