पार्टी में बदलाव को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान कहा , ‘गाँधी परिवार …!!’

दिल्ली:- कांग्रेस के वरिष्ट नेता और महासचिव दिग्विजय सिंह ने उत्तर प्रदेश चुनाव में गठबंधन के बावजूद मिली करारी हार के बाद अब अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ी बात कह डाली. चुनाव पर विश्लेषण करते हुए जो बात उन्होंने कही उससे तो साफ़ नज़र आता है की पार्टी अब नए बदलाव चाहती है.

 

दरअसल एबीपी न्यूज़ से बातचित के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने  बताया की यूपी चुनाव में बड़ी हार के बाद राहुल गाँधी से कांग्रेस में बड़ी बदलाव की बात कही है. उन्होंने माना की पार्टी में अब बदलाव का समय हो गया है. उन्होंने थोड़े तल्ख अंदाज में यह भी कहा कि उनकी ओर से सुझाव दे दिया गया है और अब आगे क्या करना यह पार्टी का नेतृत्व जाने. हालाँकि अपनी बातचीत में वे थोड़े ‘उखड़े-उखड़े’ जरूर नजर आए लेकिन एक सवाल से जवाब में कहा कि गांधी परिवार कांग्रेस की ‘शक्ति’ है.

 

गुजरात चुनाव को लेकर सिंह ने क्या कहा…??

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गुजरात में चुनाव होने जा रहा है. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में भी अब करीब दो साल का ही समय बचा है. ऐसे में अभी से तैयारी दिखनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने पार्टी में मतभेदों का संकेत देते हुए कहा कि ‘मुझे नेतृत्व की समस्याओं के बारे में नहीं मालूम.’

 

आपको बतादें की इससे पहले भी एक बार ‘सर्जरी’ की बात कर रहे थे. लेकिन शायद उसपर विचार नहीं किया होगा जिसका हश्र बीते हुए चुनावों में मिला.

दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका..!!

​दिल्ली:- अगले महीने दिल्ली में नगर निगम चुनाव होने है। जिसमें तैयारी को लेकर  पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। लेकिन वहीँ आम आदमी पार्टी को चुनाव से पहले ही जोर का झटका लग गया है।

दरअसल दिल्ली की बवाना सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक वेद प्रकाश सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कहा की पार्टी के भीतर अभी भी 30 से 35 विधायक असन्तुष्ट है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस बात से ‘चिंतित’नहीं दिखते कि जमीनी स्तर पर क्या हो रहा है और इसके बजाय उनका ध्यान सिर्फ इस बात पर केंद्रित रहता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को कैसे ‘बदनाम’ किया जाए.

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी से पहले वेद प्रकाश बीजेपी में ही थे. वेद प्रकाश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं किसी लालच में बीजेपी में नहीं आया. साफ-सुथरी राजनीति करने आया हूं.

इस बड़े मुद्दे पर वरुण गांधी ने खोली सरकार की पोल…!!

इंदौर:- ​उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से ही काफी नाराज चल रहे वरुण गांधी सरकार पर हमला करने में भी पीछे नहीं हो रहे हैं। 

  • दरअसल बीते दिन वरुण गांधी ने एक जनसभा में किसानों की आत्महत्या का मुद्दा उठाते हुए सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा सरकार कि कर्ज वसूलने में सरकार भेदभाव कर रही है। बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया जा रहा है और गरीब किसानों को कर्ज चुकाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

आप को बता दें वरुण गांधी एक कांग्रेस नेता के स्कूल के कार्यक्रम में शरीक होने इंदौर पहुंचे थे। जहाँ पर उन्होंने कहा कि कर्ज न चुका पाने की वजह से 50 हजार से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं जबकि विजय माल्या 9 हजार करोड़ रुपये लेकर भाग गया लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक को लेकर पार्टी से काफी बहस बाजी हो गयी थी। जिसके वजह से वरुण गांधी पार्टी से विपरीत दिशा में चलने लगे।

बूचड़खाने चलाने के लिए सीएम योगी ने रखी ये खास शर्त..!!

लखनऊ:- ​उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने जब से पद संभाला है, तब से वो लगातार कुछ ना कुछ किये जा रहे है। इन्ही में से एक बूचड़खाने को बंद करवा देना। जिसके वजह से मांस कारोबारियों ने इस पर जम कर विरोध किये जा रहें हैं।

विरोध को बढ़ता देख योगी सरकार के प्रवक्ता एवं मंत्री सिद्धर्थनाथ सिंह ने स्पष्ट किया है कि पूरी कार्रवाई सिर्फ अवैध बूचड़खानों को लेकर हो रही है। वैध लाइसेंस वाले बूचड़खाने चलाने वालों को डरने की जरूरत नहीं है। सिंह ने एक प्रेसवार्ता में कहा, ‘‘वैध बूचड़खानों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वैध लाइसेंस वाले बूचड़खाने चलाने वालों को डरने की जरूरत नहीं है। वैध बूचड़खानों को तय मानकों का पालन करना ही होगा।’’

Also read:- 

गौरतलब है कि भाजपा की ओर से चुनावों के दौरान यह घोषणा की गई थी कि प्रदेश में अवैध बूचड़खाने बंद होंगे। 

CM आदित्यनाथ योगी ने दी गुंडों को खुली चुनौती, ‘सुधर जाओ वर्ना…!!’

गोरखपुर:- ​यूपी में प्रचंड जीत से अपना परचम लहराने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी अब काम में भी पीछे नहीं रह रहे हैं। यही वजह है कि अब गुडों को भी सख्त खुली चुनौती दे दिए हैं।

दरअसल मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गुंडों को सख्त खुली चेतावनी दी है और कहा कि सुधर जाएं या यूपी छोड़कर चले जाएं, वरना वहां भेज देंगे जहां कोई नहीं जाना चाहता.

उन्होंने विकास को आखिरी आदमी तक पहुंचाने का वादा करते हुए कहा कि वो रणनीति बनाने वाले हैं, अंतिम व्यक्ति तक सरकार का काम पहुंचे, इसकी शुरुआत करने वाले हैं.

अंत में आदित्यनाथ योगी ने कहा कि दो साल में लोकसभा चुनाव होने हैं और पहले से भी अच्छे प्रदर्शन की गुंजाइश है. 

इस बड़े मामलों में बुरे फंसे सीएम शिवराज सिंह, देना पड़ सकता है इस्तीफा..!!

​मध्य प्रदेश:- कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में एक मुद्दा ऐसा उठा था व्यापम का जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नाको चना चबाना पड़ गया था। हालांकि जैसे तैसे करके उस वक़्त इस मामले से मुख्यमंत्री दूर हो गए। वहीँ अब एक बार फिर से इस मामले पर विपक्ष मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग पर अड़ गए हैं।

दरअसल मध्यप्रदेश में व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) और पोषण आहार वितरण घोटाले के आरोप को नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में सही ठहराए जाने पर विपक्षी कांग्रेस ने राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के इस्तीफे की मांग की। 

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, “अब सवाल यह नहीं है कि व्यापम घोटाले के लिए मुख्यमंत्री शिवराज दोषी हैं या नहीं, सीएजी की रिपोर्ट से इतना तो साफ हो गया है कि यह घोटाला उनके मुख्यमंत्रित्व काल में हुआ है।

उन्होंने कहा शिवराज सिंह खुद को बच्चों का मामा बताते हैं, लेकिन व्यापम घोटाला या पोषण आहार घोटाला दोनों ही मामा की सरकार के कार्यकाल में हुए। दोनों ही मामले बच्चों से जुड़े हैं, लिहाजा, मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”

बसपा नेता ने लगाया बड़ा आरोप, इस मामले में बुरे फंसे सकते हैं केशव प्रसाद मौर्य..!!

इलाहबाद:- ​कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद इलाहाबाद के मउआइमा में  बसपा नेता की जो हत्या हुई, उसपर बसपा नेता पहले भले ही चुप्पी साध लिए थे लेकिन अब धीरे धीरे करके हमला करना चालू कर दिया है।

दरअसल योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनने के बाद ही बसपा नेता की हत्या हुई। वहीँ अब मायावती के खास और राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने आरोप लगाया है कि मो. शमी के हत्यारे यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य की शरण में हैं। उन्होंने यहां तक दावा किया कि केशव मौर्य ने आरोपियों को अपने घर में जगह दी है। इसीलिये वो पकड़े नहीं जा रहे। 

बसपा नेता ने आरोप लगाया कि सीएम योगी आदित्यनाथ एक तरफ तो थानों का निरीक्षण करते हैं और वहीं दूसरी तरफ बीएसपी नेता की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कराने में नाकाम साबित होते हैं। इससे साफ है कि थानों व दफ्तरों का सीएम योगी का निरीक्षण सिर्फ दिखावा है।
 

रेलवे में इच्छुक लोगों के लिए बेहतरीन वेकैंसी, जल्द करें आवेदन..

वैकेंसी:- अगर आप भी रेलवे में नौकरी करने के लिए इच्छुक है तो आपके लिए एक अच्छा मौका है, इसको पूरा करने का। दरअसल वेस्‍ट सेंट्रल रेलवे में कई पदों पर वैकेंसी निकली है. जिसमे उम्‍मीदवार 9 नवंबर से पहले आवेदन कर सकते हैं.

45 वेल्‍डर: 8 टेक्‍नीशियन: 39 फिटर: 53 योग्यता- कैंडिडेट मान्यता प्राप्त बो…
कुछ इस प्रकार है डिटेल:- 
वैकेंसी – 145

पद का नाम- इलेक्ट्रिशियन/फिटर: 45

वेल्‍डर: 8

टेक्‍नीशियन: 39

फिटर: 53

योग्यता- कैंडिडेट मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/12वीं पास हो या आईटीआई कर रखा हो.

उम्र सीमा- 1 अगस्‍त से पहले उम्र 24 साल से अधिक उम्र ना हो.

चयन प्रक्रिया- चयन मेरिट लिस्‍ट के आधार पर किया 

जाएगा.

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने दिल्ली पहुँच कर दिया इस्तीफा..!! 

दिल्ली:- यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज कर एक इतिहास रच दिया था। जिसके बाद यूपी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बनाया गया। पद संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिल्ली पहुचें। 

आदित्यनाथ योगी ने दिया इस्तीफा..

  • आप बतादें पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के बाद पार्टी ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया।
  • तो वही केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है।
  • इसी क्रम में आदित्यनाथ योगी दिल्ली पहुचे जहाँ पर उन्होंने ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।
  • साथ ही साथ सांसद साथियों से भी मुलाकात की।

ये रही वजह:-
दरअसल मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने लोकसभा सांसद के तौर पर अपना इस्तीफा दे दिया है। नियम के अनुसार, मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए आदित्यनाथ योगी लोक सभा में सांसद इत्यादि नहीं रह सकते हैं। जिसके वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

सुप्रीम कोर्ट का मोदी सरकार पर कड़ा रुख, इस बड़े मामले में दो हफ्ते के अंदर मांगा जवाब..!!

​सुप्रीम कोर्ट:- 

8 नवम्बर 2016 को पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए 500 और 1000 के पुराने नोट बंद करने का एलान किया था। पीएम ने नोट बदलने की अंतिम तारीख 30 दिसम्बर तक दिया था। वहीँ अब सुप्रीम कोर्ट ने नोट बदलने की समय सीमा को लेकर केंद्र सरकार और आरबीआई से जवाब मांग है।

दरअसल आपको बतादें कोर्ट ने दो हफ्ते के अंदर इसका जवाब मांगा है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से सभी को पुराने नोट बदलने की मंजूरी क्यों नहीं दी गई है ? बता दें कि सिर्फ NRI को ही पुराने नोट बदलने की मंजूरी सरकार ने दी है। मामले की अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होगी।

बता दें कि केंद्र सरकार ने शुरुआत में कहा था कि पुराने नोट 30 दिसम्बर तक रिजर्ब बैंक सहित बैंकों में बदले जा सकेंगे। इसके बाद 31 मार्च तक सिर्फ रिजर्ब बैंक में बदले जा सकेंगे।