बुरे फंसे नवजोत सिंह सिद्धू, कोर्ट में दायर हुई याचिका.!

SamacharUP:- कॉमेडी और राजनीति में मशहूर पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अब एक बड़ी मुसीबत में फंस गए है। उनपर अश्लील जोक सुनाने को लेकर आरोप लगा है।

दरअसल सिद्धू पर आरोप लगने का कारण है कपिल शर्मा के शो में अश्लील जोक सुनाने को लेकर। हाईकोर्ट के वरिष्‍ठ वकील एचसी अरोड़ा का कहना है कि सिद्धू ने शनिवार (8 अप्रैल) की रात को प्रसारित हुए शो में अश्‍लील जोक सुनाया। इस तरह की अश्‍लीलता पर भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्‍ट के तहत सजा हो सकती है।

अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्‍यून को उन्‍होंने बताया, ”उन चुटकुलों से मैं आहत हुआ। मैं वह शो पत्‍नी और बेटियों के साथ देख रहा था। स्थिति यहां तक पहुंच चुकी है कि मुख्‍यमंत्री को अपने कैबिनेट साथी के काम में दखल देनी चाहिए।” अरोड़ा ने कहा कि वे इस शो की वीडियो क्लिप ढूंढ़ रहे हैं। शो में एक मंत्री को इस तरह की द्विअर्थी बात नहीं कहनी चाहिए। 

बता दें कपिल शर्मा के शो में आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा अपने फ़िल्म के प्रमोशन के लिए शो में आये हुए थे जिसमें सिद्धू ने ये जोक सुनाया था।

दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका..!

​Delhi:- दिल्ली नगर निगम चुनाव के अब ज्यादा दिन नही बचे हैं, ऐसे में पार्टियां चुनावी हथकंडा अपनाने में जुटी हुई है। वहीं चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लग गया है।

दरअसल आने वाले 23 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी, लेकिन उससे पहले ही भाजपा ऐसा झटका लगा जिसे सुन आप आप भी हैरान जो जाएंगे कि आखिर से पहले भाजपा की छः सीटों पर कैसे हार रही है?

दरअसल आपको बतादें चुनाव आयोग ने बीजेपी के छह उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया है। जिसकी वजह कुछ और नही बल्कि पार्टी ने उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी करने में छह घंटे से ज्यादा की देरी कर दी जिसके चलते उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हो गया।

हालांकि पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस बारे में क्या लापरवाही हुई इस बारे मे जल्द से जल्द पूरी जानकारी मांगी है जो सीधे अमित शाह तक जाएगी।

जल्द करें आवेदन CRPF में 10वीं पास के लिए भर्ती…

भर्ती:- ​अगर आप भी चाहतें है देश की सेवा करना, CRPF की वेकैंसी देखते रहते है, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। दरअसल CRPF में कई पदों पर वेकैंसी निकली है।

पूरी जानकारी यहां देखें…

संस्थान का नाम

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF)

पदों की संख्या

240

आवेदन की आख‍िरी तारीख

5 अप्रैल 2017

योग्यता

10वीं, 12वीं, इंजीनियरिंग करने वाले लोग कर सकते हैं आवेदन
उम्र

21 से 30 साल के बीच हो उम्र
चयन प्रक्रिया

फिजिकल टेस्ट, फिजिकल इफिसिएसी टेस्ट और दस्तावेजों की जांच के आधार पर होगा चयन

इसके लिए आप ऑफिश‍ियल वेबसाइट crpf.nic.in पर जाकर आवेदन करें.

EVM गड़बड़ी: यहाँ हुआ अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर, 600 लोगों ने दिया हलफनामा.!

samacharUP:- ​ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर मामला शांत होने का नाम नही ले रहा। बीते पांच राज्यों के नतीजों के बाद विपक्ष लगातार ईवीएम मशीन में गड़बड़ी को लेकर विरोध तो कर ही रह था। तो वहीं अब एक मामला सामने आ रहा जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

दरअसल कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश के भिंड में जो घटना घटी उसके बाद से तो ये चिंगारी से आग का रूप लेना चालू कर दिया है। यही कारण है कि अब मुम्बई के बीएमसी चुनाव में भी ईवीएम गड़बड़ी का मामला सामने आ रहा है।

दरअसल मुम्बई के वकोला इलाके में 600 से ज्यादा लोंगों ने बाकायदा जनहित याचिका दायर की है। जिसमे उन्होंने कहा कि वो अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट किया था लेकिन कई के वोर्ट उन्हें मील ही नही। जिसपर 600 लोंगो ने इस बात की शिकायत की और अदालत को दखल देने का आग्रह किया।

बतादें ये मामला मुम्बई के वकोला इलाके में वार्ड नंबर 88 का है। जहां पूरे 13 उम्मीदवार थे उन्ही में से एक निर्दलिय नीलोत्पल मृणाल भी थे। ये सीट शिवसेना के खाते में गयी, लेकिन उन्हें मात्र 375 वोर्ट मिले। जिसपर 600 लोंगों ने बाकायदा अपने आईडी प्रूफ के साथ साइन करके नाम पता मोबाइल नंबर समेत अदालत में अर्जी दी है। 600 लोगों के अलावा भी और कई लोग इसके साथ खड़े दिखे।

सोर्स:-एनडीटीवी

आदित्यनाथ योगी के इस बयान से पुरे देश की सियासत में मची खलबली..!

उत्तर प्रदेश:- प्रदेश में उस वक़्त सियासत गरमा गयी, जब सुबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने ऐसा बयान दे डाला जिससे पुरे देश में सियासी हलचल मच गयी. योगी के इस बयान के बाद  सभी राजनितिक पार्टियों ने उन पर जबानी हमला बोला।

दरअसल आप बता दें की एक टीवी को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने हिन्दू राष्ट्र की अवधारणा से संबंधित बयान दिया था, जिस पर उनपर सभी पार्टियों ने जमकर हमला बोला.  बसपा सुप्रीमो मायावती ने जहां योगी आदित्यनाथ के इस बयान को असंवैधानिक ठहराया है, वहीं सीपीआई के वरिष्ठ नेता डी राजा ने इसे काफी खतरनाक बताया है।

 

AlsoRead-

ये था आदित्यनाथ योगी का  बयान...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि हिन्दू राष्ट्र की अवधारणा सही है। योगी ने हिन्दुत्व को लेकर अपनी सरकार का पक्ष बड़े ही बेबाकी से रखा था।  योगी आदित्यनाथ ने इंटरव्यू में कहा कि अवैध बूचडख़ानों पर सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के फैसलों को लागू किया जाएगा। योगी ने कहा था कि अवैध बूचडख़ानों को बंद कराया जाएगा, जबकि लाइसेंसधारी को परेशान नहीं किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने उठाया सख़्त कदम, इन विधायकों की सदस्यता होगी रद्द..!!

चुनाव आयोग:- ​बीते पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने ये सख्त आदेश दिया था कि चुनाव में खर्च सीमा अगर 2लाख से ऊपर हुआ तो उनपर कार्यवाई होगी।

लेकिन चुनाव खत्म हुआ महीने बीत गए और अभी तक कुछ विद्याक अपने चुनाव खर्च का व्यौरा चुनाव को नही दिए। जिसके लिए अब आयोग ने सख्त निर्देश दिया है। 

आयोग ने कहा जिन विधायकों ने अब तक अपने चुनाव खर्च करा ब्योरा नहीं दिया है वह दस अप्रैल तक हर हाल में लेखा-जोखा आयोग की आय-व्यय समिति के सामने पेश करें दें वर्ना विधानसभा सदस्यता खतरे में पड़ सकती है। 

बतादें की जिनके खर्चे का लेखा जोखा अगर नही मिलेगा तो उनके खिलाफ बतौर नोटिस जारी किया जाएगा। और उनपर सख्त कार्यवाई की जाएगी। यहां तक कि उनकी विधायकी भी खतरे में आ सकती है।

Source:- livetoday

इस IPL10 में जाने क्या कुछ नया होने वाला है..??

IPL10- आज से आईपीएल को रोमांच शुरू हो जायेगा, क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये कोई त्यौहार सा कम नहीं है. इस दसवें सीजन में बहुत कुछ नया भी देखने को मिलेगा. आईपीएल 10 मैच के शुभारंभ से पहले रंगारंग कार्यक्रम और फिर शुरू हो जाएगा 47 दिनों का रोमांच। इस पूरे सीजन में 60 मैचों का मनोरंजन सभी क्रिकेट प्रेमियों को देखने को मिलेगा।

आइये जानते  हैं इस सीजन में क्या कुछ नया होने वाला है..?

  • अब तक के सीजन में ऐसा पहली मौका है जब ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राउडर्स नहीं खेल रहे होंगे। क्योंकि इस बार आरसीबी और हैदराबाद के बीच उद्घाटन मुकाबला होगा।

  •  इस आईपीएल में पहली बार कोई युएई को खिलाडी खेलेगा. यूएई में आईपीएल ब्वॉय के नाम से सुर्खियों में आए चिराग सुरी गुजरात लॉयंस की तरफ से खलेंगे।

  • ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर ग्लेन मैक्सवेल पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते नजर आएंगे। किंग्स इलेवन पंजाब ने पिछले सीजन में कप्तान रहे मुरली विजय की जगह उन्हें टीम की कमान सौंपी है।

  •  लगातार ९ आईपीएल में कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस बार एक खिलाड़ी के तौर मैदान पर होंगे, न कि कप्तान के रूप में।

  • अफगानिस्तान के खिलाड़ी पहली बार आईपीएल में खेलते दिखेंगे। 18 वर्षीय राशिद खान के अलावा अनुभवी मो. नबी हैदराबाद सनराइजर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।

  • आईपीएल 2017 में पहली बार हेलमेट कैम का इस्तेमाल किया जाएगा। आईपीएल फैंस के लिए अब और बारीकी से मैच देखने का मौका मिलेगा। बिग बैश लीग में इसका प्रयोग किया जा चुका है।

‘कर्जमाफी नहीं योगी सरकार ने दिया है किसानो को धोखा…’

लखनऊ:- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले  भाजपा ने वादा किया था कि अगर चुनाव जीत गए तो किसानों का पूरा कर्ज माफ कर दिया जाएगा। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने मंगलवार को किसानों का एक लाख कर्जमाफी सहित कुल 36,359 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया।

लेकिन वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किसानों के एक लाख रुपये के कर्ज की माफी को किसानों के साथ धोखा करार दिया है।

  • दरअसल अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि वादा पूरा कर्ज माफ करने का हुआ था। इस तरह सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। सरकार की इस फैसले से किसान ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

बात दें मंगलवार को प्रदेश सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में किसानों का एक लाख कर्जमाफी सहित कुल 36,359 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। इस तरह यूपी के 2 करोड़ 15 लाख लघु और सीमांत किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ किया गया है।

 

अभी-अभी: टीवी एक्ट्रेस राखी सावंत हुईं गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला.?

मुंबई-अपने बेबाक बयान से मशहूर टीवी एक्ट्रेस राखी सावंत को आज (4अप्रैल ) पंजाब पुलिस ने मुंबई से गिरफ़्तार कर  लिया  है. ये ऐसा कोई पहला मामला नहीं है जब राखी सावंत को शर्मिन्दगी का सामना करना पड़ा.

 

ये थी वजह..

 

राखी ने कहा था, मैंने बचपन में पढ़ा था कि वाल्मिकी जी एक डाकू से एक संत बन गए, मीका जी भी उसी तरह बदल गए। इस टिप्पणी के बाद वाल्मिकी समुदाय के लोगों ने अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया था।

वहीं अरेस्ट वॉरंट जारी होने के बाद राखी सावंत ने कहा था कि वह बेकसूर है, जो सोशल वर्क करने में विश्वास करती हैं। राखी ने कहा था कि मैं सलमान खान नहीं हूं, मैं राखी सावंत हूं। मेरे ऊपर चार्ज लगाने से किसी को कुछ नहीं मिलेगा। मैं एक आम लड़की हूं जो सोशल वर्क और फिल्मों में काम करती है। बता दें कि राखी के खिलाफ यह अरेस्ट वॉरंट लुधियाना की एक कोर्ट ने जारी किया था।

 

 

सूत्रों की माने तो ये मामला पिछले साल का है, जिसमे राखी के खिलाफ वारंट 9 मार्च को जारी किया था, लेकिन राखी सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश नहीं हुई थी.

अगर बंद हो जायेगा EVM मशीन से चुनाव, तो पुरे देश को उठाना पड़ सकता है ये खामियाजा.!

दिल्ली :- EVM गड़बड़ी को लेकर विपक्षियों का आरोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. जैसे ही मामला थोड़ा शांत हुआ था वैस ही मध्यप्रदेश के भिंड में हुई घटना से एक बार फिर से ये बड़ा मुद्दा बनने लगा है. ऐसे में  दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने चुनाव आयोग को खुली चुनौती देने की ठान ली है.

 

एक प्रेस कांफ्रेंस में अरविन्द केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा “चुनाव आयोग पर सवाल खड़े होते हैं। चुनाव आयोग सॉफ्टवेयर का नाम बताए। हमने चिट्टी लिखी है कि हमारे पास सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट हैं जो आपको बता देंगे कि इसमें सॉफ्टवेयर कौन सा है। सॉफ्टवेयर में बग भी डाल दिया गया है।”

 

EVM पर मची तनातनी को देखते हुए तो अगर चुनाव आयोग ने  इसे बंद करा कर वापस बैलट पेपर द्वारा चुनाव कराने का फैसला ले लिया तो इसका खामियाजा पुरे देश को उठाना पड़ सकता है. क्योंकि बैलेट पेपर के इस्तेमाल के दौरान होने वाली धांधली और गुंडई से सभी भली प्राकर से परिचित हैं।