अभी अभी: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दो दिन के भीतर evm सील करने के निर्देश.!

देहरादून:- बीते पांच राज्यों के चुनाव के बाद जिस तरह से evm गड़बड़ी का मामला सामने आया वो अब रुकने का नाम नही ले रहा है। विपक्ष लगातार इसपर सवाल खड़े रहे है। वहीं अब इसपर ताज़ा मामला सामने आया है जब हाईकोर्ट ने गंभीरता दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर सभी ईवीएम सील करने के निर्देश दे दिए हैं।

दरअसल उत्तराखंड हाईकोर्ट में कुछ दिन वोटिंग में हुई गड़बड़ी को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। जिसपर हाई कोर्ट ने राज्य के 6 और विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम सील करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि 48 घंटे के भीतर सभी ईवीएम सील कर दिए जाएं। सभी राजनीतिक दलों से 6 हफ्ते के भीतर जवाब मांगा गया है।

Source:- google

गौरतलब है की विकासनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नवप्रभात हार गए थे। और बीजेपी के मुन्ना सिंह ने जीत दर्ज की थी। जिसके बाद नवप्रभात ने ईवीएम को लेकर शिकायत की थी। हाई कोर्ट ने पहले चुनाव आयोग और बीजेपी प्रत्याशी को नोटिस भी भेजा था। बात दें ये आदेश जस्टिस सर्वेश कुमार गुप्ता ने दिया। 

आजम खान ने दिया पीएम मोदी को धमकी,’मुह दिखाने लायक नही रहेंगें प्रधानमंत्री..’

उत्तर प्रदेश:- अपने बेबाक बयान से हमेशा चर्चा में बने रहने वाले समाजवादी पार्टी के फायरब्रांड नेता आजम खां एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। इस बार उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री को टारगेट करते हुए धमकी दे डाली है।

दरअसल आजम खां ने पीएम मोदी को मुसलमानों को परेशान न करने की सलाह दी है। आजम खां ने कहा कि मोदी जी मुसलमानों को परेशान न करें, वरना मुसलमानों को सोचना पड़ेगा कि उन्हें कहां जाना है। यदि हम संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) में चले गए तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दुनिया को मुंह नहीं दिखा सकेंगे। पूरी दुनिया के सामने बेइज्जत होना पड़ेगा। 

  • इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा जो व्यक्ति सात फेरे लेने के बाद भी अपना धर्म न निभा सके वह दूसरे की पत्नी का क्या ख्याल रखेगा। मोदी जी पहले अपनी पत्नी को हक दें। आजम खां ने साफ कहा कि तीन तलाक के मामले में सिर्फ शरीयत का कानून ही माना जाएगा।

गौरतलब है कि बीते दिन मोदी ने एक तीन तलाक को बंद करने के लिए समर्थकों को आगे आने की अपील की थी। 

इस दिग्गज कांग्रेसी नेता के कमान सम्भालते ही मध्यप्रदेश में बढ़ जायेगी भाजपा की मुश्किलें.!

​मध्य प्रदेश:- अगले साल 2018 में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे मे चुनाव जीतने के लिए सभी दल पुरजोर कोशिश में लग गए है। जहाँ भाजपा अपने कामो को बढ़ाने में लगी हुई है तो वही कांग्रेस के लिये ये चुनौती से कम नही होगा।

इसी को मद्देनजर देखते हुए इस बार कांग्रेस पार्टी बाद फेरबदल कर सकती है। दरअसल कांग्रेस अपनी राजनीतिक बदहाली को दूर करने के लिए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे उन बड़े राज्यों में पार्टी की वापसी के लिए जोर लगाने की कोशिश करेगी जहां बीते दस-बीस सालों से वह सत्ता से बाहर है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बड़ी चुनौती साबित होने वाली है ऐसे में कांग्रेस की तरफ से तीन बड़े चेहरा जो सामने आ रहा है वो दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के बीच अंदर आपसी खींचातानी मची हुई है।

गुजरात के बाद मध्यप्रदेश इस क्रम में पार्टी की प्राथमिकता सूची में है जहां एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सूबे की कमान सौंपने की चर्चा गरमाने लगी है। पर सबसे बड़ा सवाल फिर से खड़ा है-क्या इस बार प्रदेश के बड़े चेहरे अपना प्रभुत्व छोड़कर पार्टी के हित के लिए तैयार होंगे? या फिर क्या नेतृत्व स्वतंत्र फैसला लेने की हिम्मत दिखा पाएगा?

Source:- Google
  • पार्टी सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश के मौजूदा प्रदेश नेतृत्व के सहारे शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता को चुनौती नहीं दी जा सकती इस बात का हाईकमान को भी अहसास है। इसीलिए उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों और दिल्ली के निगम चुनावों के नतीजों के बाद कांग्रेस नेतृत्व मध्यप्रदेश की कमान दमदार चेहरे को सौंपने पर गंभीर है। मगर हाईकमान के सामने सबसे बड़ी चुनौती मध्यप्रदेश के कांग्रेसी दिग्गजों दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य के बीच आपसी अंदरुनी खींचतान मचा हुआ है। 

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले कुछ दिनों में  अगर तीनो नेताओं के आपसी सहमति से बात बनी तो ज्योतिरादित्य सिंधिया को कमान सौंपा जा सकता है या नही.?

दिल्ली MCD चुनाव जीतने के पीछे का सच आया सामने, इस तरह से भाजपा ने..

Samacharup.com:- दिल्ली एमसीडी के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड जीत से हर तरफ ये सवाल जरूर चल रहा है कि क्या भाजपा चुनाव evm की गड़बड़ी से जीती.? विपक्ष भी लगातार इस पर हमला कर रहा हैं।

तो आइए हम आपको बताते है भाजपा ने दिल्ली MCD चुनाव में कैसे प्रचण्ड जीत हासिल की..



मोदी लहर

 इसमें कोई दो राय नही है कि जबसे नरेंद्र मोदी ने गद्दी सम्भाली है तभी से मानो एक लहर दौड़ पड़ा है और युवा मोदी को पसंद भी कर रहे है। दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की पॉजिटिव इमेज और हाई रेटिंग ने बीजेपी उम्मीदवारों की राह को आसान कर दिया। चुनाव भले ही एमसीडी का था, लेकिन केंद्र के नाम पर पार्षद उम्मीदवारों को भी फायदा मिला।

पार्षदों को हटाकर मास्टरस्ट्रोक:- 

बीते 10 साल बीजेपी एमसीडी की सत्ता पर काबिज थी। सत्ता विरोधी लहर की बात भी कही जा रही थी, लेकिन बीजेपी ने किसी भी मौजूदा पार्षद को टिकट ने देकर इस फैक्टर को ही एक तरह से खत्म कर दिया। नए चेहरों की वजह से करप्शन और काम न करने की शिकायतें खत्म सी हो गईं।

कांग्रेस भी बनी जीत का कारण:- 

दरअसल कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में 9 फीसदी वोट मिले थे, जबकि इस बार वह 21 पर्सेंट वोट पाने में सफल रही। इस तरह एमसीडी चुनाव का मुकाबला पूरी तरह त्रिकोणीय हो गया। कांग्रेस के खाते में गए ज्यादातर वोट ‘आप’ के थे। इस तरह बीजेपी को आप और कांग्रेस के बीच वोट बंटने का बड़ा फायदा मिला।

कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, दो दर्जन से अधिक नेता BJP में शामिल

दिल्ली:- ​अगर इस वक़्क्त सबसे बुरी स्थिति किसी भी पार्टी की चल रही है तो वो है कांग्रेस पार्टी, लगातार निराश प्रदर्शन के बाद इसका असर सीधे तौर पर पार्टी नेताओं पर दिख रहा है जो पार्टी को छोड़ने पर आ गए है।

दअरसल पार्टी छोड़ने का सिलसिला कांग्रेस पार्टी में रुकने का नाम नही ले रहा है, अरुणांचल प्रदेश में आज ईटानगर परिषद (IMC) के 23 कांग्रेस पार्षद ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा मे शामिल हो गए।

बता दें कि इटानगर नगर परिषद में 30 पार्षद है जिसमें से 26 कांग्रेस के थे। एक सदस्य के निष्कासन के बाद यह आकड़ा 25 हो गया था। अब 23 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के मात्र 2 पार्षद ही बचे। 

BJP में शामिल होने के उनके निर्णय की सराहना करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व वाली यह पार्टी बिल्‍कुल अलग है। यहां सबसे पहले राष्‍ट्र है उसके बाद कोई और मुद्दा।

बड़ी खबर: MCD चुनाव हारने के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा..

दिल्ली:- MCD चुनाव के नतीजे लगभग सामने आ चुके है जहाँ भाजपा तीनो नगर निगम पर भारी मतों से विजयी हो रही है। 

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी इस बार पहले से बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की लेकन पार्टी के अध्यक्ष और बड़े नेता अजय माकन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्हीने कहा’ हमने थोड़ी वापसी की है, लेकिन और बेहतर की उम्मीद थी। साथ ही कहा वो जनता के आदेश का सम्मान करते हैं और नैत‌िकता के आधार पर ‌इस्तीफा देते हैं। अब वो एक साल तक कांग्रेस में कोई पद नहीं लेंगे।

बात दें दिल्ली तीनो नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत होने जा रही है।

आठवीं पास के लिए निकली बेहतरीन जॉब्स, समय कम है जल्द करें आवेदन..

शिक्षा/नौकरी:- ​अगर आप ज्यादा पढ़ाई नही किये है और नौकरी के तलाश में है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आप सिर्फ आठवीं तक ही पढ़ाई किये हुए है तो आपके लिए बेहतरीन मौका है आजमाने का।

बात दें फ़ूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (FDAD) द्वारा क्लर्क, सहायक के 8 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे गए है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 12 मई 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।

कुल पद-

8

पद विवरण- 

क्लर्क (क्लास III)- 3 पद

माली (क्लास IV)- 1 पद

पैकर (क्लास IV)- 2 पद

कर्मचारी- 1 पद

स्वस्थ्य सहायक- 1 पद
आयु सीमा:- 18 से 42 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता:- 8वीं/ 10वीं/ 12वीं

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

अंतिम तिथि:- 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 12 मई 2017

कैसे आवेदन करें

आवेदन के लिए आप अधिकारिक वेबसाइट

www.fdaharyana.org पर जाकर ये फॉर्म भर सकतें है।

बड़ी खबर- छः कांग्रेसी नेता पार्टी से किये गए निष्काषित..!

SAMACHARUP.COM


देहरादून:- कांग्रेस की स्थिति दिन प्रति दिन खराब होती चली जा रही है। जहां एक तरफ पार्टी की लगातार हार से सभी नेताओं के माथे पर सिकंज बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ देहरादून में कांग्रेस ने 6 लोंगों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया।

दरअसल ये देहरादून कांग्रेस अनुशासन समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले छह लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. केएस राणा ने बताया कि चंपावत जिले से पूरण सिंह कठायत एवं सूरज प्रहरी, बागेश्वर से रणजीत सिंह डसीला, हरिद्वार जिले के खानपुर से मो. आजम, रुड़की से बिट्टू शर्मा तथा हरिद्वार शहर से सचिन बेनीवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं पार्टी कार्यक्रमों में अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। 

Source: jagran

दिल्ली चुनाव नतीजे से पहले ‘आप’ ने चली बड़ी चाल, रद्द हो सकतें है चुनाव.!!

​दिल्ली:- बीते दिन 23 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम चुनाव का वोटिंग पूरा हुआ है जिसका रिजल्ट 26 अप्रैल को आएगा। लेकिन उससे पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं में हार का खौफ साफ नजर आने लगा है।

  • चुनाव नतीजा आने में अभी दो दिन बाकी है लेकिन उससे पहले आम आदमी पार्टी के एक नेता ने पहले ही संभावना जता दी है कि इस बार ऊंट किस करवट बैठने वाला है।

दरअसल चुनावी एक्जिट पोल को लेकर जब आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री गोपाल राय से पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर EVM के हिसाब से माने तो सर्वे सही है, यही नहीं हमारी हालत तो इससे भी बुरी होने वाली है। लेकिन अगर जनता की चली तो हमारी पार्टी ही नंबर एक पर है और बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि मतदान के दिन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की गड़बड़ी की खबरें दिल्ली के हर क्षेत्र से आ रही हैं। 

Source:- लाइव टुडे

फ़ोटो साभार:- India.com

पंजाब नेशनल बैंक में निकली कई पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन..

नौकरी:- अगर आप भी बैंक में नौकरी के लिए इच्छुक है और वेकैंसी देखते रहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।

दरअसल पंजाब नेशनल बैंक में कई पदों पर भर्तियां निकली है, जो अभ्यर्थी इसके लिए इच्छुक हो वो जल्द से जल्द इस फॉर्म को भरे और नौकरी परीक्षा दें।

जानकारी इस प्रकार हैं:-

 

कुल पदों की संख्याः 45

आयु सीमाः 21 से लेकर 35 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य

शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से स्नातक एवं अन्य योग्यताएं

अंतिम तिथिः 06 मई, 2017

आवेदन शुल्कः

-सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये

-सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये

कैसे करें आवेदनः

विज्ञापित पदों पर आवेदन के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि तक संबंधित पते पर भेज दें।

और डिटेल्स में अगर आपको जानकारी चाहिए तो आप PNB के वेबसाइट पर जाकर देख सकतें हैं।