UP CHUNAV पर महाओपिनियन पोल: देखें 7 एजेंसियों के सर्वे में किसे मिल रही कितनी सीटें

डीबी लाइव के सर्वे में सपा की जीत का दावा

0
155
opinion poll, up election, samacharup, up breaking news, SAMACHAR UP

SAMACHAR UP : यूपी में सात चरणों में मतदान के बाद 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे। इस बीच, सात एजेंसियों ने सर्वे किया है। इनमें से छह ने जहां एक बार फिर बीजेपी सरकार की भविष्यवाणी की है तो वहीं एक एजेंसी का दावा है कि इस बार अखिलेश के नेतृत्व में सपा की सरकार बनने जा रही है। up opinion poll

टाइम्स नाउ वीटो का सर्वे

टाइम्स नाउ वीटो के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी 240 सीट, सपा को 143 सीट, बीएसपी को 10 और कांग्रेस को 8 सीटें मिलने का दावा किया गया है।

इंडिया न्यूज-जन की बात का ओपिनियन पोल

इंडिया न्यूज और जन की बात की ओर से किए गए ओपिनियन पोल के आंकड़े बताते हैं कि बीजेपी को 226-246 सीट, सपा 144-160 सीट, बीएसपी को 8-12 सीटें मिलेंगी तो कांग्रेस को महज 0-1 सीट मिल सकती है।

इंडिया टीवी के सर्वे में भी बीजेपी की जीत

इंडिया टीवी की ओर से प्रसारित किए गए सर्वे में कहा गया है कि बीजेपी को 230-235 सीटें मिल सकती हैं। सपा 160-165 सीटों पर कब्जा कर सकती है। बीएसपी को महज 2-5 सीटें मिलने की बात कही गई है तो कांग्रेस 3-7 सीटों पर सिमट सकती है।

UP की चुनावी कथा: जब पूर्वांचल की राजनीति में हुई बाहुबलियों…

डीबी लाइव के सर्वे में सपा की जीत का दावा

डीबी लाइव के ओपिनियन पोल के नतीजे बताते हैं कि इस बार यूपी में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बन सकती है। सपा को 203-211 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को 144-152 सीटें लेकर विपक्ष में बैठना पड़ सकता है। बीएसपी को 12-20 सीटें मिलने का दावा किया गया है तो वहीं कांग्रेस को भी 19-27 सीटें मिल सकती हैं।

रिपब्लिक-पी मार्क के सर्वे में किसे कितनी सीटें

रिपब्लिक टीवी और पी मार्क के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 252-272 सीट, सपा 111-131 सीट, बीएसपी को 8-16 सीट और कांग्रेस को सबसे कम 3-9 सीटें मिल सकती हैं।

UP की चुनावी कथा: जब पूर्वांचल की राजनीति में हुई बाहुबलियों…

पोलस्टार न्यूज एक्स का सर्वे

पोलस्टार न्यूज एक्स के ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी को 235-245 सीटों पर जीत मिल सकती है। सपा को 120-130 सीटें मिल सकती हैं। बसपा 13-16 सीटें जीत सकती है तो कांग्रेस को 4-5 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।

क्या कहता है पोल्स ऑफ पोल्स

यदि इन सात एजेंसियों के सर्वे का औसत जाए तो उसके मुताबिक योगी एक बार फिर यूपी के सीएम बनने जा रहे हैं। बीजेपी 221-231 सीटें जीत सकती है। एसपी को 147-157 सीटें मिल सकती हैं। बीएसपी 7-13 सीटें जीत सकती है तो कांग्रेस को 5-9 सीटों के साथ संतोष करना पड़ सकता है।  SAMACHAR UP