Thursday, March 28, 2024

​हर तिल में छुपा है एक राज, जानिये क्या कहते हैं आपके चेहरे पर मौजूद तिल

SamacharUP- हर तिल में छुपा है एक राज… कहते हैं इस दुनिया में कोई भी चीज़ बेमानी नहीं होती, हर चीज़ का एक मतलब जरूर होता है भले ही वो हमारे शरीर पर मौजूद एक छोटा सा तिल ही क्यों ना हो। हमारे शरीर के अलग अलग अंगों में तिल होते है। कुछ तिल जन्मजात होते हैं तो कुछ समय के साथ शरीर पर आते हैं। चलिये जानते हैं, आपके चेहरे के अलग-अलग जगहों पर मौजूद तिल, क्या कहते हैं आपके विषय में।


होंठ के बीच में मौजूद तिल

अगर आपके होंठ के बीच में तिल मौजूद है तो आपको अपने वजन का खासा ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए अपने खान-पान पर कंट्रोल रखे। साथ ही, ऐसे लोग कभी भी अपने पार्टनर से संतुष्ट नहीं होते हैं।

आँखों के पास तिल

जिनके आँखों के पास तिल होता है वो दिखने में तो काफी खूबसूरत लगता है पर इन तरह के लोगों एक ख़ास समस्या से झूझना पड़ता है। ऐसे लोगों अपने जिंदगी में संतान होने में समस्या आ सकती है। साथ ही इनके ऊपर संतान सुख का भी खतड़ा मंडराता है।

Also Read- जल्द ही आएगा ‘बैटरी-फ्री’ सेल फ़ोन, जानिए कैसे करेगा यह काम


माथे के बीचों-बीच तिल

जिन लोगों के माथे के बीचों-बीच तिल होता है उन्हें बचपन से अपनी आजादी काफी पसंद होती है। इन लोगों को अलग-अलग जगहों पर घूमना काफी पसंद होता है। ये लोग बिज़नस करने में माहिर माने जाते हैं।

दायीं गाल पर तिल

यदि आपके दायीं गाल पर तिल है तो आप अपने माता-पिता को बहुत सम्मान देते हैं। आपको अपने जिंदगी में धन, शौहरत, स्वास्थ्य, प्यार सभी का सुख मिलेगा। ऐसे लोग काफी खुशमिजाज होते हैं। इन लोगों को कभी भी धन का अभाव नहीं झेलना पड़ता।

Also Read- यहाँ के पुरुष गड़ी हुई महिलाओं के लाश से करते हैं शादी !

बाईं गाल पर तिल

ऐसे लोगों को अपनी जिंदगी में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। पर इनकी किस्मत में संतान सुख होता है जिस कारण इनका बुढ़ापा काफी अच्छा होता है। ये लोग हमेशा अपव्यय से काफी परेशान रहते हैं।

नाक पर तिल

ऐसे लोगों के अंदर सोचने की गजब क्षमता होती है।किसी भी समस्या का झट से हल निकाल लेते हैं।  ये अपने व्यवहार के स्वाभिमानी होते हैं। ये अक्सर दूसरों पर फ़तेह हासिल करते हैं। ऐसे लोगों को अपनी जिंदगी में बड़े परिवार का सुख मिलता है।

 

Related Articles

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles