Friday, March 29, 2024

रीता बहुगुणा ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप…

मथुरा:- कुछ समय पहले तक कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी जो कांग्रेस की तारीफों के पुल बाँधा करती थी, वही आज कांग्रेस पर जम कर आरोपी लगा रहीं है।
भाजपा का दामन थाम चुकीं जोशी का कहना है कि लगातार नकारात्मक राजनीति की वजह से ही कांग्रेस डूब रही है। जोशी को लगता है कि अभी कांग्रेस का ग्राफ और गिरना है।

उन्होंने कांग्रेस का विरोध करते हुए कहा शीला दीक्षित को जनता ने अस्वीकार कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को संगठन का अनुभव नहीं है। वह अपने ग्लैमर से खुद जीत सकते हैं, लेकिन कांग्रेस को वोट नहीं दिला सकते। इस विधानसभा चुनाव में पार्टी आठ-दस सीटों पर सिमटकर रह जाएगी।

गौरतलब है कि गुरुवार को मथुरा से लखनऊ लौटते वक्त डॉ.रीता बहुगुणा कांग्रेस के पूर्व विधायक श्याम मिश्रा के आवास पर कुछ समय के लिए रुकीं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले से आम जनता को बेशक परेशानी हो रही हो, लेकिन जनता ने इस फैसले को स्वीकार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशीनगर में हुई रैली में जुटी दो लाख लोगों की भीड़ इसका प्रमाण है। निकाय चुनावों में भाजपा को जीत मिलना साफ इशारा है। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles