Friday, March 29, 2024

राहुल गाँधी का ट्विटर अकाउंट हैक, कांग्रेस ने डिजिटल सुरक्षा पर उठाये सवाल…

SAMACHARUP:-  रात करीब पौने नौ बजे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट हैक कर लिया गया। अकाउंट को हैक करने के बाद उनके हैंडल से उनके और उनके परिवार के बारे में अपशब्द लिखे गए है।

  • उनके अकाउंट से किए गए ट्वीट्स में लिखा गया है, ‘मेरा परिवार देश को पिछले 60 साल से लूट रहा है। मैं भी आम लोगों को लूटना पसंद करता हूं।’ इसके अलावा उनके और उनके परिवार के लिए कई अपशब्द और गाली कहे गए हैं।

hack

लगातार सात ट्वीट के बाद  Legion नाम के हैकर ग्रुप ने इसकी जिम्‍मेदारी ली है। हालांकि, करीब 10 मिनट बाद राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए अपशब्द वाले ट्वीट्स को हटा दिया गया। कुल सात ट्वीट्स किए गए थे।  हैक करने वाले समूह ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में ‘कांग्रेस के हथकंडों का पूरा खुलासा किया जाएगा।’ यह भी लिखा गया कि यह ‘भ्रष्‍टाचार के युग का अंत है।’ राहुल गांधी के कार्यालय ने पुष्टि की है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक किया गया है। इस संबंध में साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

 

हैकिंग के बाद कांग्रेस ने सभी भारतीयों की डिजिटल सुरक्षा पर सवाल उठाए और कहा कि यह देश में मौजूद फासीवादी संस्कृति की असुरक्षा को दिखाता है। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ऐट द रेट ऑफ ऑफिसऑफआरजी की हैकिंग हम सब के ईद गिर्द डिजिटल सुरक्षा की कमी को साबित करता है। हरेक डिजिटल सूचना तक पहुंचा जा सकता है, तोड़ा मरोड़ा जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles