Saturday, April 20, 2024

यूपी के एक गांव में हिलेरी क्लिंटन को जिताने के लिए हो रहा हवन…

लखनऊ :- हिलेरी क्लिंटन के समर्थक सिर्फ अमेरिका में ही नहीं हैं बल्कि भारत में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। उत्तर प्रदेश का एक ऐसा गांव है जहां हिलेरी की जीत के लिए पूजा-अर्चना की गई

hileri

गौरतलब है की अमेरिका में आठ नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होना हैकल होने वाले इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। अमेरिका में होने वाले कल होने वाले इस चुनाव को लेकर भारत में भी उत्साह है। लोग अपने-अपने उम्मीदवार के जीत की कामना कर रहे हैं। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ की तहसील मोहनलालगंज के जबरौली गांव हिलेरी क्लिंटन का समर्थक है। यहां के लोगों ने हिलेरी की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना की और हवन-पूजन भी किया।

jabrouli-07-11-2016-1478483946_storyimage

समर्थन करने की वजह..

दरअसल जबरौली गांव के लोगों का समर्थन हिलेरी को यू हीं नहीं मिला है, बल्कि इसकी एक खास वजह है।  17 जुलाई, 2014 को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपनी संस्था क्लिंटन हेल्थ फाउंडेशन द्वारा जबरौली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। उस दौरान उन्होंने इस गांव को गोद भी लिया था। उस समय ग्रामीण महिलाओं ने बिल से हिलेरी को राष्ट्रपति बनाकर जबरौली लाने के लिए कहा था।

उस समय बिल क्लिंटन सिर्फ मुस्कुराकर चले गए थे। अब हिलेरी के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर जबरौली गांव के लोग मान रहे हैं कि अमेरिका में राष्ट्रपति बन जाने के बाद बिल क्लिंटन अपनी पत्नी हिलेरी के साथ एक बार फिर इस गांव का दौरा करेंगे।

(साभार – हिंदुस्तान)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,900FansLike
2,300FollowersFollow
500SubscribersSubscribe

Latest Articles