Saturday, April 20, 2024

कश्मीर से आये सेब में लिखे मिले भारत विरोधी नारे…

हरियाणा:-सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कश्मीर से सिरसा आए सेब पर भी भारत विरोधी नारे का प्रयोग कर भड़ास निकाली गई है. 

सिरसा की रानियां रोड सब्जी मंडी में कश्मीर से आए सेबों की एक पेटी में कई सेबों पर भारत विरोध नारे लिखे मिले हैं। रेहड़ी वाले सेब खरीद कर ले गए और जब उन्होंने पेटी खोलकर देखा तो सेबों पर नारे देख कर हैरान रह गए।

उन्होंने भारत विरोधी नारे लिखे सेब बेचने की बजाए नाली में फेंक दिए। रेहड़ी वालों ने जब पेटियां खोली तो कई सेबों पर ‘इंडियन डॉग गो बैक’ लिखा मिला। 

देश विरोधी नारे सेब पर मिलने के बाद मामला तूल पकड़ गया और अब खूफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।


सेब कहां से आए और कश्मीर की किस फर्म से सेब खरीदे गए हैं यह सभी सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं। फिलहाल तो इस मामले की शिकायत अभी पुलिस में नहीं दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,900FansLike
2,300FollowersFollow
500SubscribersSubscribe

Latest Articles