LATEST ARTICLES

UP BOARD RESULT: जानें भदोही में किसने किया टॉप

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शनिवार दोपहर को जारी कर दिया गया है। भदोही में 56148 परीक्षार्थियों ने 10वीं और 12वीं का बोर्ड एक्जाम दिया था। हाईस्कूल की परीक्षा में देवेश कुमार कन्नौजिया और इंटर की परीक्षा में शिक्षा देवी ने जिला टॉप किया है।
bhadohi toppers ki list
भदोही हाईस्कूल टॉपर देवेश कन्नौजिया

यूपी टॉप टेन रैंक में भदोही के होनहार

  • हाईस्कूल की परीक्षा में एचआर स्कूल रामनगर, भदोही के छात्र देवेश कुमार कन्नौजिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 600 में 582 अंक प्राप्त हुए। ऑल यूपी रैंक में ये नौंवे स्थान पर रहे।
  • इसी तरह इंटर की परीक्षा में शिक्षा देवी को 500 में 481 अंक प्राप्त हुए। ये कंसापुर राजकीय इंटर कॉलेज की छात्र हैं। इन्होंने इंटर की ऑल यूपी टॉप टेन रैंक में नौंवा स्थान प्राप्त किया।
  • वहीं इंटर कॉलेज रोही की छात्रा आकांक्षा ने हाईस्कूल ऑल यूपी रैंक में दसवां स्थान प्राप्त किया। इन्हें 600 में 581 अंक प्राप्त हुए।
भदोही टॉपर्स की लिस्ट

Bhadohi toppers list

UP Board Result 2024 : एक क्लिक में यहां देखें अपना रिजल्ट

UP बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हो गया है। हाईस्कूल में 89.55% स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। इंटरमीडिएट में 82.6% रिजल्ट रहा। लड़कियों ने हमेशा की तरह लड़कों से बेहतर रिजल्ट दिया।

10वीं में प्राची ने किया टॉप 

परिणाम घोषित होने के बाद यूपी बोर्ड ने 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी की है। प्राची निगम ने पूरे राज्य में टॉप किया है। प्राची को 600 में से 591 अंक प्राप्त हुए हैं।

इंटर के टॉपर्स

Up board results 2024 topper list    

ऐसे करें चेक

  • पहले माध्‍यमिक शिक्षा पर‍िषद की वेबसाइट upmsp.edu.in या http://upresult.nic.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद UP Board Class 12th result 2024 या UP Board Class 10th result 2024 पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, वर्ष और जिले का नाम दर्ज करें। फिर लॉग इन करें।
  • इसके बाद आपकारिजल्‍ट स्‍क्रीन पर दिख जाएगा
       

बीजेपी ने जारी किया 2024 का घोषणापत्र, बड़ा एलान

Samachar UP :लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस बार बीजेपी के घोषणा पत्र की थीम है ‘बीजेपी का संकल्प, मोदी की गारंटी।’ bjp sankalp patra 2024 election

5 साल तक मुफ्त राशन

मोदी की गारंटी में मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी। पीएम मोदी ने कहा कि हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल हो, सस्ती हो।’

आने वाले 5 साल नारीशक्ति की नई भागीदारी के होंगे

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज Women Led Development में दुनिया को दिशा दिखा रहा है। पिछले 10 वर्ष, नारी गरिमा, नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं। आने वाले 5 वर्ष नारीशक्ति की नई भागीदारी के होंगे।

भाजपा के घोषणापत्र की बड़ी बातें- bjp sankalp patra 2024 election

  • 70 साल से ज्यादा के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना में लाने का वादा।
  • 80 करोड़ परिवारों को पांच और साल मुफ्त राशन स्कीम का फायदा।
  • आयुष्मान योजना के दायरे में ट्रांसजेडर भी होंगे।
  • हर घर नल से जल योजना का विस्तार।
  • सरकार की उज्ज्वला योजना जारी रहेगी।
  • राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन की समीक्षा।
  • एमएसपी में बढ़ोतरी जारी रहेगी।
  • हर गरीब को पक्का घर देने की योजना जारी रहेगी।
  • तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा।
  • स्वनिधि योजना का गांवों तक विस्तार होगा।
  • सभी को स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।
  • सीमापार घुसपैठ पर नकेल।
  • मछुआरों के लिए बीमा योजना।
  • मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी।
  • समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी।
  • वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार होगा। इसके तहत वंदे भारत के तीन मॉडल- वंदे भारत स्लीपर, वंदे भारत चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो, दौड़ेंगे।
  • मुद्रा योजना के तहत 20 लाख रुपये के लोन दिए जाएंगे।
  • पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे।
  यहां देखें वीडियो

‘BJP राज में 1 लाख किसानों ने किया सुसाइड’

Samachar UP: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने X पर एक पोस्ट के जरिए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने लिखा- आज देश में हर दिन 30 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा राज में 1 लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली। प्रियंका ने आगे लिखा कि कृषि में इस्तेमाल होने वाली जरूरी वस्तुओं और उपकरणों पर GST वसूली जाती है। 10 साल में न किसानों को MSP मिली, न आय दोगुनी हुई। कर्ज में डूबे किसानों का एक पैसा माफ नहीं हुआ लेकिन चंद उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ माफ कर दिया गया।

कांग्रेस ने किया वादा (Congress manifesto)

प्रियंका ने X पर आगे लिखा कि कांग्रेस सरकार में किसानों का कर्ज माफ होगा। कृषि उपकरण GST मुक्त होंगे। MSP की कानूनी गारंटी होगी। फसलों के नुकसान पर 30 दिन में मुआवजा मिलेगा। नई आयात-निर्यात नीति बनेगी।

कांग्रेस का घोषणा पत्र (Congress Manifesto for 2024 Elections)

  • राष्ट्रव्यापी आर्थिक सामाजिक जाति गणना होगा।
  • अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग और गरीब सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित पर 50% तक का सीमा को हटाने के गारंटी दी गई है।
  • अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के आरक्षित सभी खाली पड़ा 1 वर्ष से भीतर भरे जाएंगे
  • शिक्षा और नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10% आरक्षण बिना किसी भेदभाव के और जाति समुदाय के लोगों को लागू किया जाएगा।
  • संविदा भर्ती के नियमित भारतीय प्रतिस्थापित किया जाएगा और मौजूदा संविदा कर्मियों को सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र में एजेंसी में नियमित किया जाएगा।
  • भूमिहीन को जमीन भी दी जाएगी।
  • व्यापक परामर्श के बाद पार्टी LGBTQIA+ के समुदाय में संबंधित जोड़ों के बीच नागरिक संघों और मान्यता देने के लिए कानून भी लेगी।
कांग्रेस घोषणा पत्र Pdf

कौन हैं डॉ विनोद बिंद, जिन्हें भाजपा ने भदोही से दिया टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने भदोही सीट से प्रत्याशी के नाम का एलान किया है। इस सीट पर बीजेपी ने डॉ विनोद कुमार बिंद ( Vinod bind Bhadohi ) को टिकट दिया है। इस सीट पर I.N.D.I.A गठबंधन से TMC प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे हैं।

पेशे से सर्जन हैं विनोद बिंद

डॉक्टर विनोद कुमार बिंद निषाद पार्टी से मिर्ज़ापुर के मझवा से विधायक हैं। वह पेशे से सर्जन हैं और बिन्द समाज के प्रतिष्ठित लोगों में इनकी गिनती होती है।
Vinod kumar bind ko ticket
Vinod kumar bind
 

रमेश बिंद का टिकट कटा

इसी के साथ बीजेपी ने वर्तमान सांसद रमेश चंद्र बिंद का टिकट गया है। उनको लेकर भदोही की जनता में विरोध की लहर थी। भदोही की जनता बीजेपी से टिकट काटने की मांग कर रही थी।

बिंद वोटर्स की संख्या लगभग 3 लाख 

भदोही लोकसभा में बिंद समुदाय की संख्या लगभग तीन लाख के आसपास है। ऐसे में पार्टी का बिंद समुदाय को टिकट देना एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। वर्तमान सांसद डॉ रमेश चन्द्र बिंद को लेकर पार्टी के अंदरखाने समेत आम लोगों में भी नाराजगी थी। बताया जा रहा है इसी को आधार बनाकर पार्टी ने रमेश बिंद का टिकट काटा है। टोल प्लाजा विवाद से सुर्खियों में आए डॉ विनोद Vinod bind Bhadohi डॉ. विनोद कुमार बिंद अपने समर्थकों के साथ दिसंबर 2022 में वाराणसी और जून 2023 में भदोही के टोल प्लाजा पर हुए विवाद को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। दोनों ही मामलों में विनोद के समर्थकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे।

बीजेपी से नाराज पवन सिंह? इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) ने एलान किया है कि वह बिहार के काराकाट सीट से लोकसभा चुनाव लडे़ंगे। हालांकि अभी उन्होंने ये कंफर्म नहीं किया है कि वह बीजेपी के सीट से चुनाव लड़ेगे या निर्दलीय।

बीजेपी की नई लिस्ट के बाद एलान

बीजेपी ने आज (10 अप्रैल) प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की। इसमें पार्टी में आसनसोल सीट से पवन सिंह का नाम रिप्लेस करके एस.एस. अहलूवालिया को टिकट दे दिया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले पवन सिंह बीजेपी में शामिल हुए थे। कयास लगाए जा रहे थे पवन सिंह को बीजेपी बिहार से चुनाव लड़ाएगी, लेकिन आसनसोल से पवन सिंह की उम्मीदवारी के ऐलान के बाद सभी कयासों पर विराम लग गया। इससे पवन सिंह को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई थी।

पवन सिंह से नाराज भाजपा? Pawan Singh

आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद से बीजेपी पवन सिंह से नाराज चल रही है। यही कारण है कि बिहार के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उनका नाम नहीं है। उधर पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया (X और फेसबुक) के कवर फोटो से पीएम मोदी के साथ वाली फोटो भी हटा दी है।

BJP ने जारी की UP की एक और लिस्ट

बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों ( bjp new list for 2024 election ) की एक और लिस्ट जारी कर दी। इसमें कुल 9 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। बीजेपी की लिस्ट में यूपी की 7 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है।

कट गया रीता बहुगुणा जोशी का टिकट

बीजेपी ने इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट दिया है। उनकी जगह नीरज त्रिपाठी को उतारा गया है। नीरज त्रिपाठी पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र हैं। पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी शहर दक्षिणी से कई बार विधायक रह चुके हैं और विधानसभा अध्यक्ष के अलावा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं। bjp new list for 2024 election

डिंपल यादव के सामने जयवीर सिंह

इसके अलावा मैनपुरी से भी बीजेपी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। बीजेपी ने मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के सामने जयवीर सिंह को उतारा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी मुलायम परिवार की बहू अपर्णा यादव को इस सीट पर उतार सकती है।
अफजाल अंसारी के सामने पारस नाथ राय
गाजीपुर सीट पर भी बीजेपी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। यह सीट इसलिए चर्चित है क्योंकि यहां से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी समाजवादी पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं। बीजेपी ने इस सीट पर पारस नाथ राय को टिकट दिया है। पारस नाथ पुराने बीजेपी नेता रहे हैं जो मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं और पहली बार सांसदी के चुनाव में उतर रहे हैं। bjp new list for 2024 election
लोकसभा चुनाव: सपा का घोषणा पत्र जारी
आसनसोल सीट इसके अलावा पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से एस एस अहलुवालिया को टिकट दिया है। इस सीट से बीजेपी ने पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में उन्होंने टिकट लौटा दिया था। इस सीट से टीएमसी ने अभिनेत्रा शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।  
सीट उम्मीदवार
चंडीगढ़ संजय टंडन
मैनपुरी जयवीर सिंह ठाकुर
कौशाम्बी विनोद सोनकर
फूलपुर प्रवीण पटेल
इलाहाबाद नीरज त्रिपाठी
बलिया नीरज शेखर
मछलीनगर बीपी सरोज
गाजीपुर पारस नाथ राय
आसनसोल एस एस अहलुवालिया
    यूपी की इन पांच सीटों पर अभी भी सस्पेंस बरकरार कैसरगंज, देवरिया, रायबरेली, फिरोजाबाद, भदोही से उम्मीदवारों के नाम अभी तय नहीं पाया है। इन सीटों पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। 

लोकसभा चुनाव: सपा का घोषणा पत्र जारी

समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र (Samajwadi Party Manifesto) जारी कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। अखिलेश यादव ने कहा कि ”हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट को ‘जनता का मांग पत्र – हमारा अधिकार’ नाम दिया है। अखिलेश यादव ने बताया कि किसानों का कर्ज माफ किए जाएंगे। 2019 तक गरीबों का पूर्ण उन्मूलन किया जाएंगा। निजी क्षेत्र में सभी वर्गों की भागीदारी देंगे। दूध समेत सभी फसलों की यह मार्च MSP देंगे। कानून गारंटी के रूप में किसानों को एसपी किसानों के लिए सिंचाई की मुक्त व्यवस्था करेंगे।

Samajwadi Party Manifesto

अखिलेश ने कहा कि महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण और मुफ्त शिक्षा दिया जाएगा। नि:शुल्क शिक्षा का अधिकार है। उन्होंने जीडीपी तीन फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी करने का वादा किया। इसके साथ उन्होंने कर्मचारियों से पुरानी पेंशन स्कीम भी सभी विभागों में बहाल करने के लिए वादा किया। इसके अलावा अग्निवीर नीति को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने तकहा कि अगर भाजपा दोबारा आई तो कहीं, पुलिस पीएसी में भी तीन साल की नौकरी न कर दे। उन्होंने कहा कि गरीबों को घटिया राशन दिया जा रहा है। पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा। इसके अलावा ….

युवा और रोजगार

  • मनरेगा के तहत मजदूरी बढ़ाकर 450 रुपये की जाएगी और कार्य के दिन 150 तक किये जाएंगे
  • मनरेगा की तर्ज पर शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम 2024 के पहले संसदीय सत्र में लागू किया जाएगा
  • सभी रिक्त पड़ी सरकारी नौकरियों को तत्काल भरा जाएगा
  • सभी के लिए राष्ट्रीय रोजगार नीति और मिशन रोजगार स्थापित किया जाएगा
  • युवाओं के लिए लैपटॉप वितरण योजना पूरे देश में लागू की जाएगी
  • पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से समाप्त किया जाएगा
   

B.Ed शिक्षकों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

> प्राइमरी शिक्षक के रुप में नियुक्त B Ed डिग्री धारकों की नियुक्ति का मामला > 11 अगस्त 2023 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले प्राइमरी शिक्षक के रूप में नियुक्त B Ed डिग्री धारकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत। उनकी नियुक्ति पर कोई असर नहीं होगा > अगर किसी कि नियुक्ति अनंतिम थी और इस शर्त पर हुई थी कि उसकी नियुक्ती सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगी, उसकी नियुक्ती अवैध होगी। मतलब अपने पद पर नहीं रहेंगे।

शिवपाल यादव को मिला बीजेपी में शामिल होने का ऑफर

जैसे-जैसे लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है नेताओं के एक-दूसरे पर बयानबाजी भी बढ़ गई है। इसी कड़ी में अब एक बीजेपी नेता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) को बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दे दिया है। दरअसल पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी सांसद प्रो.रामशंकर कठेरिया ने शिवपाल को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का खुला ऑफर दिया है। उन्होंने कहा- उनकी ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव को भाजपा में शमिल होने का खुला आफर दिया गया है। अगर शिवपाल भाजपा में आते हैं तो उनका न केवल दिल से स्वागत किया जाएगा बल्कि जोरदार सम्मान भी किया जाएगा।

अखिलेश ने सब बर्बाद कर दिया

कठेरिया ने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा किमुलायम सिंह यादव ने बड़ी मेहनत और त्याग से जो समाजवादी पार्टी खड़ी की है, उसे उनके बेटे अखिलेश यादव ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है और इसीलिए एक के बाद एक करके यादव वर्ग के नेता अखिलेश का साथ छोड़ रहे है। अखिलेश के अंदर नेतृत्व की कोई क्षमता नहीं प्रतीत हो रही है। शिवपाल ने बदायूं सीट लड़ने से किया इनकार बता दें, सपा ने शिवपाल सिंह यादव को बदायूं सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन 2 अप्रैल को उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया और इस सीट से अपने बेटे आदित्या यादव को चुनाव लड़ाने का एलान किया। उनके इस फैसले के बाद से राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।